Stories/ News Alerts

Uncategorised

पश्चिम रेलवे के समयसारिणी होगा व्यापक बदलाव

यज्ञपि रेग्युलर गाड़ियाँ अभी शुरू नही की गई है, लेकिन रेल प्रशासन का जो झीरो बेस टाइमटेबल बनाने का आदेश सभी क्षेत्रीय रेल्वेज को दिया गया है उस आधार पर अलग अलग क्षेत्रिय रेलवे अपने टाइमटेबल मिनिट्स बना रही है।

हमारे पास पश्चिम रेलवे और दक्षिण रेलवे के मिनिट्स आए है। पश्चिम रेलवे में काफी परिवर्तन किए है। 4 गाड़ियोंका विस्तार किया है।

1: 12267 / 68 मुम्बई राजकोट मुम्बई दुरन्तो अब जामनगर तक जाएगी

2: 19217 / 18 बांद्रा जामनगर बांद्रा एक्सप्रेस अब वेरावल तक जाएगी।

3: 19039 / 40 बांद्रा मुजफ्फरपुर अवध एक्सप्रेस अब बरौनी तक जाएगी।

4: 19401 / 19402 बांद्रा लखनऊ बांद्रा एक्सप्रेस अब गोरखपुर तक जाएगी।

सेवाओंके दिन बदले

12475 हापा श्री माता वैष्णोदेवी कटरा अब हापा से बुधवार की जगह मंगलवार को रवाना होगी। और 12476 जामनगर श्री माता वैष्णोदेवी कटरा अब जामनगर से मंगलवार की जगह बुधवार को रवाना होगी।

टर्मिनल स्टेशन में बदलाव

12901 / 12902 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल एक्सप्रेस मुम्बई सेंट्रल के बजाय दादर से सेवाए देगी। याने यह गाड़ी अब दादर अहमदाबाद दादर एक्सप्रेस बन जाएगी।

12927 / 12928 मुम्बई सेंट्रल वडोदरा मुम्बई सेंट्रल एक्सप्रेस अब मुम्बई सेंट्रल के बजाय दादर से शुरू / समाप्त होगी।

15269 / 15270 अहमदाबाद मुजफ्फरपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस अहमदाबाद की जगह साबरमती से शुरू / खत्म होगी।

गाड़ियाँ रद्द

17 गाड़ियाँ रद्द की जा रही है। कृपया परीपत्रक देखे।

मार्ग परिवर्तन

17 जोड़ी याने 34 गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है। जिसमे सबसे उल्लेखनीय मार्ग परिवर्तन 22909/22910 बलसाड़ पूरी बलसाड़ एक्सप्रेस का है। सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, भोपाल होकर चलनेवाली यह गाड़ी अब जलगाव खण्डवा इटारसी भोपाल होकर चलेगी। साथ ही 22913/14 बांद्रा सहरसा बांद्रा, 22971/72 बांद्रा पटना बांद्रा, 15068/67 बांद्रा गोरखपुर बांद्रा, 19051/52 बलसाड़ सोनपुर बलसाड़ श्रमिक, 12943/43 बलसाड़ कानपुर बलसाड़ उद्योगकर्मी यह गाड़ियाँ उधना नही जायगी बल्कि चल्थन भेस्तान होकर उधना को बाईपास कर निकल जाएगी। 19413/14 अहमदाबाद कोलकाता अहमदाबाद एक्सप्रेस पालनपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़ संत हिरदाराम नगर के बजाय गोधरा, रतलाम, संत हिरदाराम नगर होते हुए आगे जाएगी। और भी गाड़ियोंके मार्ग में बदलाव है, कृपया परीपत्रक देखे।

10 गाड़ियोंके लिंक एक्सप्रेस की व्यवस्था बन्द होगी। याने यह 10 गाड़ियाँ केवल अपनी मुख्य मार्ग पर ही चलेगी, इनके हिस्से को काट कर लिंक एक्सप्रेस बनकर अब नही चलेगी।

1: 12905/06 हावड़ा पोरबंदर हावड़ा की लिंक 22905/06 राजकोट ओखा लिंक एक्सप्रेस बन्द की जाएगी।

2: 12995/96 बांद्रा अजमेर बांद्रा एक्सप्रेस की लिंक 22995/96 चित्तौड़गढ़ उदयपुर चित्तौड़गढ़ लिंक एक्सप्रेस बन्द होगी।

3: 22901/02 बांद्रा उदयपुर बांद्रा एक्सप्रेस की लिंक 20901/02 चित्तौड़गढ़ अजमेर चित्तौड़गढ़ लिंक वन्द की जाएगी।

4: 22945/46 मुम्बई ओखा मुम्बई सौराष्ट्र एक्सप्रेस में 19569/70 राजकोट वेरावल का स्लीप कोच लगना बन्द किया जाएगा।

5: 12925/26 बांद्रा अमृतसर बांद्रा पश्चिम एक्सप्रेस में 22925/26 अम्बाला कालका अम्बाला लिंक एक्सप्रेस बन्द होगी।

6: 12945/46 सूरत महुवा सूरत एक्सप्रेस में 59271/59230 बोटाद भावनगर बोटाद पैसेंजर का डिब्बा लगना बन्द होगा।

7: 19019/20 बांद्रा देहरादून बांद्रा एक्सप्रेस में 29019/20 मंदसौर मेरठ मंदसौर लिंक एक्सप्रेस का जुड़ाव बन्द किया जाएगा।

8: 19579/80 राजकोट दिल्ली सराय रोहिल्ला राजकोट एक्सप्रेस में 59272/59233 भावनगर सुरेंद्रनगर पैसेंजर का डिब्बा लगना बन्द होगा।

9: 19711/12 जयपुर भोपाल जयपुर एक्सप्रेस में 59306/07 इंदौर उज्जैन पैसेंजर का डिब्बा लगना बन्द होगा।

10: 59441/42 अहमदाबाद मुम्बई अहमदाबाद पैसेंजर में 59075/76 भुसावल सूरत भुसावल पैसेंजर का डिब्बा लगना बन्द होगा।

यह स्लिप कोच, लिंक एक्सप्रेस इनका जंक्शन स्टेशन्स पर शंटिंग करना ब्रिटिश कालीन व्यवस्था थी। जो मेन लाइन और ब्रांच लाइन्स के यात्रिओंके लिए सीधी सुविधा रखने के लिए जारी थी। लेकिन आजकल ब्रांच लाइन और मेन लाइन ऐसा भेद नही रहा और न ही अलग अल्ग गेज की गाड़ियाँ। शंटिंग करना बेमानी हो गया है। उसमे वक़्त की भी बरबादी होती है अतः पूरे भारतीय रेल व्यवस्था में स्लिप कोचेस और लिंक एक्सप्रेस का कंसेप्ट बन्द किया जा रहा है।

Uncategorised

प्राइवेट निजी गाड़ियोंके मार्ग, समय का विस्तृत विवरण। आज पहला क्लस्टर मुम्बई – 1

कल हमने आपको पूरे 12 क्लस्टर में कौनसी निजी गाड़ियोंकी चलाने घोषणा की गई है, इस बात से अवगत करा दिया था। मगर उसे गन्तव्योंको मुम्बई एरिया, दिल्ली एरिया ऐसे दिया गया था और किस मार्ग से जाएगी इसकी भी जानकारी नही थी। परीपत्रक में उन गाड़ियोंके टोटल रनिंग किलोमीटर दिए गए थे, जिससे हम अंदाज लगा सकते है की फलाँ एरिया के कौनसे टर्मिनल और मार्ग से यह गाड़ी चलेगी। थोड़े अभ्यास की जरूरत है, इसीलिए लिए हम रोज एक एक क्लस्टर की गाड़ियाँ की चर्चा करेंगे। आज मुम्बई – 1 क्लस्टर लेते है, जो कि मध्य रेलवे के लिए निर्धारित किया गया है।

पहली गाड़ी है, कलबुर्गी मुम्बई कलबुर्गी। यह गाड़ी कलबुर्गी से सप्ताह में 6 दिन ( बुधवार को नही ) रात 9 बजे चलेगी और सुबह 6 बजे मुम्बई पहुचेंगी। 15 मिनट बाद याने 6:15 को इसकी वापसी यात्रा मुम्बई से कलबुर्गी शुरू हो जायेगी ( गुरुवार को नही ) जो दोपहर 14:55 को कलबुर्गी पहुंचा देगी। 497 किलोमीटर की यह यात्रा करीबन 9 घंटे में पूरी होगी। अन्तर से यह समझ आता है कि यह गाड़ी पनवेल – कलबुर्गी के बीच चलेगी मार्ग सीधा ही कर्जत, पुणे होकर रहेगा।

दूसरी गाड़ी है मुम्बई नागपुर मुम्बई। यह गाड़ी भी दोनों ओरसे सप्ताह में 6 दिन चलेगी।
मुम्बई से सुबह 7:35 को निकलकर नागपुर शाम 18:05 को पहुंचेगी ( गुरुवार को नही ) और उसी दिन ( गुरुवार को नही ) रात 20:55 को नागपुर से निकल कर दूसरे दिन सुबह 8:00 बजे मुम्बई पोहोचेगी।
कुल अन्तर 820 किलोमीटर का है जो की लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नागपुर के बीच का सीधे भुसावल होकर है जिसे 10.5 से 11 घंटे में पूरा किया जा रहा है। अभी इस स्पीड में मुम्बई नागपुर मुम्बई दुरन्तो चल रही है।

इस क्लस्टर की तीसरी गाड़ी है मुम्बई मडगाव मुम्बई, किलोमीटर 520 याने यह भी पनवेल – मडगांव के बीच चलेगी।
सप्ताह में 6 दिन, दोनों ओरसे याने मुम्बई से और मडगांव से बुधवार को नही चलेगी।
मुम्बई से दिन में 10:25 को निकल, मडगांव को 17:40 पर पोहोचेगी और वापसी यात्रा में मडगांव से उसी रात 21:40 को निकल दूसरे दिन सुबह 7:00 बजे मुम्बई पोहोचेगी। यह गाड़ी कोंकण रेल के मार्ग से चलेगी।

चौथी गाड़ी है मुम्बई नागपुर मुम्बई। यह गाड़ी दोनों ओरसे सप्ताहिक, वीकली चलेगी।
मुम्बई से सुबह 13:10 को निकलकर नागपुर रात 23:30 को पहुंचेगी ( बुधवार ) और वापसी यात्रा ( गुरुवार ) रात 20:55 को नागपुर से निकल कर दूसरे दिन सुबह 7:30 बजे मुम्बई पोहोचेगी।
कुल अन्तर 820 किलोमीटर का है जो की लोकमान्य तिलक टर्मिनस से नागपुर के बीच का सीधे भुसावल होकर है जिसे 10.5 घंटे में पूरा किया जा रहा है। अभी इस स्पीड में मुम्बई नागपुर मुम्बई दुरन्तो चल रही है।

पाँचवीं गाड़ी है, मुम्बई वाराणसी मुम्बई रोजाना, यह डेली गाड़ी अपना 1496 किलोमीटर अन्तर 25 घंटे में पूरा करेगी। जो इस मार्ग की गाड़ियोंमे बेस्ट एवरेज स्पीड रहेगा।
मुम्बई से सुबह 5:45 को निकल वाराणसी को दूसरे दिन सुबह 6:30 को पहुँचाएगी। वापसी यात्रा में वाराणसी से सुबह 8:40 को निकल मुम्बई दूसरे दिन सुबह 9:40 को पहुचेंगी।
यह गाड़ी उत्तर भारतीयों के लिए बढ़िया समय वाली है। मार्ग सीधा भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिंवकी होकर रहेगा और जहाँतक है, गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस मंडुआडीह के बीच चलेगी।

छठी गाड़ी है मुम्बई कानपुर मुम्बई रोजाना, कुल अन्तर 1340 किलोमीटर और यात्रा समय है 22 घंटे।
मुम्बई से हर रोज शाम 16:10 को निकल कर दूसरे दिन कानपुर 14:10 को पहुचेंगी। वापसी यात्रा कानपुर से हर रोज शाम 17:55 को चल दूसरे दिन सुबह 15:45 को पहुंचेगी।
यह गाड़ी भी लोकमान्य तिलक टर्मिनस कानपुर के बीच सीधे सीधे मार्ग भुसावल, भोपाल, झांसी होते हुए चलेगी।

सांतवीं गाड़ी है मुम्बई हावड़ा मुम्बई रोजाना, इसका अन्तर बताया गया है 1943 किलोमीटर याने लोकमान्य तिलक टर्मिनस से सांतरागाछी के बीच वाया नागपुर चलेगी ऐसा दिखाई पड़ता है। यह अन्तर, यह गाड़ी कुल 25 घंटे में तय करेगी। जो की इसी मार्ग की दुरन्तो (26.5 घंटे ) से भी तेज है।
इसके समय मुम्बई से 14:15 और दूसरे दिन हावड़ा 15:15 वैसे ही वापसी यात्रा में हावड़ा से रात 22:40 और मुम्बई पहुंचेगी दूसरे दिन रात में 23:40 को।

इस क्लस्टर की आखरी और आठवीं गाड़ी है मुम्बई नान्देड मुम्बई सप्ताह में 3 दिन, किलोमीटर है 610 यानी मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से हुजुरसाहिब नान्देड के बीच चलेगी।
मुम्बई से हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 23:00 को निकल दूसरे दिन सुबह 10:00 बजे नान्देड पोहोचेगी। वापसी यात्रा में नान्देड से हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रात 23:30 को निकल दूसरे दिन सुबह 11:00 बजे मुम्बई पहुचेंगी।
मार्ग वही मनमाड़ औरंगाबाद होकर रहेगा।

Uncategorised

कौनसी होगी प्राइवेट गाड़ियाँ, उनके मार्ग और क्लस्टर्स।

हाल ही भारतीय रेल प्रशासन ने अपनी लाइनोंको प्राइवेट ऑपरेटर्स के लिए खोलने का फैसला लिया। तकरीबन 100 रेल मार्ग, 150 से ज्यादा गाड़ियाँ 109 गन्तव्योंके बीच चलाई जा सकेगी। कमसे कम 16 यात्री डिब्बे रहेंगे और गाड़ियोंकी एवरेज गति होगी 160 किलोमीटर प्रति घंटा। रेलवे एक नया इतिहास लिखने जा रही है और हम आपको इसका विस्तारपूर्वक ब्यौरा समझा रहे है।

रेलवे ने अपने 16 झोन में प्राइवेट प्लेयर्स के लिए 12 क्लस्टर्स बनाए जिसमे गाड़ियोंको यात्रिओंकी ओरसे अच्छा ट्रैफिक मिल सकता है। यह 12 क्लस्टर इस प्रकारसे है। मुम्बई के लिए 2 क्लस्टर, दिल्ली के लिए 2, 5 वाँ चंडीगढ़, छठा हावड़ा, सातवाँ पटना, आठवाँ प्रयागराज, नौवाँ सिकन्दराबाद, दसवाँ जयपुर, ग्यारहवाँ चेन्नई और बारहवाँ बेंगालुरु। अब हर एक क्लस्टर की डिटेल्स आपको परीपत्रक के स्वरूप में देते है।

1: मुम्बई – 1 मध्य रेल के लिए क्लस्टर – 16 गाड़ियाँ

2 : मुम्बई – 2 पश्चिम रेल के लिए क्लस्टर – 24 गाड़ियाँ

3: दिल्ली – 1 क्लस्टर – 14 गाड़ियाँ

4 : दिल्ली – 2 क्लस्टर – 12 गाड़ियाँ

5 : चंडीगढ़ क्लस्टर – 18 गाड़ियाँ

6 : हावड़ा क्लस्टर – 22 गाड़ियाँ

7 : पटना क्लस्टर – 20 गाड़ियाँ

8 : प्रयागराज क्लस्टर – 26 गाड़ियाँ

9 : सिकन्दराबाद क्लस्टर – 20 गाड़ियाँ

10 : जयपुर क्लस्टर – 18 गाड़ियाँ

11 : चेन्नई क्लस्टर – 24 गाड़ियाँ

12 : बेंगलुरु क्लस्टर – 10 गाड़ियाँ