रेल प्रशासन ने ट्वीट करके देश के युवाओं को आवाहन किया है, इस तरह के विज्ञापनोंसे भ्रमित न हो। सम्बंधित अधिकारियों से पूछताछ करने पर, उन्होंने आगाह किया है, रेलवे कभी भी अपने इकाइयों में इस तरह भर्ती नही करती है और ना ही किसी निजी कम्पनी को इस तरह का कोई ठेका देती है। युवा कृपया इस तरह की जालसाजी का शिकार न हो, आगे रेल प्रशासन मामले की जाँच कर रही है।
इस संदर्भ में रेल प्रशासन ने निम्नलिखित ट्वीट जारी किए है।
कोंकण रेलवे पश्चिम, उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़नेवाला महत्वपूर्ण रेल मार्ग है। इस मार्ग पर परनेम टनल बना है। अतिवृष्टि के कारण टनल की दीवारें ढह गई है और मलबा पटरियोंपर आ रहा है। रेलवे के अधिकारी, अभियंता एवं कर्मचारी वर्ग मार्ग को पुनर्स्थापित करने में जुटे है।
इस मार्ग की सभी गाड़ियोंको 20 अगस्त तक पुणे, मिरज, लोंडा, मडगाव होकर चलाया जा रहा है, कुछ गाड़ियाँ रद्द भी की जा रही है।
41: 66302/03 कोलम एर्नाकुलम सवारी गाड़ी अब कोलम अलपुज़ह ही चलेगी।
42: 19577/78 तिरुनेलवेली जामनगर तिरुनेलवेली एक्सप्रेस अपने मॉनसून टाइमटेबल के दौरान कोचुवेली जामनगर कोचुवेली ऐसे ही चलेगी।
43: 12483/84 कोचुवेली अमृतसर कोचुवेली अपने मॉनसून टाइमटेबल के दौरान एर्नाकुलम अमृतसर एर्नाकुलम के बीच ही चलेगी।
44: 12217/18 कोचुवेली चंड़ीगढ़ कोचुवेली अपने मॉनसून टाइमटेबल के दौरान एक्सप्रेस कायनकुलम चंड़ीगढ़ कायनकुलम ऐसे ही चलेगी।
45: 59075/76 सूरत भुसावल सूरत पैसेन्जर केवल सूरत नंदुरबार सूरत के बीच ही चलेगी, नंदुरबार भुसावल के बीच नही चलेगी।
टर्मिनल्स में बदलाव :-
पश्चिम रेलवे के 12901/02 अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद और 12927/28 वडोदरा मुम्बई सेंट्रल वडोदरा एक्सप्रेस इन दोनों गाड़ियोंको मुम्बई सेंट्रल के बजाय दादर में टर्मिनेट किया जाएगा। 15269/70 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर अहमदाबाद अब अहमदाबाद न आते हुए साबरमती मुजफ्फरपुर साबरमती के बीच चलेगी।
1: 15101/02 छपरा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल छपरा एक्सप्रेस अब मुम्बई छ शि म ट की बजाय लोकमान्य तिलक टर्मिनस छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस होगी।
2: 15063/64 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस भी अब पनवेल गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस रहेगी।
3: 12071/72 दादर जालना दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस को एक्सटेंशन मिला है, यह गाड़ी अब दादर के बजाय मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जालना के बीच चलेगी। मराठवाड़ा वासियोंकी वर्षोँकी माँग पूरी हुई।
4: 17013/14 पुणे हैदराबाद पुणे एक्सप्रेस पुणे के बजाय नए निर्माणधीन टर्मिनल हड़पसर से ऑपरेट की जाएगी। हड़पसर हैदराबाद हड़पसर एक्सप्रेस बनेगी।
5: 50103/04 दादर रत्नागिरी दादर पैसेन्जर अब दिवा रत्नागिरी दिवा ही रहेगी, दादर तक नही आएगी।
6: 11101/02 पुणे ग्वालियर पुणे एक्सप्रेस, 7: 22943/44 और 8: 19311/12 पुणे इंदौर पुणे सुपरफास्ट और एक्सप्रेस यह गाड़ियाँ पुणे के बजाय दादर को…..
जी, जी परीपत्रक मे गलत छपा है, दादर नही, यह गाड़ियाँ पुणे से भी आगे जाकर के दौंड से ऑपरेट की जाएगी।
9: 67237/38 तिरुपति गुडुर तिरुपति मेमू अब रेनिगुंटा गुडुर रेनिगुंटा मेमू बन जाएगी।
10: 17319/20 अब सिकन्दराबाद हुब्बाल्ली सिकन्दराबाद से एक्सटेंशन प्राप्त करते हुए हैदराबाद हुब्बाल्ली हैदराबाद बनेगी।
फेरे घटाए जा रही गाड़ियाँ
1: 16787/88 तिरुनेलवेली श्री माता वैष्णो देवी कटरा तिरुनेलवेली एक्सप्रेस द्विसाप्ताहिक की जगह सप्ताह में केवल एक दिन चलेगी।
2: 16233/34 माइलादुतुराई तिरुचिरापल्ली माइलादुतुराई एक्सप्रेस रोजाना की जगह सप्ताह में 5 दिन ही चलाई जाएगी।
3: 66019/20 आरकोंनम सेलम आरकोंनम मेमू रोजाना की जगह सप्ताह में 6 दिन चलेगी, शनिवार के रोज रद्द रहेगी।
गाड़ियोंके फेरे बढ़ाए गए
15905/06 डिब्रूगढ़ कन्याकुमारी डिब्रूगढ़ विवेक एक्सप्रेस जो साप्ताहिक चलती थी, सप्ताह में 5 दिन चलाया जाएगा
इस फ्रीक्वेंसी इंक्रीमेंट की वजह से 15620 कामाख्या गया एक्सप्रेस अब कामाख्या से सुबह 7:00 बजे निकलने के बजाए आधे घंटे जल्दी याने सुबह 6:30 को निकलेगी और 13153/54 सियालदह मालदा टाउन एक्सप्रेस का स्लिप कोच व्यवस्था बन्द की जाएगी।
20503/04 डिब्रूगढ़ नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के भी फेरे सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर पाँच दिन किए जा रहे है।
रेल प्रशासन के परीपत्रक हमे मिला है, आराम से देखिए और समझिए क्या क्या बदलाव आने वाले है। कई गाड़ियोंके गन्तव्य घटाए जा रहे है, टर्मिनल स्टेशन बदले जा रहे है। ऐसा लगता है ज़ीरो बेस टाइमटेबल क्या ब्रांच लाइनोंकी गाड़ियोंको ज़ीरो कर देगा?
देश की पहली किसान रेल आज भुसावल विभाग से शुरू हुई। यह गाड़ी देवलाली, नासिक से दानापुर (पटना) बिहार के बीच चलेगी।
आज के किसान पार्सल स्पेशल का भुसावल स्टेशनपर उत्साह से स्वागत किया गया। भुसावल से किसानोंने आज करीबन 28 टन माल दानापुर, सतना, कटनी और जबलपुर के लिए रवाना किया। इस पूरे लदान में निम्बू, हरी मिर्च, अदरक आदि सब्जियां थी और साथ ही प्लास्टिक चटाई का भी लोडिंग किया गया। चूँकि भुसावल डिवीजन से लासलगांव से प्याज और रावेर से केले के पूरे रैक भरे जाते है इसीलिए यह फल और प्याज की लोडिंग इस गाड़ीमे दिखाई नही दी। साथ ही देवलाली, नासिक, मनमाड़, चालीसगांव, जलगाँव और बुरहानपुर, खण्डवा के लोडिंग डिटेल्स आने बाकी है।
आशा है, आनेवाले दिनोंमें किसान रेल को और भी उत्स्फूर्त प्रतिक्रिया किसानोंकी ओरसे ज्यादासे ज्यादा माल लदान के स्वरूप में मिलेगी।