Stories/ News Alerts

Uncategorised

मध्य रेल की उपनगरीय गाड़ियोंके परिचालन में बदलाव : हो सकता है, मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर नई गाड़ियोंके ‘टाइम स्लॉट्स’ बनाए जा रहे।

02 अक्टूबर 2024, बुधवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2081

मध्य रेल की मुम्बई उपनगरीय मुख्य मार्ग की कुछ गाड़ियोंमे, समय एवं टर्मिनल स्टेशन में दिनांक 05 अक्टूबर से बदलाव किए जा रहे है। यह बदलाव मुख्यत्वे निम्नलिखित है,

1: दादर स्टेशनपर प्रारम्भ/समाप्त होने वाली 24 गाड़ियोंका परेल तक विस्तार किया जाएगा।

2: ठाणे स्टेशनपर प्रारम्भ/समाप्त होने वाली 06 गाड़ियोंका कल्याण तक विस्तार किया जाएगा।

3: छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की व्यस्तता को कम करने हेतु ग्यारह जोड़ी तेज गति की उपनगरीय गाड़ियोंको दादर से प्रारम्भ/समाप्त किया जाएगा।

4: 09 उपनगरीय गाड़ियोंके गाड़ी क्रमांक एवं समयसारणी बदली जाएगी।

5: 10 उपनगरीय सेवाओं के प्रारम्भिक/गंतव्य स्टेशन में बदलाव हो रहा है।

6: मुम्बई छ शि ट से अब कर्जत के लिए आखरी सेवा (S-1) 0:12 को रहेगी।

7: मुम्बई छ शि ट से अब कसारा के लिए आखरी सेवा (N-1) 0:08 को रहेगी।

8: व्यस्त समय की दो सेवाओं को कळवा एवं मुम्ब्रा में ठहराव दिया गया।

A-20 कळवा 8:56

AN-8 मुम्ब्रा 9:23

BL-41 कळवा 19:29

TL-47 मुम्ब्रा 19:47

समयसारणी के बदलाव,

जानकार सूत्रों का कहना है, यह व्यवस्था हो सकता है, लम्बी दुरी की प्रीमियम गाड़ियोंके लिए जगह बनाने हेतु कुछ उपनगरीय गाड़ियोंको मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से दादर, परेल इन स्टेशनोंपर ‘शिफ्ट’ किया गया है। जहाँतक मानना है, कोल्हापुर – पुणे वन्देभारत को मुम्बई तक विस्तार की पुरजोर माँग है और इसके साथ ही वन्देभारत के एक रैक को भुसावल – मनमाड़ के बीच फेरे लगाते देखा गया है तो इससे शेगाव – मुम्बई वन्देभारत की आशा भी बलवान होती दिखाई दे रही है। दरअसल किसी एक प्रीमियम गाडी के परिचालन हेतु आगे-पीछे की दस गाड़ियोंकी समयसारणी बाधित होती है।

खैर, यह तो अटकलें है, मगर अब रेल प्रशासन की अगली घोषणा का इंतज़ार है।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की दीपावली, छट पूजा विशेष गाड़ियाँ

27 सितम्बर 2024, शुक्रवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

09013/14 उधना छपरा उधना साप्ताहिक TOD विशेष (9-9 फेरे) वाया सुरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, कटनी मुरवाड़ा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, औड़िहार, बलिया

09027/28 बान्द्रा टर्मिनस मालदा टाउन बान्द्रा साप्ताहिक TOD विशेष (9-9 फेरे) वाया सुरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, आगरा फोर्ट, टूण्डला, कानपुर, ऐशबाग, बाराबंकी, गोण्डा, गोरखपुर, पनियाहवा, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, कियूल, जमालपुर

09031/32 बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर / गोरखपुर डहाणू रोड साप्ताहिक TOD विशेष (9-9 फेरे) वाया सुरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, झाँसी, कानपुर, लखनऊ, गोण्डा, बस्ती

09457/57 अहमदाबाद दानापुर अहमदाबाद साप्ताहिक TOD विशेष (8-8 फेरे) वाया आणंद, छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा

09421/22 साबरमती सीतामढ़ी साबरमती साप्ताहिक TOD विशेष (9-9 फेरे) वाया मेहसाणा, पालनपुर, अबु रोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूण्डला, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोण्डा, गोरखपुर, पनियाहवा, नरकटियागंज, रक्सौल

Uncategorised

पातालपानी – कालाकुण्ड; पश्चिम रेलवे की हैरिटेज ट्रेन : अमित जलधारी

26 सितम्बर 2024, गुरुवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

हमारे प्रिय मित्र एवं सांध्य दैनिक अग्निबाण के संवाददाता श्री अमित जलधारी जी का यह सुन्दर एवं समर्पक लेख भारतीय रेल के मासिक पत्रिका (सितम्बर 2024) में छपा है। आप भी इस लेख का आनन्द लीजिए,

भारतीय रेल मासिक पत्रिका के सौजन्य से..

Uncategorised

पुश-पुल राजधानी अब भुसावल भी रुकेगी!

26 सितम्बर 2024, गुरुवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

आज रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का रावेर सांसद रक्षा खडसे को भेजा गया पत्र वायरल हुवा है।

पत्र में सांसद की, भुसावल एवं क्षेत्र के अन्य दो शहरों में गाड़ियोंके स्टोपेजेस को अनुमति प्रदान करने की बात बधाई के साथ लिखी गई है।

22221/22 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – हजरत निजामुद्दीन के बीच प्रतिदिन परिचालित मध्य रेल की बहुचर्चित पुश-पुल राजधानी को भुसावल स्टोपेजेस प्रदान किया गया है। इस स्टोपेज को लेकर भुसावल वासी बहुत आशावादी थे। जब से इस गाड़ी का शुभारंभ हुवा तब से इस गाड़ी को भुसावल स्टोपेज की मांग उठी थी। गौरतलब यह है, इस गाड़ी का परिचालनिक दल अर्थात लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर भी भुसावल से जलगाँव जाकर गाड़ी की सेवा में सादर होता था। यह इस स्टोपेज के बाद भुसावल से ही होने लग जाएगा। ज्ञात रहे, भुसावल यह मध्य रेल का महत्वपूर्ण मण्डल मुख्यालय है और एशिया का द्वितीय क्रम का सबसे बड़ा रेल यार्ड है।

इस के साथ ही 12113/14 पुणे नागपुर पुणे गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस को नांदुरा एवं 22117/18 पुणे अमरावती पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस को मलकापुर स्टोपेज को अनुमति दी गई है।

उक्त सन्दर्भ में रेल विभाग की कार्रवाई यथावकाश पूर्ण होकर, यह सभी स्टोपेजेस की सूचना यात्रिओंके लिए भुसावल मण्डल मुख्यालय जारी करेगा।

Uncategorised

मध्य रेल ने ग्यारह जोड़ी विशेष गाड़ियोंके परिचालन अवधी में विस्तार किया; अब दिसम्बर अंत तक चलेगी।

24 सितम्बर 2024, मंगलवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

मध्य रेल मुख्यालय ने अपनी ग्यारह जोड़ी विशेष गाड़ियोंकी सेवा अवधी में विस्तार किया है। यह सभी गाड़ियाँ फिलहाल चल रही है और दिसम्बर 2024 के अंत तक अपनी उसी समयसारणी के अनुसार चलती रहेगी।

कृपया निम्नलिखित परिपत्रक देखें,