17 अक्टूबर 2024, गुरुवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, पौर्णिमा, विक्रम संवत 2081
भारतीय रेल में कुछ इंटरसिटी गाड़ियाँ छोड़ दे तो अमूमन सभी यात्री गाड़ियोंमे अग्रिम आरक्षण अवधि 120 दिनोंकी है। अर्थात आप अपनी रेल यात्रा की टिकट 120 दिन पहले की तिथि का आरक्षण करा सकते है।
रेल मुख्यालय ने आज एक परिपत्रक निकाल कर इस 120 दिनोंकी ARP को अग्रिम आरक्षण अवधि को घटाकर 60 दिनोंकी कर दी है। यह निर्णय 01 नवम्बर 2024 से लागू हो जाएगा।
इसका सीधा अर्थ यह है, 31 अक्टूबर 2024 तक यात्री 120 दिन पहले तक के आरक्षण ले सकते है और 01 नवम्बर के बाद उन्हें केवल 60 दिन अग्रिम याने दो माह पहले की तिथि के टिकट आरक्षित करते आएंगे। जिन गाड़ियोंमे अग्रिम आरक्षण अवधि 60 दिनोंसे कम, जैसे की ताज एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस इन गाड़ियोंमे एक सप्ताह की अग्रिम आरक्षण अवधि है, उनमें कोई बदलाव नही किया जाएगा।
निम्नलिखित परिपत्रक देखें,
भारतीय रेलवे मुख्यालय का यह निर्णय स्वागतयोग्य है। इससे टिकिटों की कालाबाजारी करने वालों पर असर होगा। वैसे अग्रिम आरक्षण अवधि को 60 दिनोंसे और भी घटाकर 30 या 15 दिनोंतक लाया जाना चाहिए।
17 अक्टूबर 2024, गुरुवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, पौर्णिमा, विक्रम संवत 2081
मध्य रेल के मुख्य मार्ग, मुम्बई – भुसावल पर स्थित कसारा स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन, सुधार के कार्य हेतु दिनांक 20 से 21 अक्तूबर तक रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते लगभग 22 उपनगरीय एवं 50 लम्बी दूरी की गाड़ियाँ बाधित हो रही है। इसका विवरण निम्नलिखित है,
रद्द की गई गाड़ियाँ :
12109/10 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मनमाड़ छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पंचवटी एक्सप्रेस दोनों दिशाओंसे JCO दिनांक 20 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
11011/12 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस धुळे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस दोनों दिशाओंसे JCO दिनांक 20 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
12071/72 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जालना छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जनशताब्दी एक्सप्रेस दोनों दिशाओंसे JCO दिनांक 20 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
आँशिक रद्द की जानेवाली गाड़ियाँ :
12140 नागपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस सेवाग्राम एक्सप्रेस JCO दिनांक 19 अक्टूबर को नागपुर से चलकर दिनांक 20 अक्टूबर को नासिक रोड़ पर समाप्त की जाएगी। गाड़ी दोनों दिशाओंसे, नासिक से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी। वापसी में 12139 मुम्बई नागपुर सेवाग्राम एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 अक्टूबर को अपने नियमित प्रस्थान स्टेशन मुम्बई की जगह, नासिक रोड से प्रारम्भ करेगी।
12187 जबलपुर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गरीबरथ एक्सप्रेस JCO दिनांक 19 अक्टूबर को जबलपुर से चलकर दिनांक 20 अक्टूबर को नासिक रोड़ पर समाप्त की जाएगी। गाड़ी दोनों दिशाओंसे, नासिक से मुम्बई के बीच रद्द रहेगी। वापसी में 12188 मुम्बई जबलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 अक्टूबर को अपने नियमित प्रस्थान स्टेशन मुम्बई की जगह, नासिक रोड से प्रारम्भ करेगी।
मुम्बई की दिशामे, ( अप ) मार्ग परिवर्तन कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ:
परावर्तित मार्ग : जलगाँव, नंदुरबार, भेस्तान, वसई रोड
11072 बलिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस JCO 19/10/2024
11058 अमृतसर मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस JCO 19/10/2024
22537 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस JCO 19/10/2024
11062 जयनगर लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस JCO 19/10/2024
05069 छपरा पनवेल विशेष JCO 10/10/2024
18030 शालीमार लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस JCO 18/10/2024
12810 हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस JCO 18/10/2024
12860 हावड़ा मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस गीतांजलि एक्सप्रेस JCO 19/10/2024
परावर्तित मार्ग मनमाड़, अहिल्या नगर, दौंड कॉर्ड, पुणे, लोनावला, कर्जत, कल्याण
15018 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस JCO 19/10/2024
17618 नान्देड़ मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तपोवन एक्सप्रेस JCO 20/10/2024
20822 सांतरागाछी पुणे हमसफर एक्सप्रेस JCO 19/10/2024
12742 पटना वास्को एक्सप्रेस JCO 19/10/2024
01026 बलिया लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष एक्सप्रेस JCO 18/10/2024
01139 नागपुर मडगांव विशेष एक्सप्रेस JCO 19/10/2024
05585 रक्सौल लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस JCO 18/10/2024
परावर्तित मार्ग : नान्देड़, परभणी, लातूर, कुरडुवाडी, दौंड, पुणे, कर्जत, कल्याण
07197 काजीपेट दादर विशेष एक्सप्रेस JCO 19/10/2024
मुम्बई से मनमाड़ की दिशा में ( डाउन ) की मार्ग परिवर्तन कर चलनेवाली गाड़ियाँ :
परावर्तित मार्ग : दिवा, वसई रोड, भेस्तान, नंदुरबार, जलगांव
12137 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस फिरोजपुर पंजाब मेल JCO दिनांक 20/10/2024
12145 लोकमान्य तिलक टर्मिनस पुरी एक्सप्रेस JCO दिनांक 20/10/2024
12261 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस हावड़ा दूरन्तो JCO दिनांक 20/10/2024
15 अक्टूबर 2024, मंगलवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081
22544/43 बान्द्रा टर्मिनस लालकुँवा बान्द्राटर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट
22544 लालकुँवा बान्द्रा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 21 अक्टूबर 2024 से प्रत्येक सोमवार को लालकुँवा से रवाना होगी और वापसी में 22543 बान्द्रा लालकुँवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दिनांक 22 अक्टूबर 2024 से प्रत्येक मंगलवार को लालकुँवा से रवाना होगी।
गाड़ी की कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 03 वातानुकूलित थ्री टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 18 LHB कोच
समयसारणी निम्नलिखित है,
यह गाड़ी चलने से मोरादाबाद से मुम्बई का सीधा सम्पर्क होने की बहुप्रतीक्षित माँग पूरी हो रही है।
15 अक्टूबर 2024, मंगलवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081
भारतीय रेल किसानोंके साथ!
किसान उपज फल, सब्जी को उपयुक्त बाजारों तक पहुंचाने के लिए भारतीय रेल विभाग तत्पर है। समयसारणी पर आधारित पार्सल विशेष गाड़ियों से किसान उपज को बाजारों तक पहुंचाया जाता है। बीते दिनों, इस तरह की कई किसान विशेष गाड़ियाँ चलाई गई थी। जब भी कोई कॄषि संगठन विशेष गाड़ी की मांग करता है, रेल वाणिज्य विभाग उस अनुसार कार्रवाई करता है और गाड़ियाँ उपलब्ध करा दी जाती है।
01151/52 इसी श्रेणी की ‘किसान समृद्धि’ TOD विशेष गाड़ी है। यह गाड़ी देवळाली – दानापुर के बीच एक फेरा करने जा रही है।
01151 पार्सल विशेष दिनांक 15/10/2024 मंगलवार को देवळाली से सुबह 11:15 को चलकर गुरुवार की प्रातः 3:00 को दानापुर पहुंचेंगी। वापसी में 01152 दिनांक 17/10/2024 गुरुवार को सुबह 10:00 बजे दानापुर से रवाना होगी और शुक्रवार रात 22:30 को मनमाड़ में समाप्त होगी।
16 कोच संरचना की इस गाड़ी में, 08 द्वितीय साधारण, 06 पार्सल वैन एवं 02 एसएलआर रहेंगे। मार्ग में यह गाड़ी दोनों दिशाओंमें नासिक रोड, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, बुरहानपुर, खण्डवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा पर ठहराव लेंगी।
समयसारणी निम्नलिखित है,
ताजा जानकारी के अनुसार, ‘किसान समृद्धि’ विशेष के फेरे और कोच बढ़ाएगए है।
11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2081
22358/57 गया लोकमान्य तिलक टर्मिनस गया इस नई साप्ताहिक सेवा की घोषणा की गई है।
22358 गया लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को गया से शाम 19:00 बजे रवाना होगी और शुक्रवार को प्रातः 5:50 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर पहुंचेंगी।
वापसी में 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गया साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 13:15 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और शनिवार को रात 22:20 को गया पहुंचेंगी।
मार्ग में गया से लोकमान्य तिलक के बीच, दोनों दिशाओं में यह गाड़ी, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेरसा, राँची, हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड एवं कल्याण स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।