Stories/ News Alerts

Uncategorised

12812/12811 हटिया लो.टि.ट. और 12880/12879 भुबनेश्वर लो.टि.ट. की एक फेरी रद्द।

बिलासपुर चाम्पा के बीच तीसरी लाइन के कार्य हेतु दिनांक 06 मार्च से 08 मार्च तक कई गाड़ियाँ रद्द / रेग्युलेट रहने वाली है। कृपया बिलासपुर क्षेत्रीय रेलवे से जारी हुवा परिपत्रक देखे।

Uncategorised

क्या बदलाव हो सकते है, जुलाईसे मध्य रेल की इन गाड़ियोंमे

2-4 दिन पहले मध्य रेलवे ने अपनी 39 गाड़ियोंका आरक्षण 1 जुलाइसे स्थगित करने की सुचना दी थी, वजह थी इन गाड़ियोंके समय, गन्तव्य स्टेशन, परिचालन दोनोंमें बदलाव। कुछ गाड़ियोंके बदलाव के अनुमान तो आ गए है, फिर भी अधिकृत सूचना का इंतज़ार करना जरूरी है।

12135/12136 पुणे नागपुर पुणे और 12113/12113 पुणे नागपुर पुणे गरीब रथ दोनों जोड़ी गाड़ियोंके गन्तव्य स्टेशन बदलकर पुणे की जगह हड़पसर टर्मिनल किए जाने की अपेक्षा है, साथ ही यह गाड़ियाँ दौंड स्टेशन के बजाए दौंड बाईपास से गुजरने की वजहसे कमसे कम 30 से 40 मिनट स्पीड अप होंगी। पुणे से फिलहाल 17.40 को नागपुर की ओर रवाना होने वाली यह दोनों गाड़ियाँ हड़पसर से करीबन 18.15 को रवाना की जा सकती है। वहीं नागपुर से आते वक्त हड़पसर में 9:00 तक पोहोंच जाएंगी जो अभी पुणे में 9:45 को पोहोंचती है।

12809/12810 मुम्बई हावड़ा मुम्बई मेल वाया नागपुर और 12859/12860 मुम्बई हावड़ा मुम्बई गीतांजलि एक्सप्रेस के स्पीड अप किए जाने की खबर है। दोनोंही गाड़ियोंके रेक आधुनिक LHB डिब्बों वाले हो गए है और इगतपुरी से भुसावल, भुसावल से नागपुर, नागपुर से टाटानगर तक सारे ट्रैक पर 130 की गति से और टाटानगर से हावड़ा तक 160 की गति से गाड़ियाँ चलाई जा सकती है। यह देखते हुए मुम्बई से हावड़ा तक के इन गाड़ियोंके रन में 50 से 120 मिनिट की कमी की जा सकती है। दोनों ओर से गन्तव्य में बदलाव की कोई सम्भावनाए नजर नही आ रही है।

12542/12541 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 11015/11016 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस इन दोनों गाड़ियोंमेंभी यही कथा है। LHB रेक्स, इटारसी – झांसी के बीच कही कहीं तिहरी लाइनें, झांसी – गोरखपुर मार्ग में कहीं कहीं दोहरीकरण, विद्युतीकरण इनसे स्पीड अप होना तय है।

22109/22110 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हज़रत निजामुद्दीन लोकमान्य तिलक टर्मिनस वातानुकूलित एक्सप्रेस के 22221/22222 मुम्बई हज़रत निजामुद्दीन मुम्बई राजधानी में विलयन के आसार दिख रहे है। फिलहाल मध्य रेलवे की राजधानी सप्ताह में चार दिन चलाई जा रही है और AC एक्सप्रेस एक दिन, तो राजधानी एक्सप्रेस की लोकप्रियता देखते उसे रोजाना किए जाने की सम्भावना नज़र आ रही है। यदि AC वीकली एक्सप्रेस राजधानी में विलीन हो जाती है तो AC एक्सप्रेस के स्टोपेजेस की जगहोंपर राजधानी को स्टापेजेस दिए जा सकते है। इसके चलते राजधानी के जलगाँव की जगह भुसावल और मनमाड़, ग्वालियर स्टेशनोंपर स्टोपेजेस आ जाएंगे।

11027, 11041, 12163, 11013, 17031 यह सारी मुम्बई की ओर से चेन्नई, कोयम्बटूर, हैदराबाद तरफ जानेवाली गाड़ियाँ दौंड – सोलापुर- वाड़ी मार्ग के दोहरीकरण, विद्युतीकरण के चलते स्पीड अप होंगी।

मुम्बई चेन्नई की तीनों गाड़ियोंमे जो उलटफेर होने जा रहा है उससे
16331/16332 मुम्बई तिरुवनंतपुरम मुम्बई, 16351/16352 मुम्बई नागरकोइल मुम्बई एक्सप्रेस, 16339/16340 मुम्बई नागरकोइल मुम्बई एक्सप्रेस इन गाड़ियोंके परिचालन में इन गाड़ियोंके समय और टर्मिनल्स बदले जा सकते है।

अब जो मुम्बई चेन्नई के बीच तीन गाड़ियाँ है उनके बारे में देखते है,
11041/11042 मुम्बई चेन्नई सेंट्रल मुम्बई एक्सप्रेस जिसका दर्जा 01 जुलाई से गाड़ी क्रमांक 22159/22160 ऐसा होके सुपरफास्ट हो जाएगा, समय बदलेंगे और कमसे कम 240 से 300 मिनिट स्पीड अप होंगी।

11027/11028 मुम्बई चेन्नई सेंट्रल मुम्बई का गाड़ी क्रं बदलकर 22157/22158 हो जाएगा, गाडीका दर्जा सुपरफास्ट हो जाएगा और गाड़ी चेन्नई सेंट्रल की बजाए जुलाईसे चेन्नई एग्मोर मुम्बई के बीच चलेगी, साथ ही गाड़ी अपने रन में करीबन 300 मिनिट स्पीड अप होंगी।

12163/12164 दादर चेन्नई एग्मोर दादर सुपरफास्ट एक्सप्रेस जिसके दोनों साइड के टर्मिनल्स बदले जाएंगे। यह गाड़ी जुलाई से दादर की जगह लोकमान्य तिलक टर्मिनस और चेन्नई एगमोर की जगह चेन्नई सेंट्रल के बीच चलेगी। दोनों ओर से परिचालन अवधि में 90 से 100 मिनिटोंकी कमी कर के गाड़ी को स्पीड अप किया जाएगा।

आगे विस्तृत परिपत्रक है,

Uncategorised

आनेवाले जुलाई से मध्य रेलवे की गाड़ियोंमे होंगे व्यापक परिवर्तन

रेलवे में गाड़ियोंमे जो भी बड़े समयान्तर या व्यापक बदलाव करने होते है रेल प्रशासन अपने जुलाई से आने वाले समयसारणी में करती है।

आज मध्य रेलवे ने 22 गाड़ियोंकी एक लिस्ट जारी की है, जिसमे एक जुलाई 2020 से आरक्षण रद्द किए जा रहे है क्योंकी इन बाईस गाड़ियोंके चलने के दिन, स्पीड अप करनेसे समयसारणी में व्यापक बदलाव, गन्तव्य टर्मिनल्स में बदलाव यह सब किया जाना है। चूँकि यह सारी गाड़ियाँ और इनके समय मार्ग की दूसरी गाड़ियोंसे, स्टेशनोंसे जुड़े रहते है, तो जब भी कोई समयान्तर या बदलाव करना होता है तो मार्ग की बाकी गाड़ियोंमे भी कुछ न कुछ बदलाव आना निश्चित होता है। अलग अलग क्षेत्रीय रेलवे, उनके अलग अलग विभाग की सूचनाएं या बाधाए इन सब की सुनवाई होने के बाद ही जो भी बदलाव है वह सुनिश्चित किया जाता है।

जैसे ही यह सारा कार्य समापन हो जाएगा तब जाकर इन गाड़ियोंके टाइमटेबल बनेंगे और आरक्षण शुरू किया जाएगा। जो भी आवश्यक सूचनाएं, यात्रिओंके लिए जरूरी होती है रेल प्रशासन समय समय पर जारी करते जाएगा।

बदलाव किए जाने वाली गाड़ियोंके नाम, नम्बर और उनकी स्टार्टिंग स्टेशन की तिथि जिस दिनसे आरक्षण बन्द किया जा रहा है।

1: 11027 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस (01/7/2020)

2: 11041 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस (01/7/2020)

3: 12163 दादर टर्मिनस चेन्नई एगमोर एक्सप्रेस (01/7/2020)

4: 11013 लोकमान्य तिलक टर्मिनस कोयम्बतूर एक्सप्रेस (01/7/2020)

5: 17013 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हैदराबाद एक्सप्रेस (01/7/2020)

6: 12542 / 12541 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (01/7/2020)

7: 11015 / 11016 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस (01/7/2020)

8: 12859 / 12860 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गीतांजलि एक्सप्रेस (01/7/2020)

9: 12809 / 12810 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मेल वाया नागपुर (01/7/2020)

10: 16339 / 16340 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागरकोइल मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस (01/7/2020)

11: 16331 / 16332 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तिरुवनंतपुरम मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस (01/7/2020)

12: 16351 / 16352 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नागरकोइल मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस (01/7/2020)

13: 22109 / 22110 लोकमान्य तिलक टर्मिनस निजामुद्दीन लोकमान्य तिलक टर्मिनस वातानुकूलित एक्सप्रेस (30/6/2020)

14: 12051 / 12052 दादर टर्मिनस मडगांव दादर टर्मिनस जनशताब्दी एक्सप्रेस (01/7/2020)

15: 12071 / 12072 दादर टर्मिनस जालना दादर टर्मिनस जनशताब्दी एक्सप्रेस (01/7/2020)

16: 12135 / 12136 पुणे नागपुर पुणे एक्सप्रेस (01/7/2020)

17: 12113 / 12114 पुणे नागपुर पुणे गरीबरथ एक्सप्रेस (01/7/2020)

18: 11203 / 11204 नागपुर जयपुर नागपुर एक्सप्रेस (01/7/2020)

19: 22135 / 22136 नागपुर रेवा नागपुर एक्सप्रेस (01/7/2020)

20: 51027 / 51028 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंढरपुर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पैसेंजर (01/7/2020)

21: 51029 / 51030 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस विजयपुरा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पैसेंजर (01/7/2020)

22: 51033 / 51034 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस साईं नगर शिर्डी मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पैसेंजर (01/7/2020)

Uncategorised

भारतीय रेल : आधुनिकता की ओर

@piyushgoyal @nitin_gadkari
कल हमने एक लेख प्रकाशित किया था, जो एक सेवानिवृत्त IRSE इंडियन रेलवे सर्विसेज़ ऑफ इंजीनियरिंग अधिकारी श्री आलोक कुमार वर्मा का था। उपरोक्त लेख में किस तरह भारतीय रेलवे की बढ़ती गति और प्रगति को रोकने की चेष्टा की जा रही है इस पर भाष्य था। आनेवाले दिनोंमें 160-200 km प्रति घंटे की स्पीड ट्रायल भारतीय रेलवे पर शुरू होनी है। इसके लिए DFC के दोनों कॉरिडोर तैयार हो रहे है। पंजाब के लुधियाना से मुम्बई JNPT और हरियाणा के दादरी से बंगाल के दानकुनी तक के ये ट्रैक 800 और 350 किलोमीटर तैयार है और इनके उध्धाटन की प्रतीक्षा में है।

प्रस्तुत लेख में यह कहा गया था, की तेल, वाहन और हवाई क्षेत्र की कम्पनियां नही चाहती की पूरी दुनिया मे रेलवे की गति बढ़े और उनके क्षेत्र में कोई प्रतियोगी तैयार हो। यूरोप, अमेरिका जैसे देश इनके जाल में आ गए और जनसंख्या की दृष्टिकोण से उन्हे इस बात का कोई खासा नुकसान नही उठाना पड़ा लेकिन जापान और चीन ने इनके दबाव से ऊपर उठकर अपनी रेल्वेज का विकास किया और वहाँपर आज हाईस्पीड रेल्वेज चलाई जाती है।

भारत मे सन 2004 से रेलवे की गति बढाई जाने के लिए कोशिश की जा रही है। लेकिन भौगोलिक, आर्थिक और राजकीय परिस्थितियों के चलते हर बार बाहरी तबक़े की चाल क़ामयाब हो जाती है।

आप सोच सकते है, भारतिय रेल की गति जो अभी एवरेज 30km से 90km प्रति घंटा है और अधिकतम गति 130km है यदि बढकर 160 – 200 और 200 – 250 हो जाती है तो क्या क्या परिवर्तन आने है। मुम्बईसे दिल्ली 8-10 घंटे में, मुम्बईसे कोलकाता 10-12 घंटेमे और इसी तरह हर वो बड़े और औद्योगिक शहरोंके बीच का अन्तर काटने के लिए लगनेवाला समय कम होता जाएगा। न सिर्फ यात्री वहन बल्कि माल वहन भी शीघ्रता से होगा।
हमारी जनसंख्या, और उसकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए आज भी रास्ते से या हवाई रास्ते से चलने वाली यातायात के बदले रेल यातायात हमारे लिए बेहद उपयुक्त है। लेकिन जो गतिसीमा की बाधाएं रेलवे पर पड़ चुकी है, वह हमारी रेल्वेज को आगे नही बढ़ने दे रही। जिस तरह रेलवे ट्रैक, रेलवे यार्ड, प्लेटफॉर्म्स का विकास होना चाहिए था, रेलोंके आधुनिक डिब्बे, लोको, सिग्नलिंग सिस्टम यह उस गति के लायक नही थे।

अब वैसी स्थिति नही रही। भारतीय रेलवे के विकास की रफ्तार अब करवट बदल रही है। अब रेलवे में विकास के चौतरफ़ा कार्य किए जा रहे है। हर ट्रैक का विद्युतीकरण किया जा रहा है। डिब्बे बदलकर LHB हो रहे है। पुरानी सवारी गाड़ियोंको आधुनिक MEMU में बदला जा रहा है। हाईपावर लोको बन रहे है और ऑपरेशन्स में भी आ चुके है। वन्देभारत, गतिमान, तेजस गाड़ियाँ इसका उदाहरण है।

गाड़ियोंकी गति और भी बढ़ेगी। लम्बी दुरियोंके स्टोपेजेस बन्द किए जायेंगे। बड़े और व्यस्त जंक्शनोंके बाईपास तैयार किए जाएंगे। छोटे और बीचके स्टेशनों के लिए मेमू गाड़ियाँ चलने लगेगी। 25-50 -100 किलोमीटर के दायरे के लिए मेट्रो गाड़ियाँ चलाई जाएगी। मित्रों रेलवे के यह दौर हमारे और हमारे देश के विकास लिए बेहद जरूरी है।