Stories/ News Alerts

Uncategorised

किसी स्टेशन से सीधे गुजरने वाली गाड़ियाँ, यदि नियमित स्टोपेज ले ले तो यात्री सुविधा ही होगी न! क्या इतना आसान है रेल विभाग के लिए स्टोपेज को स्वीकृति देना?

29 अगस्त 2024, गुरुवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081

संक्रमण काल के बाद, बन्द की गई अनेकों यात्री सेवाएं फिर बहाल हुई तो उनकी चाल-ढाल कुछ बदली सी थी। स्टोपेजेस रद्द किए गए थे, समयसारणी बदली गई थी और अनेकों रोजमर्रा के रेल यात्रिओंकी दिनचर्या, बजट बिगाड़ने वाली थी।

सवारी गाड़ियाँ मेल/एक्सप्रेस श्रेणियोंमे बदली गई। उनके कई छोटे स्टेशनोंके स्टोपेजेस रद्द किए गए। यहाँतक की नियमित मेल/एक्सप्रेस के भी कई स्टोपेजेस रद्द किए गए। आम रेल यात्री सकते में था, अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए छटपटाने लगा। ज्ञापन, निवेदन, पत्राचार से शुरू हुए स्टोपेजेस को नियमित करने की माँगोका यह सिलसिला धरना, उपोषण आंदोलन तक बढ़ गया। सम्बंधित राजनयिकों ने अपने अपने क्षेत्र के जनता के उग्र तेवरों की सुध लेते हुए फिर से स्टोपेजेस बहाल करवाए।

मित्रों, किसी भी सीधी, बिना रुके चलनेवाली यात्री गाड़ी को कोई स्टेशनपर महज दो मिनट का स्टोपेज लेने में ऐसी कौनसी बड़ी दिक्कत है, की रेल प्रशासन की भँवे तन जाती है? रेल परिचालन ने इसका विस्तारपूर्वक उत्तर दिया है,

किसी भी यात्री गाड़ी को मामूली दो मिनट का स्टोपेज दिए जाने की क्या कीमत रेल परिचालन को चुकानी पड़ती है, उसका पूरा ब्यौरा आपके सन्मुख है।

रेल गाड़ी यदि डीज़ल लोको से परिचालित हो रही हो तो उसे करीबन 1763 रुपए का अतिरिक्त ईंधन खर्चना पड़ता है। लोको के रखरखाव खर्च में ₹4401/- की बढ़ोतरी होती है और उसकी अर्जन क्षमता ₹1464/- से घटती है ऐसे कुल मिलाकर डीजल लोको की गाड़ी का एक स्टोपेज का खर्च ₹7628/- पड़ता है और इन्ही मदों में डीज़ल की जगह विद्युत लोको परिचालित गाड़ी को अनुक्रम नुसार ₹733, 1918 और 1628 ऐसे कुल खर्च ₹5451/- पड़ता है। ऐसी स्थिति में उक्त स्टोपेजेस से आय प्राप्ति की संभावनाओं का अभ्यास किया जाता है, स्टोपेजेस को छह महीने तक अस्थायी रूप से जारी रखा जाता है और बाद में उसे नियमित किए जाने पर निर्णय लिया जाता है।

रेल प्रशासन यह कहती है, अनावश्यक स्टोपेजेस को रद्द करने से डीज़ल लोको संचालित गाड़ी में वार्षिक ₹27,84000/- एवं विद्युत लोको संचालित गाड़ी में वार्षिक ₹18,25000/- की बचत की जा सकती है। उपरोक्त सारा गुणा-गणित वर्ष 2021/22 के मूल्यांकन से किया गया है।

सुधारित मानकोंके अनुसार उक्त आँकड़ोंको जब यात्री किराया तालिकाओं से जोड़ा गया तब किसी भी स्टोपेज की अनुमानित लागत ₹16672/- से ₹22442/- तक जाती है। स्टोपेज दिए जाने के बाद स्टेशन की आय यदि उस मात्रा में बढ़ती है, तभी उस स्टोपेज को नियमित किया जाता है। अब चालू वित्त वर्ष के अनुसार अब यह मूल्य कहांतक पहुँचा है, इस की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नही है।

अतः रेल यात्री अपने अपने स्टेशनोंपर मेल/एक्सप्रेस या कोई भी यात्री गाड़ी के स्टोपेजेस के लिए लामबंद है और अस्थायी स्टोपेजेस पा भी लेते है तो उसे टिकाए रखने, नियमित करने हेतु प्रयत्नशील रहे। उस स्टोपेज के उपयोग करने हेतु क्षेत्र के रेल यात्रिओंको प्रोत्साहित करें।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे : वडोदरा – अहमदाबाद रेल मार्ग पर यात्री गाड़ियोंकी ताजा स्थिती

28 अगस्त 2024, बुधवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, इस बाधित मार्ग से गुजरने वाली बहुतांश गाड़ियोंके परिचालन में लगातार बदलाव किया जा रहा है। ताजा जानकारी के लिए, कृपया रेल हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क बनाए रखे। हमसे जो सम्भव है, वह बुलेटीन्स हम यहाँ देने का प्रयत्न कर रहे है।

बुलेटिन 21 दिनांक 27/8/24

बुलेटिन 22 दिनांक 27/8/24

बुलेटिन 23 दिनांक 28/8/24

बुलेटिन 24 दिनांक 28/8/24

बुलेटिन 26 दिनांक 28/8/24

बुलेटिन 29 दिनांक 28/8/24

बुलेटिन 31 दिनांक 28/8/24

इसी पोस्ट पर आगे भी अपडेट्स जारी रहेंगे।

ब्रेकिंग न्यूज : वडोदरा स्टेशन से नियमित मार्ग से गाड़ियाँ धीमे गति से निकाली जा रही है।

बुलेटिन 34 दिनांक 28/8/24

Uncategorised

पश्चिम रेलवे : वडोदरा – अहमदाबाद रेल खण्ड जलभराव से बाधित, यात्री गाड़ियोंको परावर्तित/रद्द/आँशिक रद्द/नियंत्रित किया जा रहा है।

28 अगस्त 2024, बुधवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

पश्चिम रेलवे के वडोदरा – अहमदाबाद खण्ड से यात्रा करनेवाले रेल यात्री कृपया ध्यान दे, रेल प्रशासन लगातार यात्री सुविधाओं के मद्देनजर गाड़ियोंको सुरक्षित निकालने का प्रयत्न कर रहे है और इसी सिलसिले में गाड़ियोंको परावर्तित मार्ग से या रद्द/आँशिक रद्द या नियंत्रित कर चलाया जा रहा है। रेल प्रशासन इस खण्ड की यात्री गाड़ियोंके बारे में लगातार अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट्स के जरिए अपडेट्स जारी कर रही है।

परावर्तित गाड़ियाँ :

1: 20824 अजमेर पुरी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO 27/8/24 परावर्तित मार्ग चंदेरिया, रतलाम, सन्त हिरदाराम नगर, इटारसी, नागपुर होकर चलेगी। अजमेर से नागपुर के बीच नियमित स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

2: 19037 बान्द्रा बरौनी अवध एक्सप्रेस JCO 27/8/24 परावर्तित मार्ग पालधी, खण्डवा, सन्त हिरदाराम नगर, रतलाम, नागदा होकर चलेगी। नियमित मार्ग के सूरत से रतलाम के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

3: 14708 दादर लालगढ़ राणकपुर एक्सप्रेस JCO 27/8/24 परावर्तित मार्ग पालधी, खण्डवा, सन्त हिरदाराम नगर, रतलाम, चंदेरिया, मारवाड़ होकर चलेगी। नियमित मार्ग के सूरत से मारवाड़ के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

4: 22901 बान्द्रा उदयपुर त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट JCO 27/8/24 परावर्तित मार्ग पालधी, खण्डवा, सन्त हिरदाराम नगर, रतलाम, चित्तौड़ गढ़, होकर चलेगी। नियमित मार्ग के सूरत से रतलाम के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

5: 22474 बान्द्रा बीकानेर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO 27/8/24 परावर्तित मार्ग पालधी, खण्डवा, सन्त हिरदाराम नगर, रतलाम, चित्तौड़ गढ़, चंदेरिया, मारवाड़ होकर चलेगी। नियमित मार्ग के सूरत से मारवाड़ के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

रद्द गाड़ियाँ : 22960 जामनगर बान्द्रा JCO 28/8/24 रद्द की गई है।

परावर्तित गाड़ियाँ :

1: 20476 पुणे बीकानेर साप्ताहिक JCO 27/8/24, परावर्तित मार्ग वसई रोड, भेस्तान, पालधी, खण्डवा, सन्त हिरदाराम नगर, रतलाम, चित्तौड़ गढ़, चंदेरिया, मारवाड़ होकर चलेगी। नियमित मार्ग के वापी से मारवाड़ के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

2: 20484 दादर भगत की कोठी द्विसाप्ताहिक JCO 27/8/24, परावर्तित मार्ग वसई रोड, भेस्तान, पालधी, खण्डवा, सन्त हिरदाराम नगर, रतलाम, चित्तौड़ गढ़, चंदेरिया, मारवाड़ होकर चलेगी। नियमित मार्ग के वापी से मारवाड़ के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

3: 14702 बान्द्रा श्रीगंगानगर JCO 27/8/24, परावर्तित मार्ग वसई रोड, भेस्तान, पालधी, खण्डवा, सन्त हिरदाराम नगर, रतलाम, चित्तौड़ गढ़, चंदेरिया, अजमेर, जयपुर होकर चलेगी। नियमित मार्ग के वापी से अजमेर के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

4: 22718 सिकंदराबाद राजकोट त्रिसाप्ताहिक JCO 27/8/24, परावर्तित मार्ग वसई रोड, भेस्तान, पालधी, खण्डवा, सन्त हिरदाराम नगर, रतलाम, गोधरा, आणंद होकर चलेगी। नियमित मार्ग के नवसारी से आणंद के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

5: 22196 बान्द्रा झाँसी द्विसाप्ताहिक JCO 27/8/24, परावर्तित मार्ग वसई रोड, भेस्तान, पालधी, खण्डवा, सन्त हिरदाराम नगर, मक्सी, गुना होकर चलेगी। नियमित मार्ग के वसई से मक्सी के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

6: 12834 हावड़ा अहमदाबाद JCO 26/8/24, परावर्तित मार्ग भुसावल, खण्डवा, सन्त हिरदाराम नगर, रतलाम, गोधरा, आणंद होकर चलेगी। नियमित मार्ग के भुसावल से आणंद के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

7: 07054 लालगढ़ काचेगुड़ा साप्ताहिक विशेष  JCO 27/8/24, परावर्तित मार्ग चंदेरिया, रतलाम, सन्त हिरदाराम नगर, खण्डवा, भुसावल होकर चलेगी। नियमित मार्ग के लालगढ़ से भुसावल के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

8: 16588 बीकानेर यशवंतपुर द्विसाप्ताहिक JCO 27/8/24, परावर्तित मार्ग चंदेरिया, रतलाम, सन्त हिरदाराम नगर, खण्डवा, भुसावल, पुणे होकर चलेगी। नियमित मार्ग के बीकानेर से पुणे के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

9: 16533 जोधपुर बेंगलुरु साप्ताहिक JCO 27/8/24, परावर्तित मार्ग चंदेरिया, रतलाम, सन्त हिरदाराम नगर, खण्डवा, भुसावल, दौंड होकर चलेगी। नियमित मार्ग के जोधपुर से पुणे के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

आँशिक रद्द गाड़ियाँ :

1: 19218 वेरावळ बान्द्रा सौराष्ट्र जनता एक्सप्रेस JCO 27/8/24 अहमदाबाद में रद्द की गई है, अहमदाबाद से आगे बान्द्रा की यात्रा नही करेगी।

2: 12489 बीकानेर दादर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 27/8/24, अहमदाबाद में रद्द की गई है, अहमदाबाद से आगे दादर की यात्रा नही करेगी।

3: 12490 दादर बीकानेर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO 28/8/24, दादर – अहमदाबाद के बीच रद्द की गई है, अहमदाबाद से आगे बीकानेर की यात्रा शुरू करेगी।

रद्द गाड़ियाँ :

1: 09075 मुम्बई सेंट्रल काठगोदाम विशेष JCO 28/8/24 रद्द

2: 09076 काठगोदाम मुम्बई सेंट्रल विशेष JCO 29/8/24 रद्द

3: 19015 दादर पोरबंदर सौराष्ट्र एक्सप्रेस JCO 28/8/24 रद्द

4: 12009/10 मुम्बई सेंट्रल अहमदाबाद मुम्बई सेंट्रल शताब्दी JCO 28/8/24 रद्द

परावर्तित गाड़ियाँ :

1: 12926 अमृतसर मुम्बई सेंट्रल पश्चिम एक्सप्रेस JCO 27/8/24 परावर्तित मार्ग नागदा, सन्त हिरदाराम नगर, खण्डवा, भुसावल, भेस्तान, वलसाड होकर चलेगी। नियमित मार्ग के नागदा से नवसारी के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

2: 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा बान्द्रा JCO 27/8/24 परावर्तित मार्ग नागदा, सन्त हिरदाराम नगर, खण्डवा, भुसावल, भेस्तान, वापी होकर चलेगी। नियमित मार्ग के नागदा से वापी के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

3: 19020 हरिद्वार बान्द्रा JCO 27/8/24 परावर्तित मार्ग नागदा, सन्त हिरदाराम नगर, खण्डवा, भुसावल, भेस्तान, वलसाड होकर चलेगी। नियमित मार्ग के नागदा से वलसाड के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

4: 22922 गोरखपुर बान्द्रा साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस JCO 27/8/24 परावर्तित मार्ग रतलाम, उज्जैन, सन्त हिरदाराम नगर, खण्डवा, भुसावल, भेस्तान, वलसाड होकर चलेगी। नियमित मार्ग के रतलाम से वलसाड़ के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

5: 14807 जोधपुर दादर त्रिसाप्ताहिक JCO 27/8/24 परावर्तित मार्ग वडोदरा, डभोई, मियागाम, सूरत होकर चलेगी। नियमित मार्ग के वडोदरा से सूरत के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

6: 12941 भावनगर आसनसोल पारसनाथ साप्ताहिक JCO 27/8/24 परावर्तित होकर अहमदाबाद पालनपुर, सवाई माधोपुर होकर चलेगी। नियमित मार्ग के अहमदाबाद से सवाई माधोपुर के बीच सभी स्टोपेजेस स्किप रहेंगे।

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, इस बाधित मार्ग से गुजरने वाली बहुतांश गाड़ियोंके परिचालन में लगातार बदलाव किया जा रहा है। ताजा जानकारी के लिए, कृपया रेल हेल्पलाइन 139 से सम्पर्क बनाए रखे।

Uncategorised

नई गाड़ियाँ : दो जोड़ी वन्देभारत और नई मडगांव – बान्द्रा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

27 अगस्त 2024, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

बहुत अन्तराल के बाद फिर नई वन्देभारत गाड़ियाँ चलने का सिलसिला शुरू होने जा रहा है। इसी कड़ी में सबसे पहले दक्षिण रेल ने बाज़ी मारी है।

20627/28 चेन्नई एग्मोर नागरकोईल चेन्नई एग्मोर सप्ताह में छह दिवसीय परिचालित वन्देभारत एक्सप्रेस

यह 16 यात्री कोच की गाड़ी, दोनों ही दिशाओंसे प्रत्येक बुधवार छोड़, बचे छह दिन चलेगी।

चेन्नई एग्मोर से नागरकोईल के बीच यह गाड़ी तम्बाराम, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, डिंडीगुल, मदुरै, कोविलपट्टी, तिरुनेलवेली स्टेशनोंपर रूकेगी।

20671/72 मदुरै बेंगलुरु कैंट मदुरै सप्ताह में छह दिवसीय परिचालित वन्देभारत एक्सप्रेस

यह 08 यात्री कोच की गाड़ी, दोनों ही दिशाओंसे प्रत्येक मंगलवार छोड़, बचे छह दिन चलेगी।

मदुरै बेंगलुरु कैंट के बीच चलनेवाली यह गाड़ी, डिंडीगुल, तिरुचिरापल्ली, करूर, नामक्कल, सेलम, कृष्णराजापुरम स्टेशनोंपर रूकेगी।

10116/15 मडगांव बान्द्रा टर्मिनस मडगांव द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

11016 मडगांव बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को मडगांव से सुबह 7:40 को चलेगी और वापसी में 11015 बान्द्रा टर्मिनस मडगांव एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 6:50 को रवाना होगी।

स्टोपेजेस : मडगांव, करमाली, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, सिंधुदुर्ग, कणकवली, रत्नागिरी, चिपलूण, वीर, रोहा, पनवेल, भिवंडी रोड, वसई रोड, बोरीवली एवं बान्द्रा टर्मिनस

कोच संरचना : 01 वातानुकूल टू टियर, 03 वातानुकूल थ्री टियर, 02 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 08 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 20 LHB कोच

उपरोक्त तीनों गाड़ियाँ रेल मुख्यालय से अनुमतिप्राप्त है और सम्बंधित क्षेत्रीय रेल उन्हें जल्द ही शुरू करने जा रही है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे के वडोदरा मण्डल के बाज़वा स्टेशन पर जलभराव के कारण कई गाड़ियोंका मार्ग परिवर्तित किया जा रहा है।

26 अगस्त 2024, सोमवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2081

भारी बारिश और जलभराव के कारण वडोदरा मण्डल में बाजावा – रानोली के बीच अप और डाउन लाइनों को तकनीशियन द्वारा ट्रेनों की आवाजाही के लिए आगे तक के लिए निलंबित कर दिया गया है। इसलिए निम्नलिखित ट्रेनों को चन्देरिया, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत के रास्ते परावर्तित किया गया है।

परावर्तित गाड़ियाँ निम्नलिखित है,

1) ट्रेन नंबर 12479 जोधपुर बान्द्रा सूर्यनगरी JCO-26.08.2024 को मारवाड़, अजमेर,  चन्देरिया, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत के रास्ते परावर्तित किया गया है।

2) ट्रेन नंबर 22473 बीकानेर बान्द्रा सुपरफास्ट JCO-26.08.2024 को मारवाड़, अजमेर,  चन्देरिया, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत के रास्ते परावर्तित किया गया है।

3) ट्रेन नंबर 20483 भगत की कोठी दादर सुपरफास्ट JCO-26.08.2024 को मारवाड़, अजमेर,  चन्देरिया, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत के रास्ते परावर्तित किया गया है।

4) ट्रेन नंबर 19028 जम्मूतवी बान्द्रा एक्सप्रेस JCO-26.08.2024 को मारवाड़, अजमेर,  चन्देरिया, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत के रास्ते परावर्तित किया गया है।

5) ट्रेन संख्या 22497 श्रीगंगानगर तिरुचिरापल्ली हमसफ़र JCO-26.08.2024 को मारवाड़, अजमेर,  चन्देरिया, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत के रास्ते परावर्तित किया गया है।

6) ट्रेन संख्या 22664 जोधपुर चेन्नई एग्ग्मोर सुपरफास्ट JCO 27.08.2024 को मारवाड़, अजमेर,  चन्देरिया, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत के रास्ते परावर्तित किया गया है।

यात्रीगण से निवेदन है, गाड़ियोंके बदले हुए परिचालन पर ध्यान दे और तदनुसार यात्रा सुनिश्चित करना चाहिए।

रेल प्रशासन द्वारा, यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए स्टेशन नोटिस बोर्ड और पी.ए. प्रणाली, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, बल्क एसएमएस और अन्य सभी उपलब्ध साधनों के माध्यम से व्यापक प्रचार सुनिश्चित किया जा रहा है।