Uncategorised

संक्रमण काल मे बदले सवारी गाड़ियोंके विशेष गाड़ी क्रमांक, की पुनर्बहाली की कवायद शुरू

29 नवम्बर 2024, शुक्रवार, मार्गशीर्ष, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2081

रेल प्रशासन ने संक्रमण काल मे बदले, सवारी गाड़ियोंके विशेष गाड़ी क्रमांक की पुनर्बहाली शुरू कर दी है। सन 2025 की पहली जनवरी से यह सवारी विशेष गाड़ियाँ नियमित गाड़ी क्रमांक से चलाई जायेगी। युँ तो इनके सवारी किराए पहले ही लागू हो गए है केवल 0 क्रमांक से शुरू गाड़ी क्रमांक अब 5 से सवारी, 6 से मेमू और 7 से डेमू के नियमित गाड़ी क्रमांक से यह गाड़ियाँ परिचालित होंगी।

पश्चिम रेलवे WR

दक्षिण मध्य रेल SCR

दक्षिण पूर्व मध्य रेल SECR

भारतीय रेल के सभी क्षेत्रीय रेल्वेज के सवारी गाड़ियोंकी रिनम्बरिंग हो रही है। हम प्रयत्न करेंगे बाकी क्षेत्रीय रेल्वेज के भी बदले सवारी गाड़ी क्रमांक पोस्ट में सम्मिलित करेंगे।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे की दीपावली, छट पूजा विशेष गाड़ियाँ

27 सितम्बर 2024, शुक्रवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

09013/14 उधना छपरा उधना साप्ताहिक TOD विशेष (9-9 फेरे) वाया सुरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, कटनी मुरवाड़ा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, औड़िहार, बलिया

09027/28 बान्द्रा टर्मिनस मालदा टाउन बान्द्रा साप्ताहिक TOD विशेष (9-9 फेरे) वाया सुरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, बयाना, आगरा फोर्ट, टूण्डला, कानपुर, ऐशबाग, बाराबंकी, गोण्डा, गोरखपुर, पनियाहवा, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, कियूल, जमालपुर

09031/32 बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर / गोरखपुर डहाणू रोड साप्ताहिक TOD विशेष (9-9 फेरे) वाया सुरत, वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, सन्त हिरदाराम नगर, बीना, झाँसी, कानपुर, लखनऊ, गोण्डा, बस्ती

09457/57 अहमदाबाद दानापुर अहमदाबाद साप्ताहिक TOD विशेष (8-8 फेरे) वाया आणंद, छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, रुठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, इटावा, गोविन्दपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जंक्शन, मिर्जापुर, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा

09421/22 साबरमती सीतामढ़ी साबरमती साप्ताहिक TOD विशेष (9-9 फेरे) वाया मेहसाणा, पालनपुर, अबु रोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूण्डला, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोण्डा, गोरखपुर, पनियाहवा, नरकटियागंज, रक्सौल

Uncategorised

पुश-पुल राजधानी अब भुसावल भी रुकेगी!

26 सितम्बर 2024, गुरुवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

आज रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का रावेर सांसद रक्षा खडसे को भेजा गया पत्र वायरल हुवा है।

पत्र में सांसद की, भुसावल एवं क्षेत्र के अन्य दो शहरों में गाड़ियोंके स्टोपेजेस को अनुमति प्रदान करने की बात बधाई के साथ लिखी गई है।

22221/22 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस – हजरत निजामुद्दीन के बीच प्रतिदिन परिचालित मध्य रेल की बहुचर्चित पुश-पुल राजधानी को भुसावल स्टोपेजेस प्रदान किया गया है। इस स्टोपेज को लेकर भुसावल वासी बहुत आशावादी थे। जब से इस गाड़ी का शुभारंभ हुवा तब से इस गाड़ी को भुसावल स्टोपेज की मांग उठी थी। गौरतलब यह है, इस गाड़ी का परिचालनिक दल अर्थात लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर भी भुसावल से जलगाँव जाकर गाड़ी की सेवा में सादर होता था। यह इस स्टोपेज के बाद भुसावल से ही होने लग जाएगा। ज्ञात रहे, भुसावल यह मध्य रेल का महत्वपूर्ण मण्डल मुख्यालय है और एशिया का द्वितीय क्रम का सबसे बड़ा रेल यार्ड है।

इस के साथ ही 12113/14 पुणे नागपुर पुणे गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस को नांदुरा एवं 22117/18 पुणे अमरावती पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस को मलकापुर स्टोपेज को अनुमति दी गई है।

उक्त सन्दर्भ में रेल विभाग की कार्रवाई यथावकाश पूर्ण होकर, यह सभी स्टोपेजेस की सूचना यात्रिओंके लिए भुसावल मण्डल मुख्यालय जारी करेगा।

Uncategorised

देश की पहली वन्दे मेट्रो भुज – अहमदाबाद के बीच चलेगी; आ गई समयसारणी। साथ ही दुर्ग – विशाखापट्टनम – दुर्ग वन्देभारत की समयसारणी भी घोषित हुई।

12 सितम्बर 2024, गुरुवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

सारी अटकलों के बीच आखिरकार वन्दे मेट्रो भुज – अहमदाबाद के बीच चलने की घोषणा की गई है।

94802 भुज अहमदाबाद वन्दे मेट्रो भुज से प्रत्येक सोमवार से शनिवार तक (सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक रविवार छोड़कर) चलेगी और वापसी में 94801 अहमदाबाद भुज वन्दे मेट्रो अहमदाबाद से प्रत्येक रविवार से शुक्रवार तक (सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक शनिवार छोड़कर) चलेगी।

यह गाड़ी भुज से अहमदाबाद के बीच दोनों ओरसे अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, सामाखियाली, हलवाड, धांगध्रा, वीरमगाम, चाँदलोडिया, साबरमती पर ठहराव लेंगी।

वन्दे मेट्रो के किराए श्रेणी की बात अभी तक सामने नही आई है। ज्ञात रहें, गाड़ी का उद्धाटन 15/16 सितम्बर 2024 को तय किया गया है।

साथ ही 10 वन्देभारत भी अपने शुभारम्भ के लिए तैयार है, उनमें से 20829/30 दुर्ग – विशाखापट्टनम – दुर्ग की भी समयसारणी घोषित हुई है।

यह गाड़ी सप्ताह में दोनों दिशाओंसे छह दिन, प्रत्येक गुरुवार छोड़कर चला करेगी।

दुर्ग से विशाखापट्टनम के बीच, दोनों दिशाओंमें यह गाड़ी, रायपुर, महासमुंद, ख़ैरार रोड, कान्ताबाँजी, टिटलागढ़, केसिंगा, रायागड़ा, विजयानगरम ठहराव लेंगी।

यह वन्देभारत 16 कोच से परिचालित की जा रही है।

Uncategorised

रेलवे स्टेशनोंकी नवीनतम श्रेणी तय की गई

10 सितम्बर 2024, मंगलवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

भारतीय रेल के नेटवर्क में कुल 8809 रेलवे स्टेशन है, जिसमे 5945 नॉन सबर्बन अर्थात गैर-उपनगरीय स्टेशन है। 578 उपनगरीय स्टेशन है, जिसमे मुम्बई, पुणे, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद ई. महानगर आते है जिनमे उपनगरीय गाड़ियाँ चलते है। 2286 हॉल्ट स्टेशन्स है, जहाँपर अमूमन डेमू, मेमू, सवारी गाड़ियाँ ही ठहराव लेती है।

सभी 8809 स्टेशनोंको 3 श्रेणियों में बाँटा गया है। NSG नॉन सबर्बन स्टेशन ग्रुप, जिसमे यात्रिओंके आवागमन (फुटफॉल) और स्टेशन की कुल आय के अनुसार छह उपश्रेणी में रखा गया है। SG सबर्बन स्टेशन ग्रुप इसमे तीन उपश्रेणिया है और तीसरा हॉल्ट स्टेशन ग्रुप, इसमे भी तीन उपश्रेणिया है।

मेट्रो रेल सहित सत्रह क्षेत्रीय रेलवे के स्टेशनोंकी सूची निम्नप्रकार है।

स्टेशनोंका वर्गीकरण प्रत्येक पाँच वर्ष के अंतराल से किया जाता है। उपरोक्त वर्गीकरण वर्ष 2024-25 के लिए किया गया है। वर्गीकरण के मानक यात्रिओं द्वारा होनेवाली PRS एवं UTS टिकटोंकी आय और स्टेशन से रवाना होनेवाले यात्री संख्या से तय की गई है। यह गणना हेतु आँकड़े आर्थिक वर्ष 2023/24 के है।

वर्गीकरण में उच्चतम श्रेणी पाना, यह ऐसा दुष्ट चक्र है, ज्यादा गाड़ियाँ, ज्यादा ठहराव, ज्यादा आय!
स्टोपेजेस नही रहेंगे तो आय भला कैसे बढ़ेगी? और मार्गपर ज्यादा यात्री गाड़ियाँ भी तो चलें!
😁