Stories/ News Alerts

Uncategorised

01/02 जुलाईसे बदलाव किए गए गाड़ियोंकी समय सारिणी

01 जुलाईसे मुम्बई से दक्षिण भारत मे चेन्नई, कोयम्बटूर, हैदराबाद और हुब्बली के बीच चलेवाली 6 जोड़ी गाड़ियोंमे बदलाव के चलते आरक्षण स्थगित किया था, आज उसका जुलाइसे बदलाव वाला टाइमटेबल आपके लिए दे रहे है।

11013 / 11014 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोयंबटूर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस,

17318 / 17317 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हुब्बली लोकमान्य तिलक टर्मिनस जो जुलाई से दादर टर्मिनस से हुब्बली के बीच बदले समय के साथ चलेगी।

12163 / 12164 दादर चेन्नई एग्मोर दादर जो की जुलाईसे लोकमान्य तिलक टर्मिनस चेन्नई सेंट्रल लोकमान्य तिलक टर्मिनस याने बदले टर्मिनस और टाइमिंग्ज से चलनेवाली है।

17031 / 17032 मुम्बई हैदराबाद मुम्बई एक्सप्रेस मामूली समयोंके बदलाव के साथ

11027/11028 मुम्बई चेन्नई मुम्बई मेल जो की जुलाईसे नए नम्बर 22157 / 22158, सुपरफास्ट स्टेटस, नए बदले टर्मिनल चेन्नई सेंट्रल की जगह चेन्नई एग्मोर से और बदले गए समयोंके साथ चलेगी

11041/11042 मुम्बई चेन्नई सेंट्रल मुम्बई एक्सप्रेस जो की जुलाई से नए नम्बर 22159 / 22160 और सुपरफास्ट स्टेटस के साथ, बदले समयानुसार चलेगी।

Uncategorised

प्रयाग – फाफामऊ मार्ग के दोहरीकरण के चलते 16/3 से 08/4 के बीच गाड़ियाँ रहेगी रद्द।

उत्तर रेलवे के लखनऊ मण्डल में प्रयाग – फाफामऊ मार्ग के दोहरीकरण के और पूर्व उत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल में अनुरक्षण कार्य के चलते 16/3 से 08/4 के बीच गाड़ियाँ रहेगी रद्द।

मुम्बई लोकमान्य तिलक टर्मिनस और वाराणसी के बीच चलने वाली 12165/12166 रत्नागिरी एक्सप्रेस और गोरखपुर के बीच चलनेवाली 15017 / 15018 काशी एक्सप्रेस साथ ही चेन्नई छपरा के बीच चलनेवाली 12169 / 12170 गंगा कावेरी एक्सप्रेस, दुर्ग छपरा के बीच चलनेवाली 15159 / 15160 सारनाथ एक्सप्रेस रद्द की जा रही है। रेल प्रशासन ने रद्द तारीखोंके लिए परीपत्रक जारी किया है, आइये देखते है

Uncategorised

13 मार्च की 12112 और 14 मार्च की 12111 कैन्सल नही।

पूर्व परीपत्रक के अनुसार दिनांक 13 मार्च को अमरावती से मुम्बई जानेवाली 12112 अमरावती मुम्बई एक्सप्रेस और 14 को मुम्बई से चलने वाली 12111 मुम्बई अमरावती एक्सप्रेस का रद्दीकरण नही किया जा रहा है।

उपरोक्त सूचना DRM भुसावल द्वारा अभी अभी प्राप्त की गई है। रिवाइज्ड परीपत्रक निम्नलिखित प्रकार का है।

Uncategorised

कल्याण – टिटवाला मेगा ट्रैफिक ब्लॉक 13 / 14 /15 मार्च

भुसावल होकर मुम्बई की ओर और वापसी रेल यात्रा करनेवाले यात्री गण दिनांक 13, 14 और 15 को आपकी यात्रा निर्धारित समयसारणी से कुछ हटकर हो सकती है। कृपया उचित जानकारी ले और निम्नलिखित परिपत्रक अनुसार अपने समय का निर्धारण करे।

Uncategorised

13/14 मार्च को भुसावल मुम्बई के बीच कई गाड़ियाँ रहेंगी बाधित

यात्रीगण मित्रों, आशा है आपने कल टिटवाला ब्लॉक की रेलदुनिया की पोस्ट समझ ली होगी। 5 जोड़ी गाड़ियाँ रद्द, 5 गाड़ियाँ डाईवर्ट, 2 गाड़ियाँ रीशेड्यूल और 9 गाड़ियाँ शार्ट टर्मिनेट या डिटेन की जा रही है।

जब आपने पोस्ट विस्तृत तरीकेसे पढ़ ली और समझ ली तो यहाँपर दोबारा सभी गाड़ियोंका ज़िक्र करना अनुचित है। यह पोस्ट केवल ऐसे ब्लॉक्स में यात्रिओंको क्या भुगतना पड़ता है और उनसे किस तरह से सामना करना चाहिए इसके लिए है।

मित्रों, गाड़ियाँ रद्द घोषित हो जाती है तब तो इतनी ज्यादा दिक्कत नही होती, जितनी गाड़ियोंके रिशेड्यूल, डाईवर्ट और शार्ट टर्मिनेशन में है। इन स्थितियोंमे यात्री को यह समझ ही नही आता की ऊँट किस करवट बैठने वाला है? मतलब वह कहाँ तक पोहोंचने वाला है और कब तक? उसे रास्ते मे खाने – पीने के लिए कुछ मिल पाएगा भी या नही? हमने हमारी पोस्ट में पहले भी इन परेशानियों का समाधान देने का प्रयत्न किया था। यात्री अपने साथ पैक फूड, या बिस्किट्स जरूर रखे, पानी की बोतल रखे।

अब इस तरह की परिस्थितियों की जानकारी आपको पहले मिल जाती है तो सबसे पहले हो सके तो अपनी यात्रा रद्द करे या उसे रिशेड्यूल याने पुनर्निर्धारित करे। यदि यात्रा के दौरान आप अचानक ऐसे परेशानी में फंस जाते है तो आप को अपना धैर्य नही खोना है। जब तक अधिकृत सूचना न मिले अपनी गाड़ी न तो छोड़ना है और न ही उसमेंसे उतर कर इधर उधर भागदौड़ करना है। ज्यादा से ज्यादा समय का नुकसान आपको होगा लेकिन हड़बड़ी में गलत निर्णय से यह नुकसान आपके जान माल पर भी पड़ सकता है। अतः बने रहिए, बचे रहिए।

गाड़ी शार्ट टर्मिनेट हो जाए तो रेल प्रशासन आपके टिकट के रिफण्ड से लेकर “अलाउड बाय आदर अवेलेबल ट्रेन” याने दूसरी उपलब्ध गाडीसे यात्रा करने की अनुमति देता है। इसके लिए आपको स्टेशन मास्टर से सम्पर्क करना होता है। इन स्थितियोंमे वह आपको न सिर्फ उचित मार्गदर्शन कर सकता है बल्कि वह आपको अपनी सुयोग्य यात्रा का परमिट भी जारी करता है। यदि आपको स्टेशन पर रुकना पड़े तो स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय या विश्रामकक्ष की व्यवस्था भी उपलब्ध कराना स्टेशन मास्टर के दायरे में ही आता है।

भारतीय रेल पर जगह जगह पुनर्विकास के कार्य शुरू है। यात्री यह बात ध्यान रखे की इन सब कामोंसे आनेवाले दिनोंमें उनकी यात्रा ही सुखद और सुरक्षित होने जा रही है। तो कुछ दिनोंकी परेशानी है, बस रेलवे द्वारा जो भी सूचनाएं मिलती है उस पर ध्यान दे और अपनी यात्रा का नियोजन करे।