Uncategorised

बड़ी खबर : पुराने, सवारी गाड़ियोंके किफायती यात्री किराए बहाल किए जा रहे है!

22 फरवरी 2024, गुरुवार, माघ, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

छोटे स्टेशनोंको रेल सुविधा देनेवाली डेमू / मेमू और सवारी गाड़ियोंका संक्रमण पूर्व किराया यात्रिओंको दोबारा बहाल किया जा रहा है।

निम्नलिखित परिपत्रक देखिए,

यज्ञपी यह परिपत्रक SWR दक्षिण पश्चिम रेल द्वारा जारी किया गया है, मगर यह जरूर रेल मुख्यालय से सभी क्षेत्रीय रेल कार्यकालोंमें जारी हुवा है।

अब जल्द ही सभी क्षेत्रीय कार्यालय अपने क्षेत्र की डेमू, मेमू गाड़ियोंका वर्गीकरण सवारी गाड़ियोंमे हुवा है, मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंमें रखा गया है और उन में कौन- कौनसी गाड़ियोंमे यह द्वितीय श्रेणी पैसेंजर किराए लागू रहेंगे, इसकी सूची जारी कर सकते है।

ज्ञात रहे, हम हमारे ब्लॉग के जरिए लगातार इस विषय पर अपने विचार रखते गए है। दरअसल संक्रमणपूर्व  सवारी गाड़ियोंके नियमित कोच की जगह डेमू, मेमू रैक चलाए गए और उन्हें मेल/एक्सप्रेस की श्रेणी के किराए लागू कर दिए गए। स्टोपेजेस लगभग वहीं के वहीं, पहले जितने ही। समयसारणी भी अमूमन वहीं पुरानी, यात्रा समय भी पहले जितना ही मगर किराए पहले से तिगुने। यह इन गाड़ियोंमे यात्रा करने वाले यात्रिओंके साथ सीधी प्रताड़ना थी। और यह व्यवस्था संक्रमण काल  से आज तक चली आ रही थी। जबकि सारी रेल कार्यप्रणाली यथावत कर दी गयी थी। खैर, देर आयद, दुरुस्त आयद!

‘0’ शून्य क्रमांक से शुरवात किए गए गाड़ी क्रमांक की डेमू/मेमू गाड़ियोंमे यह सवारी गाड़ियोंवाले किराए लागू हो सकते है। जिन गाड़ियोंका ‘अपग्रेडेशन’ सवारी गाड़ियोंसे मेल/एक्सप्रेस में हो चुका है, जिन्हें नियमित गाड़ी क्रमांक मिल चुका है वह गाड़ियाँ मेल/एक्सप्रेस किरायोंसे ही चलती रह सकती है। संबन्धित क्षेत्रीय रेल विभाग के परिपत्रक की प्रतिक्षा है। 😊

Uncategorised

11401/02 मुम्बई – आदिलाबाद – मुम्बई नंदीग्राम एक्सप्रेस का बल्हारशाह तक विस्तार घोषित

20 फरवरी 2024, मंगलवार, माघ, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

महाराष्ट्र के चन्द्रपुर क्षेत्र को राज्य की राजधानी मुम्बई से प्रतिदिन सम्पर्कता प्रदान करने हेतु 11401/02 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – आदिलाबाद – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस नंदीग्राम एक्सप्रेस को पिम्पलखुटि, वणी, भद्रक एवं चन्द्रपुर होते हुए बल्हारशाह तक विस्तार घोषित किया गया है। रेल प्रशासन ने सम्बंधित क्षेत्रीय रेलवे दमरे एवं मरे को उपर्युक्त व्यवस्थाओं को जल्द लागू करने की आदेश दिया है।

गौरतलब यह है, चन्द्रपुर वासियोंकी मुम्बई की सम्पर्कता दो साप्ताहिक गाड़ियाँ, आनन्दवन एक्सप्रेस एवं ताडोबा एक्सप्रेस को शून्याधारित समयसारणी कार्यक्रम में रद्द कर दिया गया था। बीते 4-5 वर्षोँसे यहां के यात्री वर्धा जंक्शन होकर मुम्बई जा आ रहे थे। यह बात और है, वर्धा होकर जाने में उन्हें तेज गति की गाड़ियाँ उपलब्ध थी और अमूमन 13, 14 घण्टों में मुम्बई पहुंचा जा सकता था। नन्दीग्राम के बल्हारशाह विस्तार के बाद उन्हें गाड़ी सीधी तो मिल जाएगी, सीधा संपर्क उपलब्ध हो जाएगा मगर यह मार्ग एकहरा रेल लाइन मार्ग है और इसमे 18 घंटे का समय लग रहा है। खैर, आगे चलकर समयसारणी में गति बढ़ सकती है। फिलहाल संतोष की बात यह है, सीधा संपर्क तो उपलब्ध हुवा!

Uncategorised

नई गाड़ी : सम्बलपुर – पुणे – सम्बलपुर साप्ताहिक वाया रायपुर, नागपुर, भुसावल

27 जुलाई 2023, गुरुवार, अधिक श्रावण, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

मित्रों, आप को ज्ञात ही होगा, रेल विभाग में IRTTC नामक एक वार्षिक कवायद होती रहती है। कवायद इसलिए की हरेक उपभोक्ता समितियां चाहे वह मण्डल स्तर की हो या क्षेत्रीय स्तर की, यहाँतक की आजकल प्लेटफार्म समितियाँ भी पीछे नही है, नई गाड़ियोंका प्रस्ताव भर भर के करते रहती है। उन्ही प्रस्तावोंसे कुछेक छाँट कर सम्बंधित क्षेत्रीय रेल के प्रतिनिधि जो इस IRTTC भारतीय रेल टाईम टेबल कमिटी में सदस्य के तौर पर चर्चा के लिए वार्षिक बैठक में हाजिर रहते है और अपने अपने समयसारणी के प्रस्तावोंका आदानप्रदान करते है। बहुत बहुत कम बार सर्व सहमती से कोई नई गाड़ी इन प्रस्तावोंसे निकल आती है। अन्यथा ऊपरी स्तर के राजनीतिक ही इस मामलात में बलशाली रहते है।

खैर, प्रस्तावना पूर्ण कर मुख्य विषयपर लौटते है, तो यह नई गाड़ी सम्बलपुर – हडपसर (पुणे) पर ECoR पूर्व तटीय रेल मुख्यालय का कहना है, की IRTTC 2023 जो हाल ही में सिकंदराबाद में सम्पन्न हुई, उक्त गाड़ी पर सहमति बन चुकी है। आगे वह कहते है, दपुमरे और मध्य रेल उनके अर्थात पुतरे (ECoR) के द्वारा बनाई गई प्रस्तावित समयसारणी में यथायोग्य बदलाव कर शीघ्रता से इस गाड़ी को शुरू करने के प्रस्ताव को यथार्थ करें।

यह गाड़ी साप्ताहिक स्वरूप में चलाई जाएगी। सम्बलपुर से प्रत्येक रविवार को और हडपसर से प्रत्येक मंगलवार को चलाने का प्रस्ताव रखा गया है। गाड़ी की संरचना में LHB कोच और 06 साधारण, 06 वातानुकूल थ्री टियर, 03 स्लिपर, 01 वातानुकूल टु टियर, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर वैन कुल 18 कोच रहेंगे।

ECoR पूर्व तटीय रेल की ओर से जारी
प्रस्तावित समयसारणी

सम्बलपुर – पुणे गाड़ी का प्रस्ताव तो बहुत शानदार है, देखते है CR मध्य रेल और SECR दपुमरे कब तक निर्णय ले लेती है। वैसे आपको बता दूं, हडपसर टर्मिनल अभी पूर्णतः विकसित नही हुवा है और पुणे स्टेशन पर आदर्श स्टेशन का विकास कार्य चल रहा है। दूसरी ओर दपुमरे क्षेत्र में भी रेल तिहरीकरण के चलते नियमित गाड़ियाँ ही कई कई घन्टों देरी से चल रही है। इस पर यह प्रस्ताव कही अटकता नजर आ रहा है, बस किसी दमदार अनुमोदन की दरकार रही तो गाड़ी पटरी पर जल्द ही दिखाई दे सकती है….