Stories/ News Alerts

Uncategorised

मुम्बई अहमदाबाद मुम्बई तेजस एक्सप्रेस

देश की दूसरी प्राइवेट तेजस एक्सप्रेस जो की मुम्बई अहमदाबाद के बीच चलाई जाने वाली है, उसका टाइमटेबल रेल्वे बोर्ड से मंजूर हो चुका है।

गाड़ी चूँकि जनवरी के 17 – 19 से चलनेवाली है, तो किरायोंकी घोषणा अभी तक उपलब्ध नही की गई है। जैसे ही एडवांस रिजर्वेशन की डेट आ जायेगी, किरायोंका भी पता चल जाएगा।

Courtesy : Bhaskar Group, Surat.

_________________________________

Book your tickets using Amazon pay and get upto Rs. 100 Cashback.

https://amzn.to/390qydm

Uncategorised

कर्जत – मंकी हिल रेल ब्लॉक खत्म, रद्द और शार्ट टर्मिनेटेड गाड़ियाँ होंगी रिस्टोर।

मुम्बई – पुणे रेल यात्रिओंके लिए राहत भरी खबर है, मंकी हिल – कर्जत का रेल ब्लॉक जो 31 दिसम्बर तक चलनेवाला था उसे 25 तारीख से हटा लिया जाएगा और जो जो गाड़ियाँ रद्द / शार्ट टर्मिनेट / परावर्तित मार्ग पर चलाई जा रही थी वह सब पुनर्स्थापित की जा रही है।

हालाँकी 25 तारीख को कल्याण डोम्बिवली के बीच रेल ब्लॉक होने की वजह से दिनांक 26 से ही इस मार्गपर गाड़ियाँ चलने पाएगी।

रिस्टोर, पुनर्स्थापित की जानेवाली गाड़ियाँ –

12701 मुम्बई हैदराबाद एक्सप्रेस, मुम्बईसे 26 को चलेगी।

12702 हैदराबाद मुम्बई एक्सप्रेस, हैदराबाद से 26 को चलनेवाली, मुम्बई तक जाएगी।

18519 विसाखापट्टनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, विसाखापट्टनम से चलने का दिनांक 24 से सीधे लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलाई जाएगी।

18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विसाखापट्टनम एक्सप्रेस, दिनांक 26 से रिस्टोर होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी।

17318 लोकमान्य तिलक टर्मिनस हुब्बाली एक्सप्रेस, दिनांक 26 से रिस्टोर होकर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी।

17317 हुब्बाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, हुब्बाली से चलने का दिनांक 25 से सीधे लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक चलाई जाएगी।

17614 नान्देड पनवेल एक्सप्रेस दिनांक 25 से नान्देड से सीधे पनवेल तक चलेगी।

17613 पनवेल नान्देड एक्सप्रेस दिनांक 26 से पनवेल नान्देड के बीच शुरू हो जाएगी।

07617 नान्देड पनवेल स्पेशल 28 दिसम्बर और 07618 पनवेल नान्देड स्पेशल 29 दिसम्बर से रेग्युलर पुनर्स्थापित हो जाएगी।

मध्य रेल का सर्क्युलर –

Photo courtesy – Rajendra B. Aklekar tweeter – @rajtoday

Advertisement –

____________________________________

Advertisement –

Book your tickets using Amazon pay and get upto Rs. 100 Cashback.

https://amzn.to/390qydm

Uncategorised

मुम्बई में, डोम्बिवली – कल्याण के बीच 25 दिसम्बर को रेल ब्लॉक लिया गया है।

मध्य रेल, मुख्यालय, मुम्बई की ओरसे प्रेस विज्ञप्ति

डोंबिवली और कल्याण के बीच यातायात एवं पावर ब्लॉक दिनांक से 25 दिसम्बर 2019।

मध्य रेल के ठाकुर्ली स्टेशन पर 400 मीट्रिक टन के एफओबी के लिए रोड क्रेन से 6.00 मीटर चौड़े 4 गर्डरों को लॉन्च करने के लिए डोंबिवली और कल्याण के बीच अप और डाउन लइनों पर दिनांक 25.12.2019 को सुबह 09.45 से दोपहर 01.45 बजे तक 5 वीं और 6 वीं लाइन पर एक यातायात और पावर ब्लॉक का संचालन करेगा। इस ब्लॉक के कारण, ट्रेन चलाने का पैटर्न निम्नानुसार होगा:

उपनगरीय सेवा

• उपनगरीय सेवाएं डोंबिवली और कल्याण के बीच 09.15 बजे से 13.45 बजे तक निलंबित रहेगी।
• 20 मिनट के अंतराल पर ब्लॉक अवधि के दौरान कल्याण – कर्जत / कसारा के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी।
• 15 मिनट के अंतराल पर ब्लॉक अवधि के दौरान सीएसएमटी और ठाणे/ डोंबिवली स्टेशन के बीच विशेष सेवाएं चलेंगी।
• सीएसएमटी/दादर -कुर्ला/घाटकोपर एवं ठाणे के लिए सेवाएं समयसारणी के अनुसार चलेंगी।

मेल / एक्सप्रेस / यात्री ट्रेनों को रद्द करना

दिनांक 25.12.2019 की मुम्बई की ओर आनेवाली एक्सप्रेस ट्रेनें

*11030 मुम्बई कोल्हापुर सह्याद्री एक्सप्रेस मुम्बई से 24 दिसम्बर को चलनेवाली रद्द रहेगी।

• 51154 अप भुसावल-मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पैसेंजर भुसावल से प्रस्थान दिनांक 24.12.2019
*11010 पुणे मुम्बई सिंहगड़ एक्सप्रेस

*12124 पुणे मुम्बई डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस

• 22102 अप मनमाड-मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस राज्य रानी एक्सप्रेस
• 12110 अप मनमाड-मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंचवटी एक्सप्रेस
• 12118 अप मनमाड-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोदावरी एक्सप्रेस
• 12072 अप जालना- दादर जनशताब्दी एक्सप्रेस

दिनांक 25.12.2019 की मुम्बई की ओरसे रवाना होनेवाली एक्सप्रेस ट्रेनें

*11009 मुम्बई पुणे सिंहगड़ एक्सप्रेस

*12123 मुम्बई पुणे डेक्कन क्वीन एक्सप्रेस

*11029 मुम्बई कोल्हापुर सह्याद्री एक्सप्रेस

• 12117 डाउन लोकमान्य तिलक टर्मिनस – मनमाड गोदावरी एक्सप्रेस
• 12109 डाउन मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मनमाड़ पंचवटी एक्सप्रेस
• 22101 डाउन मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – मनमाड राज्य रानी एक्सप्रेस
• 12071 डाउन दादर- जालना जनशताब्दी एक्सप्रेस
• 51153 डाउन मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – भुसावल पैसेंजर गाड़ी

दिनांक 25.12.2019 को एक्सप्रेस ट्रेनों का डायवर्जन वाया पुणे-दौंड-मनमाड

11026 पुणे- भुसावल एक्सप्रेस

दिनांक 25.12.2019 को एक्सप्रेस ट्रेनों का डायवर्जन वाया दिवा- पनवेल- कर्जत

*11011 लोकमान्य तिलक टर्मिनस नान्देड एक्सप्रेस

*16339 मुम्बई नागरकोईल एक्सप्रेस

* 17031 मुम्बई हैदराबाद एक्सप्रेस

यह गाड़ियाँ कल्याण के यात्रिओंके सुविधाके लिए दिवा स्टेशन पर रुकाई जाएगी।

कर्जत से मुम्बई की ओर आनेवाली गाड़ियाँ –

12220 सिकन्दराबाद लोकमान्य तिलक टर्मिनस दुरंतो एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर सुबह 11.05 पर पहुंचेगी।

11024 कोल्हापुर मुम्बई सह्याद्री एक्सप्रेस, मुम्बई स्टेशन पर 11.50 पर पहुंचेगी।

17032 हैदराबाद मुम्बई एक्सप्रेस, मुम्बई स्टेशनपर दोपहर 13.05 को पहुंचेगी।

11042 चेन्नई मुम्बई एक्सप्रेस, मुम्बई स्टेशनपर दिनमे 11.35 पर पहुंचेगी।

इन सभी गाड़ियोंकी कल्याण न जानकी वजह से दिवा स्टेशनपर स्टॉपेज दिया गया है।

दिनांक 25.12.2019 को जलगाँव-वसई रोड-दिवा होकर अप एक्सप्रेस ट्रेनों का डायवर्जन

• 12321 अप हावड़ा – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस कलकत्ता मेल एक्सप्रेस
• 13201 अप राजेंद्र नगर- लोकमान्य तिलक टर्मिनस जनता एक्सप्रेस

उपरोक्त सभी ट्रेनों को कल्याण के लिए दिवा स्टेशन पर ठहराव दिया जाएगा

दिनांक 25.12.2019 को अप/डाउन मेल एक्सप्रेस ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन

• 12140 अप नागपुर-मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सेवाग्राम एक्सप्रेस, नागपुर से प्रस्थान दिनांक 24.12.2019 को 11.05 बजे मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचने वाली गाडीको नासिक रोड पर समाप्त किया जायेगा।
• 12139 डाउन मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस दिनांक 25.12.2019 को मुम्बई के बजाय नाशिक रोड से 18.30 बजे प्रस्थान करेगी।

दिनांक 25.12.2019 को मुम्बई की ओर आनेवाली एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलेशन

• 22222 अप निजामुद्दीन-मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस राजधानी एक्सप्रेस टिटवाला स्टेशन पर
• 12597 अप गोरखपुर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस खडावली स्टेशन पर
• 12168 अप वाराणसी- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस वासिंद स्टेशन पर
• 22866 अप पुरी- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस आसनगांव स्टेशन पर
• 22128 अप काजीपेट- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस आटगांव स्टेशन पर
• 11094 अप वाराणसी- मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस महानगरी एक्सप्रेस खर्डी स्टेशन पर
• 12294 अप इलाहाबाद- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 14.55 बजे के वजाय 16.00 बजे पहुचेगी
• 12142 अप पाटलिपुत्र- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस 15.15 बजे के वजाय 16.15 बजे पहुचेगी
• 11056 अप छपरा- लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 16.15 बजे के बजाय 17.00 बजे पहुंचगी।

11014 कोयम्बटूर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को अम्बरनाथ स्टेशनपर

11074 चेन्नई लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशनपर 16.30 पर पहुँचेगी।

दिनांक 25.12.2019 को मुम्बई की ओरसे रवाना एक्सप्रेस ट्रेनों का रेगुलेशन

• 12167 एर्नाकुलम-निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस को दिवा में 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा एवं कल्याण स्टेशन पर देरी से पहुंचेगी।

दिनांक 25.12.2019 को डाउन मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का पुन: निर्धारण

• 11055 डाउन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 10.55 बजे के बजाय 12.40 बजे और ठाणे में 13.06 बजे से 13.30 बजे तक नियमित किया जाएगा।
• 12362 डाउन मुम्बई-आसनसोल एक्सप्रेस मुम्बई से 11.05 बजे के बजाय 13.30 बजे।
• 12542 डाउन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 11.10 बजे के बजाय 13.20 बजे।
• 22511 डाउन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कामाख्या एक्सप्रेस एलटीटी से 11.30 बजे के बजाय 13.30 बजे।
• 11061 डाउन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा पवन एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे के बजाय 13.40 बजे।
• 11071 डाउन लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी कामायनी एक्सप्रेस लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.40 बजे के बजाय 14.20 बजे।
• 12598 डाउन मुम्बई- गोरखपुर एक्सप्रेस मुम्बई से 13.30 बजे के बजाय 18.15 बजे।
• 12322 डाउन मुम्बई-हावड़ा मेल (वाया छियोंकी) दिनांक 25.12.2019 को मुम्बई से 21.30 बजे प्रस्थान के बजाया 26.12.2019 को 01.00 बजे।
• 11093 डाउन मुम्बई- वाराणसी महानगरी एक्सप्रेस मुम्बई से दिनांक 26.12.2019 को 00.10 बजे के बजाय दिनांक 26.12.2019 को 02.00 बजे।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस असुविधा के लिए रेल प्रशासन को सहयोग दें। यह अनुरक्षण ब्लॉक आधारभूत संरचना को बनाए रखने तथा संरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

ब्लाक के परिणाम स्वरूप अन्य दिनों की तुलना में उपनगरीय गाडियों में अधिक भीड़-भाड़ हो सकती है। यात्रियों अनुरोध है कि वे लोकल गाडियों के फुट-बोर्ड, रूफ टॉप एवं खचा-खच भरी लोकल मे यात्रा न करे।

परिपत्रक अंग्रेजी में –

Book your tickets using Amazon pay and get upto Rs. 100 Cashback.

https://amzn.to/390qydm

Uncategorised

रेलवे की हॉलीडे स्पेशल ट्रेन्स।

दिसम्बर का आखरी सप्ताह है, और छुट्टियोंका माहौल है। वर्ष के इस आखरी हफ्ते में कई सारे लोग पर्यटन और विशेष दर्शनोंके लिए निकल पड़ते है। सारे गाड़ियों में भीड़ उमड़ पड़ती है। रेलवे ने अपनी बुकिंग की स्टेटिस्टिक्स को देखते हुए ज्यादा भीड़ वाले अलग अलग मार्गोंपर, विशेष गाड़ियोंका आयोजन किया है। कुछ गाड़ियोंकी अवधि कम तो कुछ की मार्च महीनेतक है।

पश्चिम रेलवे की भावनगर – मंगालूरु – भावनगर विशेष गाड़ी 2 फेरे।

ईस्ट कॉस्ट रेलवे की सम्बलपुर बनासवाड़ी सम्बलपुर वीकली स्पेशल गाड़ी 13, 13 फेरे।

जबलपुर से पुणे के बीच, जबलपुर बांद्रा टर्मिनस, रीवा भोपाल, जबलपुर खजुराहो, पुणे से झांसी, हैदराबाद जयपुर, हबीबगंज अगरतला ऐसी विशेष गाड़ियाँ मार्च महीने तक चलने की सूचना है।

B

न्यूज : दैनिक भास्कर के सौजन्यसे

ook your tickets using Amazon pay and get upto Rs. 100 Cashback.

https://amzn.to/390qydm