आप की महाराष्ट्र के किसी छोटे बड़े शहर में फैक्ट्री है, अपने उत्पाद की बिक्री के लिए मुम्बई, पुणे, नागपुर जैसे बड़े शहर में या महाराष्ट्र के ही किसी शहर के मार्केट में ले जाना चाहते है। जी बेशक जाइए, लेकिन सड़क मार्ग से, राज्य परिवहन से, बस से। अपनी गाड़ी या किराए पर ली गाड़ी से जाएंगे तो ई-पास निकालना आवश्यक है। और हाँ, रेल भलेही आपके राज्य में, आपके गाँव से इन शहरोंमें जाती हो लेकिन रेल यात्रा का बिल्कुल मत सोचिए, क्योंकि आज भी राज्य शासन के इस पर बन्धन जारी है।
महाराष्ट्र राज्य अंतर्गत रेल यात्रा को महाराष्ट्रवासियों को मनाही है। राज्य शासन ने रेल प्रशासन की टिकट बुकिंग व्यवस्था को हिदायत देकर ऐसे निर्बंध डाल रखे है, की आप महाराष्ट्र के किसी भी शहर से महाराष्ट्र के अंतर्गत रेल टिकट बुक नही करा सकते, न ही यात्रा करने का सोच सकते है।
रेल टिकट बुकिंग की आज की स्थिति, टिकट है मुम्बई से नागपुर
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राज्यशासनों, जिला प्रशासनों की ओरसे जारी, इस तरह के निर्बंधोंपर बड़ी गंभीरता से दखल ली है और आज राज्योंके मुख्य सचिवोंके नाम एक ट्वीट किया है, जिस मे सभी राज्य शासन को आवाहन किया है, राज्यान्तरिक और अन्तर्राज्यीय यातायात के सभी निर्बंध खोल दिए जाने चाहिए, जिससे देश की अर्थव्यवस्था को बाधा पोहचती हो। आशा है, राज्य शासन इस आवाहन पर यथायोग्य प्रतिक्रिया दे और अपनी ओर से जारी निर्बंधोपर उचित निर्णय ले। साथ मे, गृह मंत्रालय की ओरसे जारी ट्वीट और पत्र जो की अनलॉक -3 दिनांक 29 जुलाई 2020 को जारी किया गया है वह भी देख लीजिए।
अभी तक निरीक्षण यान के लिए एक विशेष गाड़ी के तौर पर नियोजन किया जाता था। एक लोको और उससे जुड़ा अफसरों का निरीक्षण यान, जरूरत रही तो सम्बंधित कर्मचारियोंके लिए और डिब्बे।
चेन्नई के पैरामबुर स्थित ‘इंटेग्रल कोच फैक्ट्री’ ICF ने नया आधुनिक, सारी जरूरी सुविधायुक्त और विशेष याने सेल्फ प्रोपेल्ड लोको समाहित वाला निरीक्षण यान बनाया है, जिसका नाम है “परख”
ज़ीरो बेस टाइमटेबल लागू करने की कवायद में, रेल प्रशासन की ओरसे लगातार परीपत्रक जारी होते रहते है, पीछे भी हमने आपको कुछ गाड़ियोंमे होने वाले सम्भावित बदलावोके बारे में अवगत कराया था। आज एक पत्र और जारी हुवा है, आइए जानते है विस्तारसे, पहले पत्र देख लीजिए, आगे विस्तृत जानकारी।
1: गाड़ियोंका विस्तार
1: 14605/06 हरिद्वार जम्मूतवी एक्सप्रेस अब योगनगरी हृषिकेश तक विस्तारित की जा रही है।
2: 19609/10 उदयपुर हरिद्वार एक्सप्रेस भी अब योगनगरी हृषिकेश तक विस्तारित की जा रही है।
3: 19031/32 अहमदाबाद हरिद्वार मेल अब योगनगरी हृषिकेश तक विस्तारित की जा रही है।
4: 18477/78 पूरी हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस अब योगनगरी हृषिकेश तक विस्तारित की जा रही है।
5: 14229/30 प्रयागराज संगम हरिद्वार संगम एक्सप्रेस अब योगनगरी हृषिकेश तक विस्तारित की जा रही है, और खुशखबर यह है, की यह गाड़ी सप्ताह में 3 दिन चलने की बजाय रोजाना याने सातों दिन चलेगी।
6: 15943/44 सिल्चर डिब्रूगढ़ बराक ब्रम्हपुत्र एक्सप्रेस अब विस्तारित हो कर न्यू तिनसुकिया तक जाएगी।
7: 75713/14 सिलीगुड़ी न्यू कूचबिहार डेमू अब बामनहाट तक जाएगी।
8: 13281/82 न्यू तिनसुकिया राजेन्द्रनगर एक्सप्रेस को भी विस्तारित कर डिब्रूगढ़ राजेन्द्रनगर के बीच चलाया जाएगा।
9: 15929/30 डिब्रूगढ़ ताम्बाराम एक्सप्रेस को अब न्यू तिनसुकिया तक विस्तारित किया जाएगा।
10: 15669/70 गौहाटी दिमापुर नागालैंड एक्सप्रेस को विस्तारित कर डिब्रूगढ़ तक चलाया जाएगा।
11: 15665/66 गौहाटी दिमापुर एक्सप्रेस को विस्तारित कर मारियानी तक चलाया जाएगा।
12: 51239/40 आमला बैतूल सवारी गाड़ी को इटारसी तक विस्तारित किया जा रहा है।
13: 18603/04 राँची भागलपुर एक्सप्रेस को विस्तारित कर गोदारला किया जा रहा है।
14: 13409/10 मालदा टाउन जमालपुर एक्सप्रेस को क्यूल विस्तारित किया जाएगा।
15: 15041/42 फरुखाबाद कासगंज एक्सप्रेस को कानपुर अनवरगंज तक विस्तारित किया जाएगा।
16: 17237/38 चेन्नई एग्मोर नेल्लोर एक्सप्रेस को बित्रागुंटा तक विस्तारित किया जाएगा।
17: 67205 विजयवाड़ा बित्रागुंटा मेमू अब गुडुर तक जाएगी।
18: 59441/42 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद सवारी गाड़ी को मुम्बई सेंट्रल से उधना तक आने के बाद अहमदाबाद न ले जाते हुए नंदुरबार ले जाया जा रहा है। यह सबसे अदभुत और धक्कादायक बदलाव है। यह लम्बी दूरी की सवारी गाड़ी यात्रिओंके बीच काफी लोकप्रिय थी।
2:- टर्मिनल्स में बदलाव
1: 12759/60 हैदराबाद एम जी आर चेन्नई सेंट्रल चारमीनार एक्सप्रेस अब आगे ताम्बाराम जाकर टर्मिनेट होगी। याने अब यह गाड़ी ताम्बाराम हैदराबाद के बीच चलेगी।
2: 12103/04 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस को लखनऊ की जगह गोमतीनगर टर्मिनेट किया जाएगा।
3: 15113/14 छपरा लखनऊ एक्सप्रेस को लखनऊ की जगह गोमतीनगर टर्मिनेट किया जाएगा।
4: 15071/72 मऊ लखनऊ एक्सप्रेस को लखनऊ की जगह गोमतीनगर टर्मिनेट किया जाएगा।
5: 15053/54 छपरा लखनऊ एक्सप्रेस को लखनऊ की जगह गोमतीनगर टर्मिनेट किया जाएगा।
6: 14815/16 ताम्बाराम भगत की कोठी एक्सप्रेस को भगत की कोठी की जगह जोधपुर में टर्मिनेट किया जाएगा।
7: 15613/14 मुरकोंगसेलेक कामाख्या लचित एक्सप्रेस को गौहाटी में टर्मिनेट किया जाएगा।
8: 15815/16 डेकरगांव कामाख्या एक्सप्रेस को गौहाटी में टर्मिनेट किया जाएगा।
9: 15811/12 धुबरी कामाख्या एक्सप्रेस को गौहाटी में टर्मिनेट किया जाएगा।
3:- अंशतः रद्दीकरण
1: 14613/14 फिरोजपुर चंड़ीगढ़ एक्सप्रेस अब मोहाली तक ही जाएगी। याने फिरोजपुर मोहाली एक्सप्रेस ही रहेगी, चंड़ीगढ़ तक नही जाएगी।
2: 19019/20 बांद्रा टर्मिनस देहरादून एक्सप्रेस देहरादून के रास्ते मे वीरभद्र स्टेशन से मार्ग बदल कर योग नगरी हृषिकेश जाएगी। याने यह गाड़ी अब बांद्रा हृषिकेश एक्सप्रेस बन जाएगी।
3: 22659/60 कोचुवेली देहरादून एक्सप्रेस, देहरादून के रास्ते मे वीरभद्र स्टेशन से मार्ग बदल कर योग नगरी हृषिकेश जाएगी। अब कोचुवेली हृषिकेश एक्सप्रेस कहलायेगी।
4: 56715 पुनालूर कन्याकुमारी सवारी गाड़ी अब पुनालूर नागरकोईल सवारी बन जाएगी। कन्याकुमारी नही जाएगी।
5: 56717 कन्याकुमारी तिरुनेलवेली सवारी अब नागरकोईल तिरुनेलवेली सवारी गाड़ी रहेगी। कन्याकुमारी – नागरकोईल के बीच रद्द रहेगी।
6: 22647/48 कोरबा तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस अब कोचुवेली कोरबा के बीच ही चलेगी। कोचुवेली से तिरुवनंतपुरम के बीच रद्द रहेगी।
7: 12511/12 गोरखपुर तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस एक्सप्रेस अब कोचुवेली गोरखपुर के बीच ही चलेगी। कोचुवेली से तिरुवनंतपुरम के बीच रद्द रहेगी।
8: 22645/46 इन्दौर तिरुवनंतपुरम अहिल्यानगरी एक्सप्रेस अब कोचुवेली इन्दौर के बीच ही चलेगी। कोचुवेली से तिरुवनंतपुरम के बीच रद्द रहेगी।
9: 15941/42 झाझा डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अब न्यू तिनसुकिया तक ही चलेगी आगे डिब्रूगढ़ तक नही जाएगी।
10: 15967/68 रंगिया डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अब न्यू तिनसुकिया तक ही चलेगी आगे डिब्रूगढ़ तक नही जाएगी।
11: 15955/56 दिल्ली डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अब दिल्ली से कामाख्या के बीच ही चलाई जाएगी, यह गाड़ी कामाख्या से डिब्रूगढ़ के बीच रद्द रहेगी।
12: 15933/34 अमृतसर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अब डिब्रूगढ़ से न्यू तिनसुकिया के बीच रद्द रहेगी और न्यू तिनसुकिया अमृतसर ऐसी चलेगी।
13: 58301/02 संबलपुर कोरापुट सवारी गाड़ी अब संबलपुर रायगड़ा सवारी गाड़ी बन जाएगी।
14: 68001/02 हावड़ा घाटशिला मेमू अब हावड़ा खड़गपुर के बीच ही चलेगी।
16: 77237 भिमावरम राजामुंदरी सवारी अब भिमावरम निदादावोल सवारी रहेगी।
17: 77241 नरसापुर राजामुंदरी सवारी अब नरसापुर निदादावोल सवारी रहेगी।
18: 77242 राजामुंदरी भीमावराम सवारी अब निदादावोल भिमावरम सवारी रहेगी।
19: 67237/38 तिरुपति गुडुर मेमू अब रेनिगुंटा गुडुर सवारी रहेगी।
20: 66533/34 मारिकुप्पम बैय्यापनहल्ली मेमू अब मरुकुप्पम कृष्णराजपुराम मेमू रहेगी।
21: 56515/16 के एस आर बेंगालुरु हुब्बाल्ली सवारी अब चिकजाजुर हुब्बाल्ली सवारी रहेगी।
22: 76508 बांगरपेट के एस आर बेंगालुरु डेमू अब बांगरपेट बेंगालुरु कैंट के बीच ही चलेगी।
23: 51113/14 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस भुसावल सवारी गाड़ी अब भुसावल इगतपुरी के बीच ही चलेगी। मुम्बई तक नही जाएगी, इगतपुरी से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी।
24: 57135/36 अजनी काजीपेट सवारी अब अजनी बल्हारशाह के बीच ही चलेगी।
25: 57660 फलकनुमा कलबुर्गी सवारी अब फलकनुमा वाड़ी सवारी रहेगी, कलबुर्गी तक नही आएगी
26: 57628 कलबुर्गी सोलापुर सवारी रहेगी।
27: 77657/58 जालना साई नगर शिरडी डेमू अब जालना नागरसोल डेमू रहेगी।
28: 51829/30 इटारसी नागपुर सवारी अब नागपुर आमला सवारी रहेगी।
29: 51411 बल्लरी धारवाड़ सवारी अब बल्लारी हुब्बाल्ली सवारी रहेगी।
4:- मार्ग परिवर्तन
1: 12697/98 एम जी आर चेन्नई तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस अब एर्नाकुलम जंक्शन के रास्ते एलेप्पी होकर जाएगी।
2: 11045/46 छत्रपति शाहू महाराज कोल्हापुर धनबाद एक्सप्रेस अब प्रयागराज और वाराणसी होकर न जाते हुए प्रयागराज छिंवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर धनबाद जाएगी।
3: 15101/02 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस छपरा एक्सप्रेस के मार्ग का व्यापक परिवर्तन किया गया है। यह गाड़ी मुम्बई से कानपुर सेंट्रल जाने बाद प्रयागराज होते हुए गोरखपुर तक जाकर फिर से अपने पुराने मार्ग गोरखपुर से छपरा जाएगी। याने कानपुर से गोरखपुर का मार्ग बदला गया है जो कि प्रयागराज होकर रहेगा।
4: 15967/68 रंगिया डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस अब लीडो होकर जाएगी।
5:- पूर्णतयः रद्दीकरण
1: 15941/42 डिब्रूगढ़ झाझा एक्सप्रेस रद्द की जा रही है।
2: 15717/18 गौहाटी मरियानी एक्सप्रेस रद्द की जा रही है।
कृपया निम्नलिखित ब्यौरा, जो की रेल बोर्ड चेयरमैन विनोद यादव इनका है, पढ़े।
‘पिछले और इस फाइनेंशिइयल ईयर में रेलवे एक्सीडेंट्स में ज़ीरो डेथ रही हैं। 2018-19 में 16 डेथ हुई थीं। पिछले तीन सालों में 29000-30000 दुखद मृत्यु (ट्रेन से झांकते हुए और रेलवे ट्रैक पर गिरने से) हुई हैं। इन्हें कम करने के लिए हम पूरी तरह से प्रयासरत हैं : रेलवे बोर्ड चेयरमैन विनोद यादव’ https://t.co/9uFDg4crRS
चेयरमैन रेल बोर्ड का कहना है, रेल दुर्घटना ने विगत और इस वर्ष अब तक कोई मृत्यु नही हुई है। उनके इस दावे पर निति आयोग के CEO अमिताभ कान्त ने उत्तर मांगा, तब चेयरमैन, रेल बोर्ड का उपरोक्त जवाब आया, वैसे तो 29 से 30 हजार मृत्यु रेल आहाते में विगत 3 वर्षोंमें हुई है। क्या? जी आपने सही पढा है, 29,000 से 30,000 व्यक्तिओं की मृत्यु रेल्वेसे किसी न किसी कारण से हुई है। वह कारण रेल पटरी पर अनावश्यक, या अनाधिकृत तरीकेसे घुमनेसे या चलती गाडीसे चढ़ने, उतरनेसे, झांकने से हुई है।
एक हादसा अमृतसर शहर के पास दशहरा देखने पटरी के पास जमे लोगोंके हुवा था। जिसमे 50 लोगोंकी मृत्यु और करीबन 100 लोग गम्भीर रूपसे घायल हुए थे, जिसे रेलवे प्रशासन ने ‘ट्रेसपसिंग’ याने पटरी अनाधिकृत तरीकेसे पार करना करार दिया था। और हजारों की संख्या में मुम्बई के उपनगरीय गाड़ियोंमे यात्री डिब्बों के बाहर लटके यात्रा करते रहते है। हजारोंकी संख्या में, यह गाड़ियाँ कभी बीच मे रुक जाए तो पटरी पर पैदल ही निकल पड़ते है।
चाहे जो भी हो, आंकड़े बड़े ही डरावने है, जिसे सहजतासे नही लिया जा सकता है। अब सवाल यह है, क्या इस पर कोई ठोस उपाय योजना की जा सकती है? आज भी, याने इस संक्रमण काल मे जब केवल गिनती की स्पेशल गाड़ियाँ ही चल रही है, तब भी अनाधिकृत विक्रेता, भीख मांगने वाले और तृतीयपंथी रेल गाड़ियोंमे सक्रिय है, ऐसे मे रेलवे में सुरक्षा की कितनी अपेक्षाएं रखी जानी चाहिए, यह एक अहम सवाल है।
दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की यह क्लिप अलग अलग अंदाज में कई बार सामने आती है। आज फिर से वह 3 आंकड़े वाली ट्रैक की व्हिडियो आप के लिए प्रस्तुत है। बहोत सुन्दर, बहोत मजेदार। जिसने भी रिकॉर्ड की है, अपलोड की है हम उनका आभार प्रगट करते हुए हमारे सभी रेलवे के चाहने वालोंके के लिए यहाँपर प्रस्तुत कर रहे है।