Stories/ News Alerts

Uncategorised

नई गाड़ी : आजमगढ़ से दिल्ली के बीच साप्ताहिक गाड़ी घोषित

07 जुलाई 2025, सोमवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082

12527/28 आजमगढ़ – आनंदविहार टर्मिनस – आजमगढ़ साप्ताहिक सुपरफास्ट

12527 सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को रात 23:55 को आजमगढ़ से रवाना होकर अगले दिन सोमवार को दोपहर 14:00 बजे आनंदविहार टर्मिनस पर पहुँचेंगी। वापसी में 12528 सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को दोपहर में 16:25 को आनंदविहार टर्मिनस से रवाना होकर अगले दिन मंगलवार को सुबह 6:30 बजे आजमगढ़ पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुल्तानपुर, लखनऊ, कानपुर, अलीगढ़, ग़ाज़ियाबाद, आनंदविहार टर्मिनस

कोच संरचना : 02 वातानुकूलित टू टियर, 06 वातानुकूलित थ्री टियर, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण जनरल, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच

रेल मुख्यालय से उपरोक्त सूचना पूर्वोत्तर रेल NER के लिए जारी हो चुकी है। जल्द ही इस साप्ताहिक गाड़ी का शुभारम्भ किया जा सकता है।

Uncategorised

तिरुपति – हिसार वाया काचेगुड़ा, अकोला, भुसावल, रतलाम, अजमेर, रींगस विशेष चलाई जाएगी।

05 जुलाई 2025, शनिवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2082

द म रेल SCR की तिरुपति हिसार के बीच विशेष चलाई जा रही है। कुल बारह फेरे घोषित किए गए है।

07017/18 तिरुपति हिसार तिरुपति साप्ताहिक विशेष

07017 विशेष 10 जुलाई से 25 सितम्बर तक प्रत्येक बुधवार को तिरुपति से रात 23:45 को रवाना होकर शनिवार दोपहर 14:05 पर हिसार पहुँचेंगी। वापसी में 07018 विशेष 14 जुलाई से 28 सितम्बर तक प्रत्येक रविवार को हिसार से रात 23:15 को निकल कर बुधवार की सुबह 11:30 पर तिरुपति पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : तिरुपति, रेनिगुंटा, राजमपेट, कड़प्पा, एरागुन्तला, ताडिपतरी, गुत्ति, गुंतकल, ढोन, करनूल सिटी, गड़वाल, महबूबनगर, जाडचेरला, काचेगुड़ा, मल्काजगिरी, मेड़चाल, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बासर, धर्माबाद, मुदखेड़, हुजुरसाहिब नान्देड़, पूर्णा, बसमत, हिंगोली, वाशिम, अकोला, शेगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगाँव, नंदुरबार, उधना, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, मन्दसौर, नीमच, चितौड़गढ़, भीलवाड़ा, नसीराबाद, अजमेर, किशनगंज, फुलेरा, रींगस (खाटू श्याम के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन), सीकर, नवलगढ़, झुंझुनूं, चिड़ावा, लोहारू, सादुलपुर, हिसार

कोच संरचना : 20 वातानुकूलित थ्री टियर, 2 जनरेटर कार कुल 22 LHB कोच

07653/54 काचेगुड़ा तिरुपति काचेगुड़ा साप्ताहिक विशेष

07053 विशेष दिनांक 10, 17, 24 एवं 31 जुलाई को, प्रत्येक गुरुवार को काचेगुड़ा से शाम 16:50 को रवाना होकर अगले दिन सुबह शुक्रवार को 7:30 बजे तिरुपति पहुँचेंगी। वापसी में 07054 विशेष दिनांक 11, 18, 25 जुलाई एवं 01 अगस्त को, प्रत्येक शुक्रवार को तिरुपति से रात 20:05 को रवाना होकर अगले दिन सुबह शनिवार को 9:30 बजे काचेगुड़ा पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : काचेगुड़ा, मल्काजगिरी, चारलापल्ली, जानगांव, काजीपेट, वरंगल, महबूबाबाद, डोरणाकल, खम्मम, मधिरा, कोंडापल्ली, विजयवाड़ा, तेनाली, चिराला, आँगल, नेल्लोरे, गुडर, रेनिगुंटा, तिरुपति

Uncategorised

तीन जोड़ी गाड़ियाँ, 52 दिनोंके ब्लॉक में, नागपुर नही जायेंगी।

04 जुलाई 2025, शुक्रवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2082

मध्य रेलवे का नागपुर मंडल, रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) के समन्वय में नागपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर एक विकास कार्य शुरू कर रहा है। इस महत्वपूर्ण पुनर्विकास गतिविधि के सुचारू निष्पादन के लिए, प्लेटफॉर्म नंबर 7 दिनांक 04 जुलाई 2025 से 52 दिनों की अवधि के लिए बंद रहेगा। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर भी 5 दिनों के लिए 2 घंटे का कॉरिडोर ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, हालाँकि इससे ट्रेन संचालन प्रभावित नहीं होगा। प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बंद होने के कारण, निम्नलिखित यात्री गाड़ियाँ पूरे 52 दिनों की अवधि के लिए नागपुर की जगह अजनी स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू/समाप्त करेगी। अर्थात अजनी स्टेशन पर शॉर्ट-ओरिजिनेट और शॉर्ट-टर्मिनेट होंगी।

नागपुर की जगह अजनी से शुरू होने वाली गाड़ियाँ :

1: 22137 नागपुर अहमदाबाद प्रेरणा त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 05 जुलाई से 24 अगस्त तक अजनी से सुबह 8:15 को रवाना होगी।

2: 11403 नागपुर कोल्हापुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 05 जुलाई से 23 अगस्त तक अजनी से दोपहर 15:24 को रवाना होगी।

3: 22142 नागपुर पुणे साप्ताहिक हमसफ़र सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 04 जुलाई से 22 अगस्त तक अजनी से दोपहर 15:25 को रवाना होगी।

नागपुर की जगह अजनी में समाप्त होने वाली गाड़ियाँ :

1: 22138 अहमदाबाद नागपुर प्रेरणा त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 03 जुलाई से 23 अगस्त तक अजनी में सुबह 10:15 को अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।

2: 11404 कोल्हापुर नागपुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 04 जुलाई से 22 अगस्त तक अजनी में सुबह 11:23 को अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।

3: 22141 पुणे नागपुर साप्ताहिक हमसफ़र सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 10 जुलाई से 21 अगस्त तक अजनी में दोपहर 12:47 को अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।

उक्त तिथियोंमे यह गाड़ियाँ नागपुर स्टेशन पर नही जाएंगी।

Uncategorised

भारतीय रेल में रिज़र्वेशन चार्टिंग प्लान यात्री सुविधा हेतु बदला।

02 जुलाई 2025, बुधवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082

रेल में आरक्षित यानों में यात्रा करनेवाले यात्रिओंके लिए चार्टिंग समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। चार्टिंग होने के बाद ही यात्री के आसन क्रमांक अंततः निश्चित होते है। युँ तो ग़ैरवातानुकूलित आरक्षित यानों जैसे की स्लिपर, द्वितीय कुर्सी यान और वातानुकूलित श्रेणी के एसी थ्री टियर, एसी थ्री टियर इकोनॉमी, कुर्सी यान में कन्फर्म्ड आसन क्रमांक बदलते नही पर वातानुकूलित की उच्च श्रेणियों में आसन क्रमांक बुकिंग के वक्त नही बल्कि चार्टिंग के समय ही दिए जाते है।

साथ ही प्रतिक्षासूची के यात्रिओंको भी उनके आरक्षण की स्थिति जानने की प्रतीक्षा रहती है, आसन निश्चित होगा या नही की RAC हो जाएगा? कन्फर्म्ड नही हुवा तो ई-टिकिटिंग में टिकट रद्द हो कर धनवापसी की अवस्था मे चला जाता है। एक न कई सारे प्रश्न इस रिजर्वेशन चार्टिंग से जुड़े होते है।

भारतीय रेल में दो बार चार्टिंग की जाती है। अब तक यह पहली चार्टिंग गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से और प्रत्येक चार्टिंग स्टेशन के प्रस्थान समय से चार घण्टे पहले और अन्तिम याने दूसरी चार्टिंग गाड़ी छूटने से आधे घण्टे पहले की जा रही थी। जिससे रेलवे स्टेशनोंसे दूर, गावों और क़स्बों में रहने वाले यात्रिओंको बड़ी परेशानी होती थी। आजकल तो बड़े शहरों में भी रेलवे स्टेशन के विभिन्न टर्मिनल स्टेशनोंके चलते काफी दूर दूर से यात्रिओंको अपनी गाड़ी में चढ़ने हेतु पहुंचना पड़ता है। इन सब परेशानियों के मद्देनजर रेल विभाग ने यह निर्णय लिया है, की अब दूसरी और अंतिम चार्टिंग का समय आधे घण्टे पहले वाला यथावत रख कर पहली चार्टिंग का समय बदल कर आठ घण्टे किया जाएगा।

इस निर्णय को जरा व्यवस्थित समझते है,

1) जो गाड़ियाँ सुबह 5:00 से दोपहर 14:00 बजे तक चार्टिंग स्टेशन से रवाना होंगी, इनका पहला रिजर्वेशन चार्टिंग एक दिन पहले, रात 21:00 बजे तक किया जाएगा।

2) जो गाड़ियाँ दोपहर 14:00 बजे से देर रात 23:59 और देर रात 0:00 से लेकर सुबह 5:00 बजे तक चार्टिंग स्टेशन से रवाना होंगी, इनका पहला रिजर्वेशन चार्टिंग इनके चार्टिंग स्टेशन के प्रस्थान समय से आठ घण्टे पहले किया जाएगा।

3) दूसरे और अन्तिम चार्टिंग का समय यथावत अर्थात चार्टिंग स्टेशन से गाड़ी प्रस्थान समय से आधे घण्टे पहले रहेगा।

इस चार्टिंग के समय परिवर्तन से चार्टिंग के बाद जो सीट्स/बर्थ खाली रह जाती थी, अन बुक्ड रह जाती थी और उन्हें ‘करन्ट बुकिंग’ के लिए उपलब्ध करा दिया जाता था, उनके लिए अब साढ़े सात घण्टे का समय बचा रहेगा।

उपरोक्त चार्टिंग का परिवर्तित समय 01 जुलाई 2025 से लागू करने के आदेश रेल मुख्यालय से जारी हो चुके है। इस आदेश का कार्यान्वयन अलग अलग क्षेत्रीय रेलवे में यथायोग्य व्यवस्थापन कर के जल्द से जल्द लागू करने के प्रयत्न किए जा रहे है। यात्रीगण से अनुरोध है, चार्टिंग के बदले हुए समय का ध्यान रखे और तदनुसार अपनी रेल यात्रा का नियोजन करे।

Uncategorised

22949 बान्द्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट की समयसारणी बदलेगी।

02 जुलाई 2025, बुधवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2082

22949 बान्द्रा टर्मिनस दिल्ली सराय रोहिल्ला साप्ताहिक सुपरफास्ट की समयसारणी JCO 16 जुलाई 2025 से बदल जाएगी। इस सुपरफास्ट को अब बान्द्रा से दिल्ली पहुंचने में 20:55 घण्टे लगेंगे, जो फिलहाल 23:20 घण्टे लग रहे है। इससे यात्रिओंके यात्रा समय मे 145 मिनट की बचत होगी।

यह सारा स्पीड-अप, गतिमानता बान्द्रा टर्मिनस से रेवाड़ी के बीच की यात्रा में की जा रही है। अर्थात समयसारणी में जो भी बदलाव है, बान्द्रा से रेवाड़ी तक है, रेवाड़ी से दिल्ली सराय रोहिल्ला तक गाड़ी के समय नही बदलेंगे।

22949 गाड़ी के समयसारणी में बदलाव 16 जुलाई 2025 की बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान तिथीसे :