20 जून 2024, गुरुवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081
गरीबरथ वातानुकूलित गाड़ियोंको उनके पुराने साइड मिडल बर्थ वाले कोचेस हटाकर, नए वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी कोच लगाकर पुनर्स्थापित करने का दौर चल रहा है।
पुराने गरीबरथ के हरे, पीले कोच अब इतिहास बनने जा रहे है। इन गाड़ियोंमे अत्याधुनिक वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी कोच लगेंगे।
इसी कड़ी में 12517/18 कोलकाता गुवाहाटी कोलकाता द्विसाप्ताहिक गरीबरथ एक्सप्रेस जिसका वर्ष 2008 में शुभारंभ हुवा था और 2020 से रद्द कर दी गई थी, अब उसे साप्ताहिक स्वरूप में नए कलेवर, अवतार में लाया जा रहा है। इसके साथ ही इसी गाड़ी का एक फेरा 12501/02 क्रमांक से कोलकाता से अगरतला के बीच चला करेगा।
12517 कोलकाता गुवाहाटी साप्ताहिक गरीबरथ दिनांक 04 जुलाई 2024 से प्रत्येक गुरुवार को चला करेगी।
12518 गुवाहाटी कोलकाता साप्ताहिक गरीबरथ दिनांक 06 जुलाई 2024 से प्रत्येक शनिवार को चला करेगी।
12501 कोलकाता अगरतला साप्ताहिक गरीबरथ दिनांक 07 जुलाई 2024 से प्रत्येक रविवार को चला करेगी।
12502 अगरतला कोलकाता साप्ताहिक गरीबरथ दिनांक 03 जुलाई 2024 से प्रत्येक बुधवार को चला करेगी।
कोच संरचना : उपरोक्त सभी गाड़ियोंमे वातानुकूलित थ्री टियर इकोनॉमी के 16 कोच और 2 जनरेटर कम लगेज कोच ऐसे कुल 18 कोच रहेंगे।
19 जून 2024, बुधवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081
अमृत भारत एक्सप्रेस भारतीय रेलवे द्वारा संचालित एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस है। यूँ तो यह वन्देभारत प्रीमियम एक्सप्रेस की तरह ट्रेनसेट संरचना में ही ढाली गई है मगर वन्देभारत की तरह सेल्फ प्रोपेल्ड, वातानुकूलित और सिटिंग नही है।यह एक गैर-वातानुकूलित, दोनों सिरे पर लोको जोड़ के बनाया गया ट्रेन सैट है। इसमे प्रीमियम वाली बात तो रहेगी मगर सम्पूर्ण गाड़ी ग़ैरवातानुकूलित कोच संरचना से सज्जित है। आरक्षित स्लीपर एवं अनारक्षित साधारण द्वितीय श्रेणी सिटिंग कोच लगते है।
फिलहाल भारतीय रेल पर अमृत भारत श्रेणी की केवल दो गाड़ियाँ चल रही है।
1: 13433/34 सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – मालदा टाउन – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस
2: 15557/58 दरभंगा आनंदविहार टर्मिनस दरभंगा द्विसाप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस
इन दोनों ही गाड़ियोंमे 8 अनारक्षित द्वितीय श्रेणी, 12 स्लिपर कोच और दो एसएलआर कुल 22 कोच उपलब्ध है।
भारतीय रेल आनेवाले दिनोंमें अमृतभारत श्रेणी की करीबन 50 गाड़ियाँ शुरू करने जा रहा है और उसके कोच संरचना में भी उपर्युक्त बदलाव करने जा रहा है।
अमृत भारत एक्सप्रेस संशोधित कोच संरचना के साथ कुछ इस तरह रहेंगी, दोनों सिरों पर लोको और आगे…
1 एसएलआर 6 अनारक्षित द्वितीय साधारण जनरल 4 स्लिपर 1 नॉन एसी पेंट्री कार 4 स्लिपर 5 अनारक्षित द्वितीय साधारण जनरल 1 एसएलआर
कुल 22 कोच
नई संरचना में 8 की जगह 11 अनारक्षित द्वितीय श्रेणी जनरल कोच रहेंगे और वह दोनों सिरों की दिशामे रहेंगे। 12 की जगह 8 कोच स्लिपर आरक्षित शयनयान रहेंगे और मध्य भाग में पेंट्रीकार रहेंगी। दोनों सिरोंके लोको के साथ ही एसएलआर कोच रहेंगे, जिसमे गार्ड, दिव्यांग जन और लगेज/पार्सल की व्यवस्था होंगी।
18 जून 2024, मंगलवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081
मनमाड़ – पुणे मार्ग पर पुणताम्बा – कान्हेगाँव खण्ड का रेल दोहरीकरण कार्य पूर्णत्व की दिशामे है। इस कार्य के लिए तेरह दिनों का रेल ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक में कुछ विशेष और नियमित गाड़ियाँ रद्द, नियंत्रित कर चलाई जाएंगी जिसका विवरण निम्नप्रकार है,
ब्लॉक का कार्यावधी :
पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ :
1: 01922 वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई नगर झाँसी – पुणे साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 19 एवं 26 जून 2024
2: 01921 पुणे – वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई नगर झाँसी साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 20 एवं 27 जून 2024
3: 07623 हुजुरसाहिब नान्देड़ – हड़पसर साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 19/6/2024
4: 07624 हड़पसर – हुजुरसाहिब नान्देड़ साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 20/6/2024
5: 02132 जबलपुर – पुणे साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 23/6/2024
6: 02131 पुणे – जबलपुर साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 24/6/2024
7: 22223/24 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – साईं नगर शिर्डी – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वन्देभारत एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 एवं 30 जून 2024 को दोनोंही दिशाओंमें रद्द रहेगी।
8: 22147 दादर साईं नगर शिर्डी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 28 जून 2024 को रद्द रहेगी।
9: 22148 साईं नगर शिर्डी दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 जून 2024 को रद्द रहेगी।
10: 12131 दादर साईं नगर शिर्डी त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 जून 2024 को रद्द रहेगी।
11: 12132 साईं नगर शिर्डी दादर त्रिसाप्ताहिक सुपरफ़ास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 जून 2024 को रद्द रहेगी।
12: 11041 दादर साईं नगर शिर्डी एक्सप्रेस वाया पुणे, JCO दिनांक 29 जून 2024 को रद्द रहेगी।
13: 11042 साईं नगर शिर्डी दादर एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 जून 2024 को रद्द रहेगी।
नियंत्रित कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :
1: 12103 पुणे लखनऊ साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO 18/6/2024, एवं 25/6/2024 को 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
2: 22845 पुणे हटिया द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 19, एवं 26 जून 2024 को 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
3: 11026 अमरावती पुणे हुतात्मा एक्सप्रेस JCO दिनांक 20 एवं 23 जून को 90 मिनट नियंत्रित की जाएगी।
4: 12627 क्रान्तिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु – नई दिल्ली प्रतिदिन कर्णाटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 28, 29 जून 2024, 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
5: 12628 नई दिल्ली – क्रान्तिवीर सांगोली रायन्ना बेंगलुरु प्रतिदिन कर्णाटक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 28, 29 जून 2024, 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
नियमित समयसारणी से बदलाव कर (रिशेड्यूल) चलाई जानेवाली गाड़ियाँ:
1: 11025 पुणे अमरावती हुतात्मा एक्सप्रेस JCO दिनांक 18, 19, 20, 21, 24, 25, 26, 27, 28 जून 2024 को अपने निर्धारित समय अपने निर्धारित समय 11:05 की जगह 90 मिनट देरी से याने 12:35 को पुणे से प्रस्थान करेंगी।
2: 22148 साईं नगर शिर्डी – दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट JCO दिनांक 22 जून 2024 को अपने नियोजित समय 07:25 की जगह 60 मिनट देरी से याने 08:25 को शिर्डी से प्रस्थान करेंगी।
3: 05609 हड़पसर गुवाहाटी साप्ताहिक TOD विशेष JCO दिनांक 27 जून 2024 को हड़पसर से अपने निर्धारित समय 10:00 की जगह 150 मिनट देरी से याने 12:30 को प्रस्थान करेंगी।
अपने नियमित मार्ग से परावर्तित मार्गपर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ :
1: 11409 दौंड – निजामाबाद डेमू प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 26, 27, 28, 29 एवं 30 जून 2024 को परावर्तित मार्ग कुरडूवाड़ी – लातूर रोड – परळी – परभणी होकर चलेगी। यह गाड़ी दौंड से परभणी तक उक्त दिनोंमें अपने सारे नियमित स्टापेजेस रद्द करेंगी। परभणी से निजामाबाद तक नियमित मार्गपर चलेंगी।
2: 11410 निजामाबाद – दौंड डेमू प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 25, 26, 27, 28, एवं 29 जून 2024 को परावर्तित मार्ग परभणी – परळी – लातूर रोड – कुरडूवाड़ी होकर दौंड पहुँचेंगी। यह गाड़ी परभणी से दौंड तक उक्त दिनोंमें अपने सारे नियमित स्टापेजेस रद्द करेंगी। निजामाबाद से परभणी तक नियमित मार्गपर चलेंगी।
3: 17629 पुणे हुजुरसाहिब नान्देड़ प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 25, 26, 27, 28, 29 जून 2024 को परावर्तित मार्ग कुरडूवाड़ी – लातूर रोड – परळी – परभणी होकर चलेगी। यह गाड़ी दौंड से परभणी तक उक्त दिनोंमें अपने सारे नियमित स्टापेजेस रद्द करेंगी। परभणी से नान्देड़ तक नियमित मार्गपर चलेंगी।
4: 17630 हुजुरसाहिब नान्देड़ प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दिनांक 26, 27, 28, 29 एवं 30 जून 2024 को परावर्तित मार्ग कुरडूवाड़ी – लातूर रोड – परळी – परभणी होकर चलेगी। यह गाड़ी दौंड से परभणी तक उक्त दिनोंमें अपने सारे नियमित स्टापेजेस रद्द करेंगी। परभणी से नान्देड़ तक नियमित मार्गपर चलेंगी।
5: 11078 जम्मूतवी पुणे प्रतिदिन झेलम एक्सप्रेस JCO दिनांक 27, 28 जून 2024 को मनमाड़ – पुणे के बीच परावर्तित मार्ग इगतपुरी – कल्याण – पनवेल – कर्जत होकर पुणे पहुँचेंगी। इस दौरान नियमित स्टापेजेस कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड स्किप होंगे।
6: 12780 हज़रत निजामुद्दीन वास्को प्रतिदिन गोवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 28, 29 जून 2024 को मनमाड़ – पुणे के बीच परावर्तित मार्ग इगतपुरी – कल्याण – पनवेल – कर्जत होकर पुणे पहुँचेंगी और पुणे से आगे नियमित मार्ग से चलकर वास्को पहुँचेंगी। इस दौरान नियमित स्टापेजेस कोपरगाँव, बेलापुर, अहमदनगर, दौंड स्किप होंगे।
आँशिक रद्द गाड़ियाँ :
1: 17002 सिकंदराबाद – साईं नगर शिर्डी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 28 जून 2024 मनमाड़ तक ही चलेगी। मनमाड – शिर्डी के बीच रद्द रहेगी।
2: 17001 साईं नगर शिर्डी – सिकंदराबाद द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दिनांक 29 जून 2024 शिर्डी की जगह मनमाड़ से ही प्रारम्भ होगी। शिर्डी – मनमाड़ के बीच रद्द रहेगी।
3: 20857 पुरी – साईं नगर शिर्डी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 28 जून 2024 मनमाड़ तक ही चलेगी। मनमाड – शिर्डी के बीच रद्द रहेगी।
4: 20858 साईं नगर शिर्डी – पुरी साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 जून 2024 शिर्डी की जगह मनमाड़ से ही प्रारम्भ होगी। शिर्डी – मनमाड़ के बीच रद्द रहेगी।
तिथिनुसार गाड़ियोंके रद्दीकरण/नियंत्रण किए जाने का विवरण
17 जून 2024, सोमवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के पास 13174 अगरतला सियालदाह कंचनजंगा एक्सप्रेस न्यू जलपाईगुड़ी से चलने के बाद, रँगापानी से आगे, गाड़ी अनशेड्यूल्ड स्टॉपेज पर रुक गई। कहा जा रहा है, स्लिपर कोच S-6 की अलार्म चेन पुलिंग हुई और इसके चलते गाड़ी रुक गई। पीछे से आती मालगाड़ी के लोको पायलटों को भारी बारिश के चलते सिग्नल दिखाई नही दिया और मालगाड़ी सीधे, रुकी हुई कंचनजंगा एक्सप्रेस में जा भिड़ी। गाड़ी के आखरी पाँच डिब्बे दुर्घटना ग्रस्त हो गए। इनमें दो पार्सल वैन और एक लगेज कम गार्ड कोच था इस वजह से ज्यादा यात्री इस दुर्घटना के चपेट में आने से बच गए। दुर्घटना के कारणों की विस्तार से जाँच की जाएगी।
दुर्घटना के दृश्य आपको विचलित कर सकते है।
अब तक 15 जानें जाने की खबर है और 60 लोग घायल बताए जा रहे है। मृतकोंमें मालगाड़ी के दोनों लोको पायलट एवं एक गार्ड शामिल है।
16 जून 2024, रविवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081
वन्देभारत गाड़ियोंका जलवा और सिलसिला बरकरार है। वन्देभारत प्रीमियम वातानुकूलित सिटिंग रेलगाड़ी यात्रिओंको दो बड़े व्यस्ततम शैक्षणिक, व्यवसायिक, पर्यटन स्थलोंको जोड़ती है। आमतौर पर इन प्रीमियम गाड़ियोंके यात्री वहीं लोग होते है, जिन्हें अपनी रेल यात्रा तीव्रगति और आरामदायक रूप से करनी है। व्यवसायी लोग यात्रा के दौरान भी अपने कई व्यवसायिक कामकाज निपटते है। जैसे बिजनेस मीटिंग्स, टू डु चेकलिस्ट और अन्य प्रि-ऑफिस वर्क। कई यात्री यात्रा के दौरान का खाली वक्त अपना नाश्ता, भोजन करने में या श्रमपरिहार की तरह बिताते है। यह गाड़ियाँ उसके लिए उपयुक्त है।
फिलहाल 51 जोड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस भारतीय रेल नेटवर्क पर चल रही है। इनमें दो नई गाड़ियोंका नाम जल्द ही जुड़ने जा रहा है। पहली है, मदुराई – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैयाटर्मिनस बेंगलुरु – मदुराईवन्देभारत एक्सप्रेस और दूसरी है, पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल – नागरकोइल – पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रलवन्देभारत एक्सप्रेस
इनमें मदुराई – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – मदुराई वन्देभारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन्स के बारे में जारी किए गए परिपत्रक सोशल मीडिया में आ गए है।
मदुराई – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – मदुराई वन्देभारत एक्सप्रेस की ट्रायल रन समयसारणी
और रही बात चेन्नई सेंट्रल – नागरकोइल – चेन्नई सेंट्रल वन्देभारत एक्सप्रेस की तो यह गाड़ी साप्ताहिक विशेष 06067/68 के स्वरूप में फिलहाल चलाई जा रही है और यात्रिओंका इसे उस्फूर्त प्रतिसाद भी मिल रहा है। अतः यह बात निश्चित है, इसी विशेष गाड़ी की समयसारणी 5-10 मिनट के मामूली से फर्क के साथ नई गाड़ी के लिए जारी हो सकती है।
कहा जा रहा है, 20 जून को उपरोक्त दोनों गाड़ियोंका शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने जा रहे है। विस्तारित जानकारी लेकर हम जल्द ही उपस्थित होंगे।