Stories/ News Alerts

Uncategorised

बाईपास लाईन

मनमाड पुणे सेक्शन में दौंड जंक्शन का बड़ा महत्व है। मनमाड पुणे के बीच चलनेवाली हर गाड़ी के इंजिन का दौंड स्टेशनपर डायरेक्शन चेंज होता है, याने आगे लगा हुवा इंजिन का शंटिंग हो के पीछे लगता है और गाड़ी जिस दिशा से आई उसी दिशामे फिर से दौड़ना शुरू करती है।

पुणे – दौंड – सोलापुर यह लाईन सीधी है। तो मनमाड पुणे के लिए दौंड यह पिन पॉइंट जंक्शन है। अब जब यहाँ इंजिन की शंटिंग होती है, तो मनमाड पुणे मार्ग की सभी गाड़ियाँ 30 से 45 मिनीट रुकती ही है। जिससे गाड़ी का काफी वक्त जाया होता है।

यह जो बाईपास का काम चल रहा है, काष्टि – दौंड पाटस रोड कॅबिनसे दौंड कॉर्ड केबिन को जोड़ेगा। जिससे 8 km का रन और शंटिंग का समय कम होगा।

हावड़ा, नागपुर, नान्देड की गाड़ियाँ जो भुसावल औऱ मनमाड होते हुए पुणे जाती है, उनके समय की बहोत सारी बचत होगी और इस मार्ग पर गाड़ियाँ भी बढ़ेगी।

आज आपको इस बाईपास लाईन का vdo दिखाते है।

Uncategorised

क्या सचमे बदल रहे है, 1 जुलाई से रेलवे के नियम?

कल से हमे यह पूछताछ हो रही है, क्या सचमुच 1 जुलाई से बदल गये रेलवे के 10 नियम ?

इसकी जानकारी हम आपको दे रहे है। कुछ लोग यु ट्यूब पर अपनी रेटिंग्स बढ़ाने के लिए ऐसी ही कोई शॉकिंग हेडलाईन डालकर उनके चैनल पर आने के लिए आपको मजबूर कर देते है। लेकिन आप उनके झाँसे में कतई नही आ सकते क्योंकी आप रेल दुनिया से जुड़े हो और आपके हर सवाल का उत्तर हम देने की कोशिश करते है। तो लीजिए सिलसिलेवार ज़वाब,

१) वेटिंग लिस्ट का झंझट खत्म हो जाएगा। रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली सुविधा ट्रेनों में यात्रियों को कन्फर्म टिकट की सुविधा दी जाएगी।

# जब आप टिकट आरक्षित करते हो, और आपकी टिकट बुकिंग के समय ही वेटिंग निकलती है तो IRCTC आपको एक सहुलियत देती है ‘ विकल्प ‘ नाम की, जिसमे यह विकल्प रहता है की आप अपनी गाड़ी के अलावा और भी बाकी गाड़ियोंमे खाली जगह के लिए अपना दावा खड़ा रख सकते हो। जिसमे सभी तरह की स्पेशल गाड़ियाँ भी सम्मिलित है।
अब रहा सवाल कन्फर्म होने का, तो वेटिंग टिकट आपका और किस्मत आपकी, रेलवे कन्फर्मेशन की कोई जिम्मेदारी नही लेती, बस आपको बाकी गाड़ियोंके कतार में खड़ा रहने का विकल्प उपलब्ध करा देती है।

२) 1 जुलाई से तत्काल टिकट कैंसिल करने पर 50 फीसदी राशी वापस किए जाएंगे।

# एकदम बकवास बात है।तत्काल टिकट कन्फर्म हो तो कैंसल नही होती और न ही उसका कोई रिफण्ड मिलता है। तत्काल वेटिंग रह जाती है तो सामान्य रिफण्ड रेट से पैसे मिल जाएंगे और बाकी रिफण्ड का हर नियम उसे लागू रहेगा, जैसे गाड़ी 3 घंटेसे ज्यादा लेट, ट्रेन कैंसल, आपके बुकिंग स्टेशन पर नही जा रही है, AC बन्द रहना वगैरा वगैरा।

३) 1 जुलाई से तत्काल टिकट के नियमों में बदलाव हुआ है। सुबह 10 से 11 बजे तक एसी कोच के लिए टिकट बुकिंग होगी जबकि 11 से 12 बजे तक स्लीपर कोच की बुकिंग होगी।

# तत्काल टिकट बुकिंग के समय मे कोई भी बदलाव नही। गाड़ी के स्टार्टिंग स्टेशन से छूटने के एक दिन पहले वातानुकूलित श्रेणी सुबह 10 बजे और बिना वातानुकूलित श्रेणी सुबह 11 बजे शुरू हो के गाड़ी के चार्ट बनने तक तत्काल बुकिंग शुरू रहती है।

४) 1 जुलाई से राजधानी और शताब्दी ट्रेनों में पेपरलेस टिकटिंग की सुविधा शुरु हो रही हैं। इस सुविधा के बाद शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में पेपर वाली टिकट नहीं मिलेगी, बल्कि आपके मोबाईल पर टिकट भेजा जाएगा।

# पेपरलेस टिकट की फिलहाल चर्चा है और कही पर प्रयोगात्मक रूपसे काम चल रहा है।

५) जल्द ही रेलवे अलग-अलग भाषाओं में टिकटिंग की सुविधा शुरु होने जा रही हैं। अभी तक रेलवे में हिंदी और अंग्रेजी में टिकट मिलती है, लेकिन नई वेबसाइट के बाद अब अलग-अगल भाषाओं में टिकट की बुकिंग की जा सकेगी।

# जी, यह सही है, रेलवे के सॉफ्टवेयर अपडेट किए जा रहे है, और यह भी कोई नई बात नही, कई जगहोंपर प्रादेशिक भाषाओं में टिकट मिल रहे है।

६) रेलवे में टिकट के लिए हमेशा से मारामारी होती रहती है। ऐसे में 1 जुलाई से शताब्दी और राजधानी ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

# बुकिंग में ज्यादा मांग हो तो यात्री डिब्बे बढ़ाए जाते है, इसके लिए 1 जुलाई आने की जरूरत नही। यह हमेशा का काम रेल्वेने किया है। जहाँतक राजधानी, शताब्दी गाड़ियाँ है, इनके रेक फिक्स रहते है और उनमें कभीभी एक्स्ट्रा डिब्बे नही लगाए जाते।

७) भीड़भाड़ के दिनों में रेलगाड़ी में बेहतर सुविधा देने के लिए वैकल्पित रेलगाड़ी समायोजन प्रणाली, सुविधा ट्रेन शुरु करने और महत्वपूर्ण ट्रेनों की डुप्लीकेट गाड़ी चलाने की योजना है।

# कोई नई बात नही। पैसेंजर क्लियरेंस के नाम पर रेल्वेकी ओरसे कई स्पेशल गाड़ियाँ चलाई जाती है।

८) रेल मंत्रालय ने 1 जुलाई से राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के तर्ज पर सुविधा ट्रेन चलाई जाएगी।

# वही बात, स्पेशल ट्रेन्स रहती ही है।

९) 1 जुलाई से रेलवे प्रीमियम ट्रेनों को पूरी तरह से बंद करने जा रहा है।

# कौनसी प्रिमियम ट्रेन्स बन्द हो रही है भाई? राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वन्देभारत, गतिमान, हमसफर कौनसी? यह सभी प्रिमियम ट्रेन्स है।

१०) सुविधा ट्रेनों में टिकट वापसी पर 50 फीसदी किराए की वापसी होगी। इसके अलावा एसी-2 पर 100 रुपए, एसी-3 पर 90 रुपए, स्लीपर पर 60 रुपए प्रति यात्री कटेंगे।

# सुविधा ट्रेन में कोई रिफण्ड नही होता सिवाय वेटिंग लिस्ट टिकट के।

अपना विवेक जागृत रखे, हमेशा कोई भी जानकारी रेलवे के अधिकृत चैनल से प्राप्त करे।

139 डायल कर के आप रेलवे की हर जानकारी ले सकते है, या फिर हमसे पूछ सकते है।

Uncategorised

Traffic block at Ambala division.

Temporary Partial Cancellation/Rescheduling/ Diversion/Regulation of Trains Due To Traffic Block on Ambala Division

In connection with launching of 56 meters two spans of Bowing Girders of four lane Road-Over-Bridge on Ambala-Ludhiana-Ambala Section , 09 nos of traffic blocks shall be taken by Ambala Division of Northern. As a result, the following trains shall be partially cancelled/Rescheduled/Regulated/Diverted as under:-

Partial Cancellation of Trains:

·The 54553/54552 Ambala-Dhuri-Ambala Passenger Journey commencing on 11.06.2019 will remain partially cancelled between Ambala-Patiala .

·The 54551 Ambala-Bathinda Passenger Journey commencing on 11 .06.2019 will remain partially cancelled between Ambala-Patiala

Rescheduling of Trains

·The 54551 Ambala-Bathinda Passenger Journey commencing on 04.06.2019, 15.06.2019 & 18.06.2019 will be rescheduled to depart from Ambala at 02.40 p.m. instead of 12.35 p.m.

· The 74645 Ambala Cantt.-Jalandhar City DMU Journey commencing on 11.06.2019 will be rescheduled to depart from Ambala at 04.30 p.m. instead of 02.40 p.m. Skipping stoppage at Rajpura & Sirhind

Regulation of Trains

· The 12357 Kolkata-Amritsar Durgiana Express Journey commencing on 04.06.2019 will be regulated for 105 minutes enroute.

·The 12549 Durg-Jammu Tawi Express train Journey Commening on 04.06.2019 will be regulated for 90 minutes enroute.

·The 12925 Bandra Terminus-Amritsar Paschim Express train Journey commencing on 10.06,15.06 will be regulated for 80 minutes enroute.

·The 14673 Jayanagar-Amritsar Shaheed Express Journey commencing on 10.06.2019 will be regulated for 30 minutes enroute.

·12715 Nanded-Amritsar Sachkhand Express Journey commencing on 10.06.2019 will be regulated for 20 minutes enroute.

·The 04977 Varanasi-Bhatinda Special Journey commencing on 10.06.2019 15.06 will be regulated for 60 minutes enroute.

·The 15656 Shri Mata Viashno Devi Kata-Kamakhya Express Journey commencing on 05.06,15.06 will be regulated for 120 minutes enroute.

·The 22318 Jammu Tawi-Sealdah Hum Safar Express Journey commencing on 05.06.2019 will be regulated for 60 minutes enroute.

·The 22430 Pathankot-Delhi Jn. Express Journey commencing on 05.06.2019 will be regulated for 90 minutes enroute.

·The 12920 Shri Mata Vaishno Devi Katra-Indore Malwa Express Journey commencing on 11.06,15.06 will be regulated for 75 minutes enroute.

·The 11058 Amritsar-CST Mumbai Dadar Express Journey commencing on 11.06.2019 will be regulated for 95 minutes enroute skipping stoppage at Sirhind.

Diversion of Trains: –

1.The 14617 Saharsa-Amritsar Jansewa Express Journey commencing on 10.06.19 will be diverted to run via Chandigarh .

2.The 22430 Pathankot-Delhi Jn. Express Journey commencing on 11.06.2019 will be diverted to run via Chandigarh .

3. The 64516 Nangal Dam –Ambala MEMU Journey commencing on 11.06.2019 will be diverted to run via Morinda-Chandigarh .

Uncategorised

रेलवे का रिटायरिंग रूम

रेलवे के यात्रिओंके लिए, रेलवे प्रशासन कई तरह की सुविधाए उपलब्ध कराता है। उसमें एक सुविधा है रिटायरिंग रूम। यह ऐसी शानदार, किफायती और अत्यंत सुविधाजनक एवं सुरक्षित व्यवस्था है।

रिटायरिंग रूम हमेशा रेलवे स्टेशनपर, या उसके स्टेशन बिल्डिंग में ही रहते है। रेल यात्रिओंको, किसी जंक्शन स्टेशनपर अपनी गाड़ी का इंतजार करना है, एखाद दिन का काम है और उसी स्टेशन से लौटना है, देर रात कहीं पोहोंच रहे है तो रात स्टेशनपर बिताकर सुबह आगे बढ़ना है इन सबके लिए रेलवे रिटायरिंग रूम बेहद उपयोगी साबित होते है।

रेलवे रिटायरिंग रूम, होटल या लॉज की तरह ही होते है, परंतु केवल आरक्षित टिकटधारी यात्री ही इसे बुक करा सकता है। चूँकि यह सुविधा केवल ऑनलाईन बुकिंग पर वेबसाइट के जरिए ही होती है। वेबसाइट http://www.rr.irctctourism.com द्वारा उपलब्ध है और PNR नम्बर से ही बुकिंग आगे बढ़ती है तो गैर रेल यात्री इसे बुक नही करा पाता और यह सुविधा रेल यात्रिओंके लिए एक्सक्लुसिव बन जाती है।

जैसे उपरोक्त जानकारी में कहा गया है, केवल आरक्षित कन्फर्म या RAC टिकट धारी यात्री ही रिटायरिंग रूम बुकिंग कर सकता है, साथ ही जितने नाम टिकट में है उसी अनुसार बुकिंग होगी। वेटिंग लिस्ट टिकट में रिटायरिंग रूम बुकिंग उपलब्ध नही है। आइए देखते है, किस तरह होती है बुकिंग।

जैसे ही आप बुकिंग हेतु वेबसाइट खोलते हो, आपको अपना PNR नम्बर फीड करना है।
रिटायरिंग रूम, टिकट के हिसाब से आपके स्टार्टिंग स्टेशन या गन्तव्य स्टेशन कहाँ रूम बुक करना है इसके दो पर्याय देगा। अपनीजरूरत के हिसाब से आप अपना स्टेशन सिलेक्ट करे।
उसके बाद चेक इन/ चेक आउट समय, रूम सिंगल चाहिए या डबल, या डोरमेटरी याने बेड के हिसाबसे और रूम AC हो या नॉन AC यह सब पर्याय एक एक करके सिलेक्ट करना है।

अब यह सब फीड होने के बाद आपको अपनी जरूरत के हिसाब से रूम या बेड उपलब्ध है की नही यह चेक अवेबिलिटी ऑप्शन पर पता करना होगा।
जब उपलब्ध पर्याय से आपने रूम या बेड निश्चित कर लिया फिर आपको लॉग इन कराया जाएगा, यदि आप IRCTC पर रजिस्टर्ड नही है तो गेस्ट लॉग इन करके अपनी बुकिंग आगे बढ़ा सकते है।

टिकट में मौजूद यात्रिओंकी लिस्ट वहाँ सामने आ जाएगी। एक एक करके सभी के नाम और ID फीड करना है।

यह होने के बाद, आपको पेमेण्ट करना है और हो गई आपकी रूम बुक।

रिटायरिंग रूम बुकिंग के और भी नियम है।
इसकी बुकिंग कमसे कम 12 घंटे और ज्यादा से ज्यादा 48 घंटोंके लिए ही होती है।

रिटायरिंग रूम के किराए, होटलों और लॉजेस से काफी किफायती होते है। रूम की व्यवस्था साफसुथरी और रेलवे स्टेशन बिल्डिंग में होने की वजह से सुरक्षित, सुविधजनक होती है। पूरे भारतीय रेलवे पर लगभग हर बड़े जंक्शन स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध है, जिसकी जानकारी आप वेबसाइट पर ले सकते है।

रिटायरिंग रूम बुक होने के बाद, किसी कारणवश यदि कैंसिल करना पड़े तो जिस दिन की बुकिंग हो उस दिनसे 48 घंटे पहले 10% रकम की कटौती होगी और आपकी बुकिंग के दिन से 48 घंटे से कम समय रहते आप कैंसिल करते है तो 50% कटौती की जाएगी।
जिस दिन का बुकिंग है उसी दिन आप कैंसिल करते है तो 100% कटौती होगी और कोई रिफण्ड देय नही रहेगा।
कैंसलेशन के वक्त एक बात और ध्यान रखे, यात्री के अनुसार बुकिंग कैंसिल नही की जा सकती है, केवल रूम वाइज बुकिंग कैंसल होगी। यदि एक से ज्यादा रुम की बुकिंग है या डोरमेट्री में बेड के हिसाबसे बुकिंग है तो कैंसलेशन के वक्त रूम या बेडवाईज कैंसलेशन हो सकता है, कैंसलेशन के वक्त उपरोक्त समयसीमा का ध्यान रखकर उसीके हिसाब से कटौती कर के बाकी रकम आपके अकाउंट में जमा की जाएगी।

Uncategorised

अस्थायी स्टोपेजेस की समय सीमा में बढ़ोतरी।

मध्य रेलवे ने एक परिपत्रक जारी किया है। टाइमटेबल जारी होने के बाद कुछ गाड़ियोंमे, जनाग्रह के चलते अस्थायी तौर पर नए स्टोपेजेस दिए गए थे, जिन्हें आगे कोई सूचना मिलनेतक और बढाया जा रहा है।

यह अस्थायी स्टोपेजेस स्थायी करनेके लिए उन स्टेशनोंके परीक्षण की रिपोर्ट मायने रखती है। फलाँ गाड़ी रुकने से उस स्टेशन की कमाई पर क्या असर पड़ा, ट्रैफिक में कितनी बढ़ोतरी हुई। गाड़ी के चलन समय पर स्टोपेजेस का कितना असर पड़ रहा है। यह सब मुद्दोंका अभ्यास उस परीक्षण में किया जाता है और उसीपर तय होता है की वह अस्थायी स्टोपेज क्या स्थायी रूपमे बदला जा सकता है या नही।

फ़िलहाल तो मध्य रेल हो या तमाम भारतीय रेल हो, सभी अस्थायी स्टोपेजेस की केवल समय सीमा बढ़ा दी जा रही है, उन्हें सिर्फ कंटीन्यू किया गया है। वह स्टोपेजेस परमनेंट याने स्थायी नही किए जा रहे।

परिपत्रक –