Stories/ News Alerts

Uncategorised

IRCTC की तेजस एक्सप्रेस : भारतीय रेल का एक नया पर्व

लखनऊ नई दिल्ली लखनऊ तेजस एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो गया, इसके साथ ही रेलवे में एक नया पर्व शुरू हो गया है। यह पहली PPP मॉडयूल रेल गाड़ी है। PPP का मतलब है, पब्लिक – प्राइवेट पार्टनरशिप सार्वजनिक निजी भागिदारी के तहत रेल प्रशासन ने इस गाड़ी संचालन, भारतीय रेल की वाणिज्यिक इकाई IRCTC को सौंपा है।

इस गाड़ी में रेलवे अपना चल स्टॉक याने लोको और डिब्बे देगी। ऑपरेटिंग स्टाफ़ लोको पायलट, गार्ड रेलवे के रहेंगे और कमर्शियल स्टाफ़ याने चेकिंग स्टाफ़, अमेनिटी याने आवभगत स्टाफ, मेंटेनेन्स और साफसफाई स्टाफ, कैटरिंग स्टाफ सारे IRCTC के रहेंगे।

इसमें खास बात यह है की रेल प्रशासन, टूर ऑपरेटर से, एक प्राइवेट टुरिस्ट ट्रेन की तरह किराया वसूल करेगी। जिस तरह के कोचेस टुरिस्ट ट्रेन में लगते है और उसके चार्जेस अप्लिकेबल होते है, उसी तरह किराया रेट लगेगा। पॉइन्ट टू पॉइन्ट प्रति किलोमीटर का रेट, एम्प्टी हौलेज, डिटेंशन चार्जेस इस तरह किराया जोड़ा जाएगा। टूर ऑपरेटर प्रति व्यक्ति क्या किराया लेता है उसका रेल प्रशासन के चार्जेस से कोई मेल नही।

याने रेल प्रशासन को केवल आपरेटिंग कॉस्ट से सरोकार है, टूर का मैनेजमेंट, उसके यात्री , उनकी आवभगत, उनकी व्यवस्था सारा जिम्मा टूर ऑपरेटर के पाले में रहेगा। इस व्यवस्थासे रेल प्रशासन खासे उत्साह में है, जहाँ शुरू में ppp के लिए दो मार्ग लखनऊ दिल्ली और मुंबई अहमदाबाद की घोषणा की गई थी अब 25 मार्ग और 50 मार्ग की संभावनाएं सोची जा रही है। ऐसे लग रहा है की मानों सारी प्रिमियम ट्रेनें, जैसे शताब्दी, राजधानी, वन्देभारत, गतिमान एक्सप्रेस गाड़ियाँ इस PPP के हाथों सौप दी जाएगी। सारे प्रिमियम मार्ग, सारे प्रिमियम टाईमिंग के स्लॉट इन प्राइवेट ऑपरेटर के हाथों चले जाएंगे।

जाहिर सी बात है, कोई भी पैसा लगाएगा तो लोकप्रिय होने के लिए प्राइम टाइम स्लॉट ही डिमांड करेगा।

यह सीधे सीधे दो स्तर वाली रचना दिखाई देने लगेगी। PPP वाली गाड़ियाँ और सरकारी गाड़ियाँ। भाई, ज्यादा किराया दो, समयपर, आरामदायी सफर करो।

रेल कर्मचारियोंका नजरिया फ़िलहाल तो तटस्थता का रुख अपनाया हुवा है, लेकिन रेल कर्मचारियोंकी यूनियन्स के नेताओंमें इस विषय को लेकर बड़ी गम्भीरता से विचारमंथन चल रहा है। रेल प्रशासन इस दिशा में आगे बढ़ता है तो रेलवे के कमर्शियल स्टाफ़ की आवश्यकता ही खत्म हो जाएगी, साथही रखरखाव, सफाई स्टाफ़, स्टेशन कैटरिंग व्यवसाय पर भी गहरा असर पड़ेगा।

आगे यह भी सुनने में आ रहा है की टूर ऑपरेटर अपना चल स्टॉक याने डिब्बे भी अपने हिसाब से चुन सकता है, जरूरी नही की वह डिब्बे भारतीय रेल से ही बुक करवाए जाए।

क्या अब यह समझ लेना चाहिए की भारतीय रेल ने अपने कर्मचारियोंको कॉम्पिटिशन के मैदान में उतार दिया है या तक़दीर के दाँव पे लगा दिया है।

Magazine PDF, Uncategorised

E Issue 3 Rail Duniya

In this E – Issue 3 , we try to compile and present before you

Top Instagram posts from our page

Editorials

Popular articles from the week

Locomotive details of WAG 7 Tiger face to add up to the information base of rail enthusiast and railfans.

Click on Link to download : E – Issue 3 .

The art work is done by Jaspreet Singh, it is inadvertently shown as Jasmeet.

Featured image Credit : Siddharth Ganesh.

Uncategorised

पुणे मुम्बई रेल सेक्शन में और भी गाड़ियाँ रद्द

मुम्बई पुणे के बीच दिनांक 05 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक और भी गाड़ियाँ रद्द की गई है।

1: 18520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, जो दिनांक 07 अक्टूबर से 16 अक्टूबर के बीच लोकमान्य तिलक टर्मिनस स चलने वाली थी, उपरोक्त दिनोंमें केवल पुणे से विशाखापत्तनम के बीच चलेगी, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और पुणे के बीच रद्द रहेगी।

18519 विशाखापत्तनम लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस जो दिनांक 05 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक विशाखापत्तनम से चलनेवाली थी, उपरोक्त दिनोंमें केवल विशाखापत्तनम से पुणे के बीच चलेगी, पुणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच रद्द रहेगी।

2: 12702 हैदराबाद मुम्बई छ शि म ट एक्सप्रेस दिनांक 07 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक केवल हैदराबाद से पुणे तक ही जाएगी, आगे पुणे से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी।

12701 मुम्बई छ शि म ट हैदराबाद एक्सप्रेस दिनांक 07 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक मुम्बई छ शि म ट के बजाय पुणे से रवाना हिकर हैदराबाद जायगी। मुम्बई और पुणे के बीच रद्द रहेगी।

3: 17614 नान्देड पनवेल एक्सप्रेस दिनांक 06 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक केवल पुणे तक ही जाएगी, आगे पुणे से पनवेल के बीच रद्द रहेगी।

17613 पनवेल नान्देड एक्सप्रेस दिनांक 07 अक्टूबर से दिनांक 16 अक्टूबर तक पनवेल के बजाय पुणे से नान्देड के लिए रवाना होगी, यह गाड़ी उपरोक्त दिनोंमें पनवेल और पुणे के बीच रद्द रहेगी।

4: 12125 मुम्बई छ शि म ट पुणे प्रगति एक्सप्रेस और 12126 पुणे मुम्बई छ शि म ट प्रगति एक्सप्रेस दिनांक 06 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पुर्णतया रद्द रहेगी।

इसके अलावा 12702 हैदराबाद मुम्बई छ शि म ट एक्सप्रेस दिनांक 06 अक्टूबर को पूर्णतया रद्द रहेगी।
07617 नान्देड पनवेल स्पेशल दिनांक 12 अक्तूबर को, नान्देड से चलने वाली एवं 07618 पनवेल नान्देड स्पेशल दिनांक 13 अक्टूबर को पनवेल से चलनेवाली पूर्णतया रद्द रहेगी।

DRM पुणे से निम्नलिखित परिपत्रक जारी किया गया है।