Uncategorised

रेल यात्रिओंके लिए राहत की ख़बर : पलवल रेल ब्लॉक रद्द हुवा!

30 अगस्त 2024, शुक्रवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081

उत्तर रेलवे में मथुरा – नई दिल्ली खण्ड पर स्थित पलवल स्टेशन यार्ड रिमॉडलिंग हेतु दिनांक 29 अगस्त से 17 सितम्बर 2024 तक, 20 दिनोंका रेल ब्लॉक घोषित किया गया था। इसमे कई यात्री गाड़ियाँ रद्द/आँशिक रद्द/ नियंत्रित एवं परावर्तित मार्ग से चलाई जानी थी।

उक्त रेल ब्लॉक की घोषणा का परिपत्रक

रेल प्रशासन ने इस रेल ब्लॉक को यात्री सुविधाओं के मद्देनजर कुछ अवधि के लिए टाल दिया है। जो भी गाड़ियाँ बाधित होने जा रही थी, उन्हें पुनः स्थापित किया जा रहा है। सम्बंधित अग्रिम आरक्षण टिकट ले चुके यात्रिओंको एस एम एस SMS द्वारा इसकी सूचनाएं दी जा रही है।