01 जनवरी 2025, बुधवार, पौष, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2081
आजकल रेल में आरक्षण कर के यात्रा करना बहुत आम बात हो गई है। आरक्षण करने के लिए यात्री झट अपने मोबाइल पर IRCTC का ऍप डाऊनलोड कर बड़ी आसानी से रेल आरक्षण कर लेते है। डिजिटल पेमेंट्स और व्यापक इंटरनेट डाटा के जरिए यह काम बड़ी सुगमता से होता है।
कई यात्री ऐसे भी है, जिन्हें ई-टिकट निकालने में हिचकिचाहट सी महसूस होती है, या डिजिटल पेमेंट्स की परेशानी रहती है। कई जगह नेटवर्क के स्पीड की भी समस्या होती है ऐसी स्थिति में यह यात्री या तो PRS आरक्षण टिकट खिड़की या फिर टिकट बुकिंग एजंट्स का सहारा लेते है। यह व्यवस्था भी उपलब्ध न हो तो अपने किसी जानकार रिश्तेदार से लोग टिकट आरक्षित करने का आग्रह करते है।
आम तौर पर कोई भी व्यक्ति अपने रिश्तेदार, स्नेही का ई-टिकट IRCTC के अपने अकाउंट से निकाल सकता है। इस पर अकाउंट धारक पर जो टिकट संख्या का बन्धन है इसके अलावा कोई पाबन्दी नही है, बशर्ते अकाउंट धारक टिकट आरक्षण का व्यवसाय न करता हो। अब यहॉं से सावधानी वाली बात शुरू होती है।
यदि आप यात्री है और आपने अपने किसी रिश्तेदार के जरिए ई-टिकट आरक्षित करवाई है तो आपको कुछ सावधानियां बरतनी आवश्यक है।
कई बार IRCTC अकाउंट होल्डर रिश्तेदार टिकट बनाते वक्त नाम, उम्र में गड़बड़ी कर देते है। अतः आप अपने पहचानपत्र पर जो नाम हो, उम्र दर्ज हो (उसके मुताबिक उम्र) ही टिकट बनावाते वक्त दर्ज करवाए। यात्रा के दौरान PNR पर दर्ज सभी यात्री रेल नियमानुसार घोषित, अपनी ओरिजिनल ID पहचानपत्र साथ मे अवश्य रखे यह बहुत महत्वपूर्ण है।
रेल ई-टिकिटिंग नियमावली में यज्ञपी PNR पर अंकित यात्रिओंमेंसे किसी एक की ओरिजिनल ID मौजूद रहना आवश्यक है, फिर भी यात्रा के दौरान टिकट जाँच दल को PNR पर अंकित जानकारी और यात्रा करते हुए यात्री के सत्यता के बारे में शंका उत्पन्न हुई तो केवल ओरिजिनल ID, पहचानपत्र ही आपकी मदद कर सकता है। अन्यथा यात्री को रेल कानून के अंतर्गत बिनाटिकट दण्डित किया जा सकता है, साथ ही कानूनी कार्रवाई की नौबत भी आ सकती है। आजकल टिकट चेकिंग के दौरान ऐसे कई वाक़िए हो रहे है।
जहाँ तक सम्भव हो, अपना आरक्षित टिकट खुद ही बनाए। चाहे तो जानकार से सलाह, मशविरा कर ले, टिकट बनवाने की जानकारी ले सकते है। अन्य माध्यम जैसे PRS आरक्षण खिड़की या अधिकृत टिकट बुकिंग एजेन्ट के जरिए आरक्षण किया जा सकता है, मगर हर हालात में यात्रा के दौरान, प्रत्येक यात्री को अपना पहचानपत्र साथ रखना आवश्यक ही रहेगा।



































































