गुरुनानकदेवजी के जयंती निमित्त प्रकाशपर्व के उपलक्षमे रेलवे की विशेष गाड़ियाँ।

गुरुनानकदेवजी के जयंती निमित्त प्रकाशपर्व के उपलक्षमे रेलवे की विशेष गाड़ियाँ।

दक्षिण पश्चिम रेलवे : 17315 /17316 वास्को वेलांकिनी वास्को एक्सप्रेस को दिनांक 11 नवम्बर से यसवंतपुर बाईपास चलाया जाएगा, समय भी बदला।
बंगालुरु मैसूरु के बीच गाड़ियाँ हुई स्पीड अप।

बंगालुरु मैसूरु के बीच गाड़ियोंको स्पीड अप किया जा रहा है, इसके चलते गाड़ियोंके समय बदले है। कृपया यात्रीगण ध्यान दें।
परिपत्रक में PTT याने पब्लिक टाईम टेबल और WTT याने वर्किंग टाईम टेबल यह अर्थ है। यात्रिओंके लिये PTT समयानुसार समयसारिणी रहेगी।




ब्यापनहल्ली स्टेशन के यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चलते कुछ गाड़ियोंके चालनमार्ग में तब्दीलियाँ आ रही है, निम्नलिखित परिपत्रक को देखकर अपनी यात्रा का नियोजन करे।

यसवंतपुर हरिहर एक्सप्रेस को वास्को तक सप्ताह में 5 दिन के लिए, तत्काल स्पेशल सेवा के स्वरूप में वास्को तक एक्सटेंड किया जा रहा है। इस संदर्भ में एक्सप्रेस न्यूज सेवा की खबर प्रस्तुत है।


19019 Bandra Terminus Dehradun Express jco Dt. 10.11.2019 to jco date 06.02. 2020 to run between Bandra Terminus Bathinda. Short termination at Bathinda.
19020 Dehradun Bandra Terminus jco Dt. 10.11.19 to jco date 06.02.20 to run between Bathinda Bandra Terminus. Short origination at Bathinda.
मध्य रेल ने गाड़ी संख्या 12157/12158 पुणे- सोलापुर – पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 11025/11026 भुसावल – पुणे – भुसावल एक्सप्रेस के दूसरे रैक अब नए एलएचबी रैक साथ परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। उपरोक्त गाड़ियों की पहली रैक पहले ही एलएचबी रैक में परिवर्तित हो गया है । दूसरी एलएचबी रैक दिनांक 10.11.2019 से गाड़ी संख्या 12158 और गाड़ी संख्या 11026 डाउन तथा दिनांक 11.11.2019 से गाड़ी संख्या 11025 और 12157 से आरंभ की जाएगी।
एलएचबी रैक में परिवर्तित होने के बाद ये गाड़ियां 19 डिब्बों के साथ चलेंगी जिनमें 14 द्वितीय श्रेणी की चेयर कार, 1 वातानुकूलित चेयर कार, 1 शयनयान श्रेणी, एक सामान्य द्वितीय श्रेणी और 2 जनरेटर कम ब्रेक वैन शामिल हैं।
इन नए एलएचबी (लिंके हॉफमैन बुश) कोचों में सुरक्षा और राइडिंग कम्फर्ट, कुशन वाली / आरामदायक सीटें, चौड़ी खिड़कियां, बड़ा सामान रैक हैं। कोचों में बायो-टॉयलेट फिट किया गया हैं।