Stories/ News Alerts

Uncategorised

भुसावल मण्डल में परधाडे के पास 12533 पुष्पक एक्सप्रेस की भयावह रेल दुर्घटना

21 जनवरी 2025, मंगलवार, माघ, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

भयावह दुर्घटना
आज दिनांक 22/01/2025 को दोपहर करीबन 16:00 बजे जलगाँव – पाचोरा के बीच परधाडे रेलवे स्टेशन के पास, 12533 लखनऊ मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस बैठे हुए यात्री यह सोचकर चलती ट्रेन से कूद गए कि उन की गाड़ीमें आग लग गई है। यह लोग सामने के ट्रैक से आ रही 12627 कर्नाटक एक्सप्रेस के नीचे कट गए।
5 से 7 लोगोंके हताहत होने की ख़बर है।

दरअसल लखनऊ मुम्बई पुष्पक एक्सप्रेस में कुछ मनचलों ने गाड़ी में भीषण आग लग गई है, ऐसे चिल्लाना शुरू किया। इससे गाड़ी में बैठे हुए यात्री घबरा गए और चलती गाड़ी से कूदना शुरू हो गए। सामने के पटरी से 12627 डाउन बंगलुरू नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस बड़ी तेजी से भुसावल की ओर आ रही थी। इसके चपेट में पुष्पक से कूदे हुए यात्री आ गए और कई लोग ज़ख्मी हुए। इनमें से करीबन 5 से 7 यात्रिओंकी जगह पर ही मृत्यु होने की चर्चा है।

इस मामले में अभी अधिकृत सूचना की प्रतीक्षा है।

(चेतावनी : कुछ दृश्य प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त हुए है। निवेदन है, इन दृश्यों से आम जन विचलित हो सकते है।)

Horrible accident
Today on 22/01/2025 at around 16:00 pm, near Pardhade railway station between Jalgaon – Pachora, passengers sitting in 12533 Lucknow Mumbai Pushpak Express jumped from the moving train thinking that their car has caught fire. These people were run over by 12627 Karnataka Express coming from the opposite track.

5 to 7 people are reported to be injured.

हेल्पलाइन नम्बर्स :

Uncategorised

और एक नई वन्देभारत एक्सप्रेस का आगाज़..

21 जनवरी 2025, मंगलवार, माघ, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

असरवा (अहमदाबाद ) से उदयपुर सिटी के बीच छह दिवसीय वन्देभारत एक्सप्रेस चलाने के लिए रेल मुख्यालय की ओर से अनुमति मिल गई है।

यह गाड़ी उदयपुर सिटी से प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर बाकी छह दिन असरवा के लिए सुबह 06:10 को रवाना होगी और 10:25 पर असरवा पहुँचेंगी। वापसी में असरवा से शाम 17:45 को चलकर रात 22:00 बजे उदयपुर सिटी पहुँचेंगी।

रेल मुख्यालय द्वारा भेजी गई, नई वन्देभारत की संक्षिप्त समयसारणी निम्नलिखित है,

उ प रेल जल्द ही इस गाड़ी की अधिकृत समयसारणी, गाड़ी क्रमांक और परिचालन की तिथि जारी करेगा।

Uncategorised

हुब्बाली से टूण्डला के बीच, पुणे भुसावल होते हुए चलेगी प्रयागराज महाकुम्भ विशेष

17 जनवरी 2025, शुक्रवार, माघ, कृष्ण पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2081

07379/80 हुब्बाली – टूण्डला – हुब्बाली एकल फेरा विशेष

07379 विशेष हुब्बाली से सोमवार दिनांक 20 जनवरी को 0:45 (रविवार देर रात) निकल कर प्रयागराज होते हुए बुधवार दिनांक 22 जनवरी की अल सुबह 2:30 को टूण्डला पहुँचेंगी।

वापसी में 07380 विशेष टूण्डला से गुरुवार दिनांक 23 जनवरी को दोपहर 16:00 को निकल कर प्रयागराज होते हुए शनिवार दिनांक 25 जनवरी की शाम 18:40 को हुब्बाली पहुँचेंगी।

मार्ग में स्टोपेजेस : हुब्बाली, धारवाड़, अलनावर, लौंडा, खानापुर, बेलगावी, गोकाक, घाटप्रभा, रायबाग़, कुडाची, मिरज, सातारा, सांगली, किर्लोस्कर वाड़ी, कराड, पुणे, दौंड कॉर्ड, अहमदनगर, कोपरगाँव, अंकाई, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूण्डला

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टू टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 11 स्लिपर, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 18 LHB कोच

समयसारणी :

07381/82 हुब्बाली – टूण्डला – हुब्बाली एकल फेरा विशेष

07381 विशेष हुब्बाली से गुरुवार दिनांक 06 फरवरी को रात 20:10 निकल कर प्रयागराज होते हुए शनिवार दिनांक 08 फरवरी की रात 20:15 को टूण्डला पहुँचेंगी।

वापसी में 07382 विशेष टूण्डला से रविवार दिनांक 09 फरवरी को दोपहर 16:20 को निकल कर प्रयागराज होते हुए मंगलवार दिनांक 11 फरवरी की शाम 18:40 को हुब्बाली पहुँचेंगी।

मार्ग में स्टोपेजेस : हुब्बाली, धारवाड़, अलनावर, लौंडा, खानापुर, बेलगावी, गोकाक, घाटप्रभा, रायबाग़, कुडाची, मिरज, सातारा, सांगली, किर्लोस्कर वाड़ी, कराड, पुणे, दौंड कॉर्ड, अहमदनगर, कोपरगाँव, अंकाई, मनमाड़, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूण्डला

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टू टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 11 स्लिपर, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 18 LHB कोच

समयसारणी :

अन्य महाकुम्भ विशेष गाड़ियाँ :

Uncategorised

महाकुम्भ 2025 जाने हेतु पहले प्रयागराज रेलवे स्टेशन को समझिए!

16 जनवरी 2025, गुरुवार, माघ, कृष्ण पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2081

महाकुम्भ मेला प्रयागराज में मकरसंक्रांति पर्व के साथ शुरू हो गया है। करोड़ों की संख्या में यात्री प्रयागराज पहुँच रहे है। भारतीय रेल ने महाकुम्भ मेले में आने वाली यात्रिओंकी भीड़ को देखते हुए सटीक जानकारी एवं उत्तम यात्री सुरक्षा की व्यवस्था की है। अलग अलग दिशाओंके रेल मार्ग के लिए ‘कलर कोडिंग’ किया गया है, ताकी यात्रिओंको उचित दिशा में जाने के लिए ज्यादा घूमना न पड़े।

वैसे प्रयागराज में प्रयागराज जंक्शन के अलावा प्रयागराज छिंवकी, प्रयागराज रामबाग़, प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन ऐसे और भी रेलवे स्टेशन है। कभी कभार प्रयागराज पहुंचने वाले यात्री भृमित न हो इसके लिए यहॉं सभी स्टेशनोंसे आप को अवगत कराते है,

आगे है, प्रयागराज स्टेशनोंकी जानकारी

प्रयागराज जंक्शन (स्टेशन कोड : PRYJ)

यह स्टेशन, दिल्ली हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर है।  दिल्ली से आने वाली और हावड़ा की ओर से आने वाली गाड़ियाँ, जिन का मार्ग अलीगढ़, कानपुर, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मुगलसराय से गया होते हुए या पटना होते हुए हावड़ा की ओर आती/जाती है।

संगम से दूरी : लगभग 11 किमी

यह प्रयागराज जंक्शन का स्टेशन प्लेटफार्म मैप है।{Map courtesy : erail.in}

आगे देखिए, प्रयागराज स्टेशनोंकी लोकेशन

उपरोक्त मैप के लिए हम http://www.indiarailinfo.com के आभारी है।

प्रयागराज छिंवकी (PCOI)

यह स्टेशन प्रयागराज को मुंबई से और दक्षिण से आने वाली गाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण है। लगभग सारी गाड़ियाँ, जो इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना से आती है और कुछ गाड़ियाँ वाराणसी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए पटना, हावड़ा की ओर निकलती है, वह प्रयागराज छिंवकी से प्रयागराज जंक्शन को बाईपास करके आगे जाती है।
संगम से दूरी: लगभग 6 किमी

सूबेदारगंज : (SFG)

यह स्टेशन प्रयागराज जंक्शन से 4-5 किमी पहले दिल्ली की तरफ बनाया गया है। पहले ये छोटा सा स्टेशन था मगर अभी महाकुम्भ के आयोजन में इस को उन्नत कर के एक प्रमुख यात्री स्टेशन बनाया गया है। दिल्ली की तरफ जाने और आने वाली कुछ प्रमुख गाड़ियाँ जैसे प्रयागराज, हमसफर आदि को मेला अवधि में इसी स्टेशन से संचालित किया जाएगा।
संगम से दूरी:लगभग 13 किमी

प्रयागराज संगम : (PYGS)

यह प्रयागराज के छोटे से रेलवे स्टेशन, दारागंज का ही नया नाम है। यह स्टेशन, संगम के निकटतम स्टेशनोंमें सबसे करीब वाला स्टेशन है। लखनऊ, जौनपुर, अयोध्या की तरफ जाने और आने वाली गाड़ियाँ इस स्टेशन से संचालित होती है।
संगम से दूरी:लगभग 3 किमी

प्रयागराज रामबाग : (PRRB)

यह स्टेशन मुख्य शहर प्रयागराज के बीचों बीच है। यह प्रयागराज – वाराणसी रेल मार्ग पर आता है। वाराणसी से आने वाली गाड़ियाँ इधर से ही हो कर आती/जाती है।
संगम से दूरी:लगभग 5.5 किमी

प्रयाग जंक्शन : (PRG)

यह स्टेशन प्रयागराज विद्यापीठ के पास है, और यह स्टेशन भी अयोध्या, लखनऊ वाले गाड़ियों के लिए टर्मिनल स्टेशन है।
संगम से दूरी: लगभग 6 किमी

प्रयागराज जंक्शन या किसी भी अन्य स्टेशनोंसे संगम, मेले में जाने के लिए सभी स्थानीय सुविधाएं उपलब्ध है।

प्रयागराज मेले में पधारे हुए यात्रिओंके सुविधा हेतु पंजीकृत किए गए निवास, होटलों के पते एवं सम्पर्क क्रमांक दिए गए है।

Uncategorised

उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन पर रेल ब्लॉक ; कई यात्री गाड़ियाँ रद्द/आंशिक रद्द/नियंत्रित की जाएगी।

08 जनवरी 2025, बुधवार, पौष, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन के पुनर्निर्माण के कार्य हेतु जम्मू रेलवे यार्ड में रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। यह रेल ब्लॉक दिनांक 15 जनवरी 2025 से 06 मार्च तक जारी रहेगा। ब्लॉक के चलते रेल विभाग ने 65 यात्री गाड़ियोंका परिचालन, निम्नलिखित तिथियों के लिए रद्द किया है।

रेल ब्लॉक की अवधि :

रद्द की गई गाड़ियाँ :

अपने प्राथमिक स्टेशन से देरी से चलाई जाने वाली एवं नियमित समयसारणी से नियंत्रित की जाने वाली गाड़ियाँ :

आंशिक रद्द की गई गाड़ियाँ :

शॉर्ट टर्मिनेट : नियमित गन्तव्य स्टेशन से पहले यात्रा समाप्त की जानेवाली गाड़ियाँ

शार्ट ओरिजिनेट : नियमित प्राथमिक स्टेशन के बजाय अलग स्टेशन स्टेशन से यात्रा शुरू करनेवाली गाड़ियाँ :