Stories/ News Alerts

Uncategorised

दक्षिण पश्चिम रेलवे का दावणगेरे – हरिहर सेक्शन हुवा डबलिंग

दक्षिण पश्चिम रेल के दावणगेरे हरिहर मार्ग का रेल दोहरीकरण पूरा हो चुका है, 12080 हुबली बंगलुरु जनशताब्दी एक्सप्रेस, इस मार्गसे चलनेवाली पहली गाड़ी थी।

Uncategorised

Central Railway : mankey hill rail block.

INFRASTRUCTURE WORK ON SOUTHEAST GHAT – TRAIN RUNNING PATTERN UPTO 31.12.2019

Central Railway will undertake infrastructure work on southeast ghat between Monkey Hill and Karjat on Up line upto 31.12.2019. Due to this, the train running pattern will be as under:

TRAINS CANCELLED:

· 51027 Mumbai-Pandharpur passenger will remain cancelled upto 28.12.2019

· 51028 Pandharpur-Mumbai passenger will remain cancelled upto 29.12.2019

· 51029 Mumbai-Bijapur passenger will remain cancelled upto 31.12.2019

· 51030 Bijapur-Mumbai passenger will remain cancelled upto 31.12.2019

· 51317 Panvel – Pune passenger will remain cancelled upto 31.12.2019

· 51318 Pune-Panvel passenger will remain cancelled upto 31.12.2019

TRAINS DIVERTED Via DAUND CHORD LINE-MANMAD

· 11025 Bhusaval-Pune Express from 1.12.2019 to 31.12.2019

· 11026 Pune-Bhusaval Express from 1.12.2019 to 31.12.2019

TRAINS SHORT ORIGINATING/SHORT TERMINATING

· 11029 Mumbai-Kolhapur Koyna Express JCO 1.12.2019 to 31.12.2019 will short originate from Pune

· 11030 Kolhapur-Mumbai Koyna Express JCO 1.12.2019 to 31.12.2019 will short terminate at Pune

· 17317 Hubballi-LTT Express JCO 1.12.2019 to 31.12.2019 will short terminate at Pune

· 17318 LTT-Hubballi Express JCO 2.12.2019 to 1.1.2020 will short originate from Pune.

· 12702 Hyderabad-Mumbai Hussainsagar Express JCO 1.12.2019 to 31.12.2019 will short terminate at Pune

· 12701 Mumbai-Hyderabad Hussainsagar Express JCO 1.12.2019 to 31.12.2019 will short originate from Pune

· 18519 Visakhapatnam-LTT Express JCO 30.11.2019 to 31.12.2019 will short terminate at Pune

· 18520 LTT-Visakhapatnam Express JCO 2.12.2019 to 1.1.2020 will short originate from Pune

· 17614 Nanded-Panvel Express JCO 1.12.2019 to 31.12.2019 will short terminate at Pune

· 17613 Panvel-Nanded Express JCO 2.12.2019 to 31.12.2019 will short originate from Pune

· 07617 Nanded-Panvel weekly special JCO 7.12.2019 to 28.12.2019 will short terminate at Pune.

· 07618 Panvel-Nanded weekly special JCO 1.12.2019 to 29.12.2019 will short originate from Pune.

Passengers are requested to note and bear with the Railway Administration for the inconvenience caused due to this infrastructure work.

— — —

Uncategorised

रेलदुनिया खबरे: राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, बाड़मेर की।

बिकानेर से बांद्रा, कोलकाता और पूरी के बीच चलने वाली गाड़ियोंके रेक LHB किए जा रहे है। उत्तर मध्य रेलवे ने आज एक परिपत्रक जारी कर यह सूचना की है।

जयपुर रेवाड़ी विशेष गाड़ी

12461 / 12462 दिल्ली जोधपुर मण्डोर एक्सप्रेस का बाड़मेर विस्तार होने जा रहा है।

12461 मण्डोर एक्सप्रेस जो दिल्ली से जोधपुर के लिये चलती है, 14 मार्च 2020 से आगे बाड़मेर तक विस्तरित की जा रही है। उसी प्रकार 12462 मण्डोर एक्सप्रेस 15 मार्च 2020 से बाड़मेर से चलना शुरू हो जाएगी।

बाड़मेर के यात्रिओंको यह भी ज्ञात करना चाहिए, आपकी 14661 / 14662 दिल्ली से बाड़मेरके बीच चलने वाली रूणिचा लिंक एक्सप्रेस दिनांक 14 मार्च से पुर्णतया बन्द हो जाएगी और 14659 /14660 दिल्ली जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस का पूर्ण रेक जोधपुर में बिना कटे सीधे जैसलमेर जाएगा। गौरतलब है की पहले रुणिचा एक्सप्रेस के कुछ कोचेस जोधपुर में काट कर बाड़मेर की ओर रुणिचा लिंक एक्सप्रेस बन कर चलते थे।

आगे उत्तर मध्य रेलवे का परिपत्रक विस्तृत जानकारी हेतु जोड़ा गया है।

Uncategorised

अजन्ता एक्सप्रेस का विस्तार : भुसावल या नासिक ?

17064/17063 सिकंदराबाद मनमाड़ सिकंदराबाद अजंता एक्सप्रेस को भुसावल तक एक्सटेंड करने का आग्रह यात्री संगठन द्वारा बार बार किया जाता है। दरअसल भुसावल की और विस्तार करने का आग्रह सिकंदराबाद, निजामाबाद, नान्देड, औरंगाबाद की ओरसे आनेवाले यात्रिओंका नही है बल्कि मनमाड़, नांदगाव, चालीसगांव से जलगाव और भुसावल की ओर स्थानिक अपडाउन करनेवाले यात्रिओंका आग्रह ज्यादा है। इन यात्रिओंको महाराष्ट्र एक्सप्रेस में जगह नही मिलती और देवलाली पैसेंजर सही समयपर नही चलती।

फिर, अजन्ता एक्सप्रेस का विस्तार कैसे हो? तो आम और लम्बी दूरी के यात्रिओंके विचार में, इस गाड़ी को भुसावल की बजाय नासिक की दिशा में विस्तरित किया जाना चाहिए।

यह गाड़ी सिकंदराबाद से चलती है तो जालना, औरंगाबाद होते हुए मनमाड़ पोहोंचती है और जालना या औरंगाबाद से जलगाव, भुसावल का अंतर सड़क मार्ग से मात्र 150km पड़ता है। किसी यात्री को सिकंदराबाद से जलगाव, भुसावल आना है तो वह मनमाड़ होते हुए भुसावल आने के बजाय गाड़ी मनमाड़ पहुंचे तब तक सड़क मार्गसे जलगाव, भुसावल पोहोंच जाएगा।

अब नासिक क्यों?

नासिक यह हिन्दुओंके लिए बड़ा तीर्थक्षेत्र है। त्रम्बकेश्वर जोतिर्लिंग के लिए नासिक होकर ही जाना पड़ता है। इसके अलावा नासिक MIDC, IT पार्क भी काफी डेवेलप हुवा है। नासिक विस्तार करने का ज्यादा फायदा है, की गाड़ीमे 60 से 70 % तक यात्री नासिक की ओर जानेवाले रहते है, जिन्हें मनमाड़ में गाड़ी छोडकर दूसरी ट्रेन ढूंढना पड़ता है। गाड़ी की टेक्निकल स्थिति भी नासिक की दिशामे होने से शंटिंग का समय बचेगा। मनमाड़ नासिक अंतर भी ज्यादा नही है, सिर्फ 73km अंतर और घंटे, डेढ़ घंटे का सफर। जालना, औरंगाबाद के यात्रिओंको, साथही सिकंदराबाद, निजामाबाद, नान्देड के यात्रिओंको नासिक के लिए ओवरनाइट कनेक्टिविटी मिल जाएगी।

बात रही भुसावल विस्तार के आग्रह की तो इसके लिए महाराष्ट्र एक्सप्रेस और उसके पीछे चलनेवाली देवलाली भुसावल पेसेंजर में एक्स्ट्रा कोचेस जोड़कर, कठोर समयपालन कर के यात्रिओंकी समस्या हल हो सकती है। साथ ही साथ मुम्बई मनमाड़ के बीच 3 इन्टरसिटी गाड़ियाँ चलती है। पंचवटी एक्सप्रेस, राज्यरानी एक्सप्रेस और गोदावरी एक्सप्रेस। इन तीनो गाडीमेसे एक या दो गाड़ियोंको भुसावल तक विस्तार दे कर यात्रिओंका आग्रह और कनेक्टिविटी दोनोंही पूरी की जा सकती है।

Uncategorised

बड़ी खबर : पुणे भुसावल पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस दौड़ बाईपास से चलेगी।

आप को ज्ञात होगा, मुम्बई पुणे के बीच मंकिहिल के पास रेल ट्रैक का अनुरक्षण कार्य के चलते ब्लॉक चल रहा है और उसी वजह से दक्षिण की ओरसे आनेवाली कई गाड़ियाँ पुणे से आगे मुम्बई की ओर नही जा रही है, रद्द की जाती है।

पुणे भुसावल पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस भी डाईवर्ट होके पुणे से दौड़, अहमदनगर होते हुए मनमाड और भुसावल जा रही है। इस तकलीफ के बीच, थोड़े सुकून की खबर यह है, की यह गाड़ी अब दौंड बाईपास से दौंड स्टेशन पर अपना 1 घंटे का समय व्यर्थ न गवांते हुए सीधे मनमाड की ओर निकल जाएगी। उसी प्रकार आते हुए भी यह गाड़ी दौंड स्टेशन को बाईपास करेगी।

इससे डायवर्टेड मार्ग पर चलने के बावजूद गाड़ी का समयपालन बराबर होगा और गाड़ी बिना वजह देरीसे नही चलेगी। वैसे सही मायने में सुकून तो गाड़ी उसके निर्धारित मार्ग पे चल पड़ें तो ही होगा, फ़िलहाल यही सही।

Tweet by DRM Pune –