Stories/ News Alerts

Uncategorised

दिल्ली मण्डल में बल्लभगढ़ स्टेशनपर ब्लॉक, कई गाड़ियाँ रहेगी रद्द।

उत्तर रेलवे में बल्लभगढ़ स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू किया जानेवाला है , बुनियादी ढाँचे को और मजबूत करने के लिए एवं तुगलकाबाद -पालवाल सेक्शन के बीच चौथी लाइन के कार्य के विशेष पॉवर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जानेवाला है। यह ब्लॉक दिनांक 30.08.19 से 11.09.19 तक उपयुक्त ट्रैफिक ब्लॉक लिया जानेवाला है l इस ब्लॉक के कारण कुछ गाड़िया रद्द की गयी है जो गाड़िया निम्नलिखित है।

1) गाड़ी क्रमांक 12617 डाउन एर्नाकुलम हजरत निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 01.09.19, 03.09.19, 04.09.19 एवं 06.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

2) गाड़ी क्रमांक 12618 अप हजरत निजामुद्दीन एर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 04.09.19, 06.09.19, 07.09.19 एवं 09.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

3) गाड़ी क्रमांक 12421 डाउन हजुर साहिब नांदेड अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 04.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

4) गाड़ी क्रमांक 12422 अप अमृतसर हजुर साहिब नांदेड सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 02.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

5) गाड़ी क्रमांक 12485 डाउन हजुर साहिब नांदेड श्री गंगानगर एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 05.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

6) गाड़ी क्रमांक 12486 अप श्री गंगानगर हजुर साहिब नांदेड सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 03.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

7) गाड़ी क्रमांक 12629 डाउन यशवंतपुर हजरत निजामुद्दीन संपर्क क्रांती एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 03.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

8) गाड़ी क्रमांक 12630 अप हजरत निजामुद्दीन यशवंतपुर संपर्क क्रांती एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 06.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

7) गाड़ी क्रमांक 12405 डाउन भुसावल हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 08.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

8) गाड़ी क्रमांक 12406 अप हजरत निजामुद्दीन भुसावल गोंडवाना एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 06.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

9) गाड़ी क्रमांक 11077 डाउन पुणे जम्मूतावी झेलम एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 06.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

10) गाड़ी क्रमांक 11078 अप जम्मूतावी पुणे झेलम एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 08.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

11) गाड़ी क्रमांक 12627 डाउन बेंगलुरु न्यू दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 05.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

12) गाड़ी क्रमांक12628 अप न्यू दिल्ली बेंगलुरु कर्नाटक एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 07.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

13) गाड़ी क्रमांक 22458 अप उना हिमांचल हजुर साहिब नांदेड नागलडैम सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 05.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

14 )गाड़ी क्रमांक 22457 डाउन हजुर साहिब नांदेड उना हिमांचल नागलडैम सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 07.09.19 को रद्द कर दी गयी है।

दिल्ली मण्डल के परिपत्रक

Uncategorised

खाली चलनेवाली गाड़ियोंके टिकटों में मिलेगी 25% तक की छूट

आज ही रेल मंत्रालय ने अपने सभी क्षेत्रीय कार्यालय को खाली चलने वाली ट्रेनोंकी सर्वेक्षण कर के नामित करने का निर्देश दिया है, आगे परिपत्रक यह कहता है की इन गाड़ियोंकी खाली जगहों को यात्री मिले इसके लिए कोई योजना बनाई जाए। योजना में, यात्रिओंको किराये में 25% तक रियायत भी पेश की जा सकती है। हालाँकि यह रियायत केवल बेसिक किराए पर रहेगी। आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क, GST आदि रियायती किराया तय हो जाने के बाद अलग से जोड़े जाएंगे।

एक तरफ मंत्रालय यात्री बढाने के लिए रियायत की बात कर रहा है तो दूसरी ओर प्रशासन ई टिकटोपर सर्विस चार्ज फिरसे शुरू करने की क़वायद कर रहा है।

दूसरा यह की फिलहाल रिजर्वेशन करन्ट बुकिंग की स्किम में चार्ट बनने के बाद जो सीटे खाली बच जाती है, उंन्हे फ्लैट 10% डिस्काउंट पर उपलब्ध किया जाता है। इस योजना में जो आखरी टिकट बनता है, खास कर उन गाड़ियोंके लिए जिसमे फ्लेक्सी फेअर सिस्टम लागू है जैसे हमसफर, दुरंतो और राजधानी गाड़ियाँ, उस रेट पर 10% डिस्काउंट मिलता है।

जिन गाड़ियोंकी 50% सीटे खाली रह जाती है, वह गाड़ियों पर रेल मंत्रालय की नज़र है। सभी क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक को यह जिम्मा सौंपा गया है, की वह इन गाड़ियोंकी सूची 30 सितंबर तक बनाए और सीटे भरी जाए ऐसी योजना जारी करने का प्रयास करे।

जहाँ तक हमारे विशेषज्ञ का मानना है, शायद ही ऐसी कोई गाड़ी होगी जो 50% तक खाली चलती हो, भलेही कोई यात्रा पॉइंट ऐसे हो सकते है, लेकिन पूर्ण यात्रा में खाली चले यह मुमकिन नही। दूसरा यह की 25 % भी कोई गाड़ी खाली चलती है तो उसके शेड्यूल में या उसके गंतव्य स्टेशन चुनने की प्रॉब्लम है। उदाहरण के तौर पर लोकमान्य तीलक टर्मिनस टाटानगर अंत्योदय एक्सप्रेस ले सकते है। यह गाड़ी यदि हावड़ा या संतरागछि तक बढ़ाई जाए तो 5 प्रतिशत भी खाली नही चलेगी, जो फिलहाल 70 से 80 प्रतिशत खाली चलती है।

Uncategorised

भारतीय रेल पर सुविधाए

कभी भी बिना उचित टिकट लिए यात्रा ना करे, या रेलवे के आहाते में प्रवेश ना करे।

क्या आपने कभी सोचा है, रेल प्रशासन अपने अधिकृत यात्रिओंके लिए कितना कुछ करता है? कितनी सुविधाएं यात्रिओंके लिए मुहैया कराई जाती है?

सबसे पहले जो आहता होता है, उसमे वेदर शेड लगी होती है। शेड में बैठने के लिए समुचित व्यवस्था रहती है और पंखे लाइट्स लगे होते है। मैनुअल टिकट काउंटर, जो यात्रीकी हर बात समझकर उसे उचित टिकट देता है, जबकी विदेशोंमें मशीन से टिकट मिलता है। प्लेटफॉर्म की जानकारी, गाड़ियोंकी समय सारिणी, टिकट के रेट्स आदी जानकारी के डिस्प्ले लगे होते है। यात्री सुविधा हेतु पीने का पानी, शौचालय भी उपलब्ध होते है।

आगे प्लेटफार्म पर जाने के लिए सीढियां, रेम्प, लिफ्ट, एस्कलेटर और जो इन साधनोंसे असहज है उनके लिए बैटरी वाहन भी उपलब्ध किया जाता है। ज्यादा सामान हो तो कुली, या सामान ट्रॉली योग्य मूल्य देकर उपलब्ध हो जाती है।

प्लेटफार्म पर शेड, बैठने के लिए बेंचेस, पीने के लिए ठंडे पानी के वाटर कूलर, अच्छे दर्जे के साफसुथरे वेटिंग रूम्स, यात्रिओंके लिए विश्रामालय, उच्च कोटी की उद्घोषणा व्यवस्था, सुरक्षा हेतु रेलवे सुरक्षा बल के जवान, यात्रिओंके पूछताछ, सुविधा के लिए रेलवे कर्मचारी वर्ग, आरक्षण चार्ट बोर्ड, गाड़ी के डिब्बों की संरचना बोर्ड, डिब्बे की जगह बताने के लिए इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले इसके अलावा यात्री सुविधा हेतु फूड कैंटीन, किताब की दुकान, कटलरी शॉप, मेडिकल शॉप प्लेटफार्म पर उपलब्ध कराई जाती है।

यह सभी शॉप केवल यात्रिओंकी सुविधा हेतु लगाई गई है, जिनके ग्राहक केवल रेल यात्री ही हो सकते है। यह बात नोट की जा सकती है की ऐसी कई सारी सुविधाएं रेल प्रशासन उपलब्ध कराता है जो केवल यात्रिओंके लिए डेडीकेटेड याने समर्पित है, जिन्हें यात्रिओंके अलावा कोई दूसरा साधन नही होता है।

रेल यात्रिओंको, यात्रा के दौरान खाना उपलब्ध कराना, डिब्बे में उनकी सुविधा के लिए चल टिकट परीक्षक होता है जो यात्री की बैठक व्यवस्था का ध्यान रखता है। गाड़ीमे लाइट्स, शौचालय में साफसफाई, पानी का ख्याल रखा जाता है। इसके लिए अलगसे कर्मचारी होते है। आवश्यकता पड़ने पर उचित दरों पर मेडिकल असिस्टेंस, याने चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

अब आप तुलनात्मक दृष्टि से किसी दूसरे पब्लिक ट्रांसपोर्ट को देखते है तो निश्चित ही समझ पाएंगे की रेल प्रशासन अपने यात्रिओंके लिए निश्चित ही बेहतरीन सेवाएं मुहैया करवाता है। इसके अलावा आप अधिकृत यात्री है तो निश्चिंत रहिए, आप दुर्घटना बीमित भी किए गए है।

Uncategorised

जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी प्रेस विज्ञप्ति

वाराणसी 22 अगस्त, 2019:

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाराणसी-इलाहाबाद सिटी रेल खण्ड पर हरदत्तपुर-कछवा रोड स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलाकिंग/इंटरलाकिंग कार्य होने के कारण 24 अगस्त से 06 सितम्बर, 2019 तक विभिन्न गाड़ियों निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, शार्ट टर्मिनेशन एवं नियंत्रित कर चलाया जायेगा।

निरस्तीेकरण-

55126/55129 इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी 24 अगस्त से 06 सितम्बर, 2019 तक निरस्त रहेगी।

55127/55128 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह सवारी 24 अगस्त से 06 सितम्बर, 2019 तक निरस्त रहेगी।

31 अगस्त, 2019 को मंडुवाडीह से चलने वाली 15117 मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
– 01 सितम्बर, 2019 को जबलपुर से चलने वाली 15118 जबलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

मार्ग परिवर्तन-

31 अगस्त, 2019 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।

02 सितम्बर, 2019 को पुणे से चलने वाली 22131 पुणे-मंडुवाडीह एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-ब्लाॅक हट के-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।

31 अगस्त, 2019 को एर्नाकुलम से चलने वाली 16359 एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।

03 सितम्बर, 2019 को पटना से चलने वाली 16360 पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं.-इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।

04 सितम्बर, 2019 को मंडुवाडीह से चलने वाली 22132 मंडुवाडीह-पुणे एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-ब्लाॅक हट के-इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।

31 अगस्त एवं 03 सितम्बर, 2019 को उधना से चलने वाली 19063 उधना-दानापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।

01 एवं 04 सितम्बर, 2019 को दानापुर से चलने वाली 19064 दानापुर-उधना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. -इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।

28 अगस्त एवं 04 सितम्बर, 2019 को रांची से चलने वाली 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. -इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।

30 एवं 31 अगस्त तथा 02 सितम्बर, 2019 को नई दिल्ली से चलने वाली 12562 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।

29 अगस्त, 2019 को श्री छत्रपति साहू महराज टर्मिनस से चलने वाली 11045 श्री छत्रपति साहू महराज टर्मिनस-धनबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी- पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।

01 सितम्बर, 2019 को मंडुवाडीह से चलने वाली 15120 मंडुवाडीह-रामेश्वरम् एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाराणसी-इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।

01 सितम्बर, 2019 को अहमदाबाद से चलने वाली 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयालय उपाध्याय के रास्ते चलाई जायेगी।

02 सितम्बर, 2019 को धनबाद से चलने वाली 11046 धनबाद-श्री छत्रपति साहू महराज टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयालय उपाध्याय जं. -इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।

01 सितम्बर, 2019 को बलिया से चलने वाली 22427 बलिया-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर- जंघई-इलाहाबाद के रास्ते चलाई जायेगी।

28 अगस्त, 2019 को रामेष्वरम् से चलने वाली 15119 रामेश्वरम-मंडुवाडीह एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।

02 सितम्बर, 2019 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।

28, 29, 30 एवं 31 अगस्त तथा 01, 02, 03, 04, 05 सितम्बर, 2019 को सिकन्दराबाद से चलने वाली 12791 सिकन्दराबाद-दानापुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. के रास्ते चलाई जायेगी।

29, 30 एवं 31 अगस्त तथा 01, 02, 03, 04, 05, 06 सितम्बर, 2019 को दानापुर से चलने वाली 12792 दानापुर-सिकन्दराबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग पंडित दीनदयाल उपाध्याय जं. -इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलाई जायेगी।

28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2019 तक आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 14006 आनन्द विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-जौनपुर -औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।

29 अगस्त से 06 सितम्बर, 2019 तक सीतामढ़ी से चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार- जौनपुर-जंघई-इलाहाबाद के रास्ते चलाई जायेगी।

31 अगस्त, 2019 को आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 22428 आनन्द विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी।

24 अगस्त से 06 सितम्बर, 2019 तक नई दिल्ली से चलने वाली 22436/22435 नई दिल्ली-वाराणसी-नई दिल्ली वन्दे भारत एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-जंघई-वाराणसी के रास्ते चलाई जायेगी।

शार्ट टर्मिनेशन-

28 अगस्त से 05 सितम्बर, 2019 तक हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 12333 हावड़ा-इालाहाबाद सिटी एक्सप्रेस मंडुवाडीह में शार्ट टर्मिनेट होगी तथा 29 अगस्त से 06 सितम्बर, 2019 तक गाड़ी सं. 12334 इलाहाबाद सिटी-हावड़ा एक्सप्रेस मंडुवाडीह से चलाई जायेगी।

नियंत्रित कर चलाई जाने वाली गाड़ियां-

– 11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-दरभंगा एक्सप्रेस 01 सितम्बर, 2019 को 50 मिनट, 02 सितम्बर, 019 को 40 मिनट, 03 एवं 04 सितम्बर, 2019 को 70-70 मिनट तथा 05 सितम्बर, 2019 को 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।