Stories/ News Alerts

Uncategorised

अकोला – पूर्णा मीनाक्षी रेल मार्ग का विद्युतीकरण ज़ोरोंसे शुरू।

दक्षिण मध्य रेलवे के नान्देड डिवीजन में अकोला – पूर्णा प्रमुख रेल मार्ग में आता है। 207 किलोमीटर और सिंगल लाइन वर्किंग वाले इस मार्ग का दोहरीकरण और विद्युतीकरण दोनोंही काम द.म. रेलवे के प्रमुख कार्य लिस्ट में है।

अकोला पूर्णा के बीच 6 सकरी गाड़ियाँ, आने जाने वाली रोजाना चलती है, इसके अलावा 28 एक्सप्रेस / सुपरफास्ट गाड़ियाँ और 3,4 स्पेशल गाड़ियाँ इस मार्ग पर चलती है। किसी जमाने मे यह मार्ग मीटर गेज छोटी लाइन और दक्षिण के हैदराबाद से महाराष्ट्र के पूर्णा, अकोला, आकोट मध्यप्रदेश के खण्डवा, इंदौर, रतलाम राजस्थान के भीलवाड़ा, चित्तौड़, अजमेर, जयपुर को जोड़ने वाला एकमात्र मार्ग हुवा करता था। हैदराबाद के काचेगुड़ा स्टेशन से जयपुर के लिए मिनाक्षी एक्सप्रेस चला करती थी जो यात्रिओंकी बेहद पसंदीदा गाड़ी हुवा करती थी।

पूर्व रेल मंत्री सी. के. जाफ़र शरीफ के कार्यकाल में यूनिगेज नामक देशभर में एकही गेज, ब्रॉड गेज करने की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम शुरू हुवा और इस मार्ग की पटरियाँ उखड़नी शुरू हुई। अलग अलग सेक्शन बनाकर काम शुरू हुवा। काचेगुड़ा से मुदखेड़, मुदखेड़ से पूर्णा, पूर्णा से अकोला ऐसे लाईनें ब्रॉड गेज होती गयी और इस गेज कन्वर्शन में मीनाक्षी एक्सप्रेस कहीं खो गयी। हालांकी इन दोनों स्टेशनोंको जोड़ने वाली हैदराबाद जयपुर एक्सप्रेस दो अलग मार्गोंसे सप्ताह में दो दिन हैदराबाद – नान्देड – अकोला – भुसावल बाईपास – खण्डवा – इटारसी – भोपाल – उज्जैन – रतलाम – चित्तौड़गढ़ – अजमेर – जयपुर तो दूसरी सप्ताह में एक दिन हैदराबाद – नान्देड – परभणी – औरंगाबाद – मनमाड़ – भुसावल – खण्डवा होते हुए चलाई जाती है।

दोनों ओरसे याने जयपुर और काचेगुड़ा से गेज कन्वर्शन शुरू किया गया था। आज की यह स्थिति है, जयपुर – अजमेर – चित्तौड़गढ़ – रतलाम – इन्दौर – महू यह मार्ग बड़ी लाइन में बदल चुका है और कई एक्सप्रेस / सुपरफास्ट गाड़ियाँ चल रही है। महू – खण्डवा – आकोट यह सेक्शन वन क्षेत्र, पहाड़ी जमीन के चलते गेज कन्वर्शन का कार्य रुक रुक कर चल रहा है तो आकोट – अकोला लगभग पूर्णत्व के मार्ग पर है, आशा है अप्रेल मई में शुरू हो जाएगा। आगे अकोला – पूर्णा – नान्देड – निजामाबाद – काचेगुड़ा बड़ी लाइन है और अब उन्नति की ओर करवट बदल रही है। बीच के छोटे छोटे सेक्शनपर दोहरीकरण और अकोला से पूर्णा का विद्युतीकरण किया जा रहा है। रेल प्रशासन का आग्रह है की देशभर के सभी रेल मार्ग का विद्युतीकरण वर्ष 2023 तक पूरा हो जाना चाहिए। अतः इस मार्ग पर निर्धारित समय मे यात्रिओंको अपनी पुरानी मीनाक्षी एक्सप्रेस जरूर दौड़ती नज़र आनेवाली है।

Uncategorised

बांद्रा से बरौनी और गया के लिए विशेष गाड़ियाँ।

बांद्रा से बरौनी के लिए, उधना, नंदुरबार, जलगाँव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, दीनदयाल उपाध्याय जं, पाटलिपुत्र होते हुए बरौनी और बांद्रा से गया के लिए, उधना, नंदुरबार, जलगाँव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, प्रयागराज छिवकी, सासाराम, देहरी ऑन सोन होते हुए गया के लिए हमसफ़र विशेष गाड़ियाँ चलाई जा रही है। कृपया विस्तृत जानकारी परिपत्रक में देखे।

Uncategorised

पूर्व मध्य रेल पर किउल स्टेशन पर रहेगा ब्लॉक।

दानापुर मंडल के किउल स्टेशन पर प्रि एन आई, एन आई और पोस्ट एन आई काम दिनांक 14 फरवरी से लेकर 02 अप्रैल 2020 तक होना है। यार्ड रीमॉडलिंग संबंधी कार्य के कारण दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियोंका निरस्त / आंशिक निरस्त / मार्ग परिवर्तन और रेग्युलेट किया जाएगा।

यात्रिओंसे निवेदन है, निम्नलिखित परिपत्रक को देखें और अपनी रेल यात्रा का समुचीत नियोजन करे।

Uncategorised

बाघरातवा – सोनतलाई दोहरीकरण हुवा पूरा।

पश्चिम मध्य रेलवे के, जबलपुर से इटारसी के बीच बचे हुए एक मात्र सिंगल लाईन वाले सोननतलाई – बागरातवा रेल खंड पर भौगोलिक अवरोध को दूर करते हुए तवा नदी पर बनाए गए नए पुल पर रेल लाईन बिछाकर 7 किमी का दोहरीकरण किया गया। जिससे रेल यातायात की समस्या को दूर करते हुए 110 किमी की गति से गाड़ियाँ निकल पायेगी।

पश्चिम मध्य रेल,जबलपुर मंडल में सोनतलाई-बागरातवा के 7 किमी लम्बे रेल खंड के रेल दोहरीकरण के पश्चात तवा नदी पर बने नए पुल से गुजरने वाली पहली ट्रेन का सौभाग्य नई दिल्ली से जबलपुर के बीच चलने वाली श्रीधाम एक्सप्रेस को प्राप्त हुआ ।

https://t.co/PwJ1ZaPkXQ

Uncategorised

अब पुणे भुसावल पुणे हुतात्मा 25 तक रहेगी डाइवर्ट।

दिनांक 21 फरवरी की 11025 भुसावल पुणे एक्सप्रेस का चार्ट प्रिपेयर हो गया, गाड़ी छूटने को महज तीन, साढ़े तीन घंटे बचे है और फिर से……
गाड़ी डाईवर्ट किए जाने का मैसेज।

हे भगवान! जिन यात्रिओंने नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल के आरक्षण किए है, अपने सामान सहित गाड़ीमे जाके बैठ चुके है, मन मे कहीं आशंका भी है, की आज तो जाएगी नासिक होकर? भुसावल डी आर एम ने आश्वस्त भी किया, जी हाँ! आज प्रॉपर रूट से ही जाएगी, के एक मैसेज आता है और गयी भैंस पानी मे।

क्या हो रहा है? किस तरह हो रहा है? किसी के कुछ समझ नही आ रहा है। मैसेज है दिनांक 21 फरवरी से 25 फरवरी तक 11025 / 11026 पुणे भुसावल पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस दौंड कॉर्ड, अहमदनगर होकर चलेगी।

नासिक, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल जानेवालोंको टिकट कैंसल करा के रिफण्ड तो पूरा मिल जायेगा, लेकिन जो मानसिक, शारारिक त्रासदी हुई या हो रही है उसका क्या? क्या इस तरह के निर्णय 2 दिन पहले नही लिए जा सकते?