Uncategorised

दीपावली एवं छट पुजा हेतु मुम्बई, पुणे से दानापुर, गोरखपुर, आसनसोल के बीच विशेष गाड़ियाँ

31 अगस्त 2024, शनिवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081

1: 01431/32 पुणे गोरखपुर पुणे साप्ताहिक विशेष

01431 पुणे गोरखपुर यह गाड़ी प्रत्येक शुक्रवार को निकलेगी और वापसी में 01432 गोरखपुर पुणे यह गाड़ी प्रत्येक शनिवार को निकलेगी।

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 06 द्वितीय साधारण, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 02 एसएलआर कुल 18 कोच

2: 01481/82 पुणे दानापुर पुणे प्रतिदिन TOD विशेष

01481 पुणे दानापुर प्रतिदिन TOD विशेष दिनांक 25/10 से 07/11/2024 तक और वापसी में 01482 दानापुर पुणे प्रतिदिन TOD विशेष दिनांक 27/10 से 09/11/2024 तक चलेगी।

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 06 द्वितीय साधारण, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 02 एसएलआर कुल 18 कोच

3: 01145/46 मुम्बई आसनसोल मुम्बई साप्ताहिक विशेष (दो फेरे)

01145 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस TOD विशेष दिनांक 28/10 और 06/11/2024 और वापसी में 01146 आसनसोल मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस TOD विशेष दिनांक 30/10 और 06/11/2024 को चलेगी।

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 06 द्वितीय साधारण, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 02 एसएलआर कुल 18 कोच

4: 01143/44 लोकमान्य तिलक टर्मिनस दानापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रतिदिन TOD विशेष

01143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस दानापुर प्रतिदिन TOD विशेष दिनांक 25/10 से 07/11/2024 तक और वापसी में 01144 दानापुर पुणे प्रतिदिन TOD विशेष दिनांक 26/10 से 08/11/2024 तक चलेगी।

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 06 द्वितीय साधारण, 02 वातानुकूल थ्री टियर, 02 एसएलआर कुल 18 कोच

गाड़ियोंकी बुकिंग्स 05 सितम्बर से खुलने की खबर है। यात्रीगण ज्ञात रहे, सभी गाड़ियाँ TOD ट्रेन ऑन डिमाण्ड अर्थात अतिरिक्त किराया श्रेणी में चलेगी।


मध्य रेलवे दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा

दिवाली और छठ पूजा के उत्सव के मद्देनजर, मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेन सेवाओं चलाने का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को आरामदायक यात्रा सुनिश्चित की जाएगी।

विशेष ट्रेनों की जानकारी निम्नलिखित है:

  1. **लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई – बनारस विशेष (4 सेवाएँ) **
  • ट्रेन संख्या 01053 विशेष दिनांक 30.10.2024 और 06.11.2024 को लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई से 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:05 बजे बनारस पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01054 विशेष दिनांक 31.10.2024 और 07.11.2024 को बनारस से 20:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:55 बजे लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।
  • स्टॉपेज: कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी और वाराणसी।
  • संरचना: 6 वातानुकूलित तृतीय, 10 शयनयान, 2 जनरल सेकंड क्लास के साथ 2 लगेज कम गार्ड के ब्रेक वैन (20 डिब्बे) ।
  1. **लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई – दानापूर विशेष (8 सेवाएँ) **
  • ट्रेन संख्या 01009 विशेष दिनांक 26.10.2024 से 04.11.2024 तक शनिवार और सोमवार को लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई से 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:00 बजे दानापूर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01010 विशेष दिनांक 27.10.2024 से 05.11.2024 तक रविवार और मंगलवार को दानापूर से 18:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 23:55 बजे लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।
  • स्टॉपेज: कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दिन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा।
  • संरचना: 6 वातानुकूलित तृतीय, 10 शयनयान, 2 जनरल सेकंड क्लास के साथ 2 लगेज कम गार्ड के ब्रेक वैन (20 डिब्बे) ।
  1. **लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई – समस्तीपूर विशेष (4 सेवाएँ) **
  • ट्रेन संख्या 01043 विशेष दिनांक 31.10.2024 और 07.11.2024 को लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई से 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:15 बजे समस्तीपूर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01044 विशेष दिनांक 01.11.2024 और 08.11.2024 को समस्तीपूर से 23:20 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07:40 बजे लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।
  • स्टॉपेज: कल्याण, इगतपुरी, नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, माणिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दिन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापूर, पाटलीपुत्र, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर।
  • संरचना: 6 वातानुकूलित तृतीय, 10 शयनयान, 2 जनरल सेकंड क्लास के साथ 2 लगेज कम गार्ड के ब्रेक वैन (20 डिब्बे) ।
  1. **लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई – प्रयागराज विशेष (4 सेवाएँ) **
  • ट्रेन संख्या 01045 विशेष दिनांक 29.10.2024 और 05.11.2024 को लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई से 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:20 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01046 विशेष दिनांक 30.10.2024 और 06.11.2024 को प्रयागराज से 18:50 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 16:05 बजे लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।
  • स्टॉपेज: कल्याण, नासिक, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, माणिकपुर और शंकरगढ।
  • संरचना: 2 वातानुकूलित तृतीय, 8 शयनयान, 6 जनरल सेकंड क्लास के साथ 2 लगेज कम गार्ड के ब्रेक वैन (18 डिब्बे) ।
  1. **लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई – गोरखपूर विशेष (8 सेवाएँ) **
  • ट्रेन संख्या 01123 विशेष दिनांक 25.10.2024 से 03.11.2024 तक हर शुक्रवार और रविवार को लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई से 12:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:55 बजे गोरखपूर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01124 विशेष दिनांक 26.10.2024 से 04.11.2024 तक हर शनिवार और सोमवार को गोरखपूर से 21:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 07:25 बजे लोकमान्य टिलक टर्मिनस, मुंबई पहुंचेगी।
  • स्टॉपेज: ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाशी जंक्शन, ओराई, कानपूर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती।
  • संरचना: 2 वातानुकूलित तृतीय, 8 शयनयान, 6 जनरल सेकंड क्लास के साथ 2 लगेज कम गार्ड के ब्रेक वैन (18 डिब्बे) ।
  1. पुणे – गोरखपूर विशेष (4 सेवाएँ)
  • ट्रेन संख्या 01431 विशेष दिनांक 25.10.2024 और 01.11.2024 को पुणे से 16:15 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20:40 बजे गोरखपूर पहुंचेगी।
  • ट्रेन संख्या 01432 विशेष दिनांक 26.10.2024 और 02.11.2024 को गोरखपूर से 23:25 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 06:25 बजे पुणे पहुंचेगी।
  • स्टॉपेज: दौड़ कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, बेलापूर, कोपरगाँव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाशी जंक्शन, ओराई, कानपूर, लखनऊ, गोंडा, मनकापूर, बस्ती और खालिदाबाद।
  • संरचना: 2 वातानुकूलित तृतीय, 8 शयनयान, 6 जनरल सेकंड क्लास के साथ 2 लगेज कम गार्ड के ब्रेक वैन (18 डिब्बे)।

आरक्षण: उपरोक्त विशेष 01053, 01009, 01043, 01045, 01046, 01123, 01431 इन ट्रेनों के लिए आरक्षण 05.09.2024 से विशेष शुल्क पर उपलब्ध होगा। यह बुकिंग सभी संगणकीकृत आरक्षण केंद्रों और http://www.irctc.co.in पर की जा सकती है।

विशेष ट्रेनों के स्टॉपेज और समय के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES एप डाउनलोड करें।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे इन विशेष रेल सेवाओं का लाभ उठाएं।

Uncategorised

आतंकवाद का न ही कोई धर्म है न ही कोई स्वभाव, यह सिर्फ मानवता पर कलंक है और समस्त हानि के सिवा कुछ नही।

30 अगस्त 2024, शुक्रवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081

मित्रों, आपने ख़बरें पढ़ी, सुनी होंगी की पड़ोसी देश के किसी ना’पाक मन्सूबेदार ने अपने ईमान, विश्वास को उसके पास बेच चुके साथियोंसे गुज़ारिश की के वह भारतीय रेल में घातपात करें, दुर्घटनाओं को अन्जाम दे। चूँकि इन कहीं, सुनी बातें इतनी विश्वासपूर्ण नहीं होती मगर एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और साथ ही घातपात की खबरें भी अलग अलग जगहोंसे मिल रही है। वह वीडियो हम यहाँपर प्रस्तुत कर रहे है,

मित्रों, आज भारतीय रेल में प्रतिदिन ढाई करोड़ यात्री यात्रा करते है। इसमे सभी धर्म, जाती और तबक़े के लोग होते है। कोई अपनी रोजीरोटी पर पहुँच रहा है तो कोई अपने सगेसम्बन्धियों से मिलने जा रहा है। कोई अपने इष्ट के दरस पाने जा रहा है तो कोई अपने पर्यटन पर निकला है। हर कोई अपने कामधंदे, उद्देश्य से घर से निकलता है और आनेवाले कल की बेहतरी की सोच लिए चल रहा है। किसी को नही पता उसके मार्ग में कैसे अवरोध आ सकते है।

आतंक का कोई धर्म नही होता, इनका मकसद केवल और केवल हिंसा करना होता है और उससे समाज मे भय फैलाना है। ईश्वर न करें मगर जब कोई दुर्घटना अंजाम तक पहुँचगी तो उससे होने वाली हानि क्या धर्म, जात, इंसान की आर्थिक स्थिति पूछ कर अपना परिणाम छोड़ेगी? नहीं। ऐसे नही होगा। दुर्घटना की चपेट में जो भी आएंगे उसका परिणाम सब पर होगा। उसमे अमीर, गरीब, औरतें, बच्चे, बूढ़े, जवान सभी पिसे जा सकते है।

मित्रों, हम सब देशवासी इन ना’पाक इरादोंसे सतर्क हो कर अपनी सुरक्षा कर सकते है। हमे सभी सार्वजनिक जगहोंपर सतर्कता बरतनी होंगी। सार्वजनिक स्थलोंकी जो भी नियमावली है उसका आचरण करना होगा। रेलवे स्टेशनोंपर गाड़ी में सवार होने हेतु उस के प्रस्थान समय से लगभग 15 से 30 मिनट पहले पहुँचना होगा। सामानोंकी स्कैनिंग वगैरह अवश्य करानी होगी। अन्जान, अजनबी और गैरकानूनी वेंडरोंसे परहेज रखना होगा। जब यात्री इनसे कुछ खरीदेंगे नही तो यह लोग भी धीरे धीरे निरुत्साहित हो कर बन्द हो जाएंगे। रेल प्रशासन इनपर समय समय पर कार्रवाई करती ही है मगर यात्री पाबन्द हो जाते है तो इनके गैरकानूनी घुसपैठ की कमर टूट सकती है।

रेल प्रशासन अपने सुरक्षा बलों के साथ यात्री सुरक्षा में मुस्तैद है। रेल यात्री भी सतर्क रहें, रेल नियमों के साथ रहें यही इस लेख का उद्देश्य है। हम भारतीय रेल यात्री अपने ही देश एवं अपनी ही रेल में भय नही पाल सकते। हम सतर्क है और अपनी सुरक्षा का ध्यान रख सकते है। जय हिंद!

Uncategorised

किसी स्टेशन से सीधे गुजरने वाली गाड़ियाँ, यदि नियमित स्टोपेज ले ले तो यात्री सुविधा ही होगी न! क्या इतना आसान है रेल विभाग के लिए स्टोपेज को स्वीकृति देना?

29 अगस्त 2024, गुरुवार, भाद्रपद, कृष्ण पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2081

संक्रमण काल के बाद, बन्द की गई अनेकों यात्री सेवाएं फिर बहाल हुई तो उनकी चाल-ढाल कुछ बदली सी थी। स्टोपेजेस रद्द किए गए थे, समयसारणी बदली गई थी और अनेकों रोजमर्रा के रेल यात्रिओंकी दिनचर्या, बजट बिगाड़ने वाली थी।

सवारी गाड़ियाँ मेल/एक्सप्रेस श्रेणियोंमे बदली गई। उनके कई छोटे स्टेशनोंके स्टोपेजेस रद्द किए गए। यहाँतक की नियमित मेल/एक्सप्रेस के भी कई स्टोपेजेस रद्द किए गए। आम रेल यात्री सकते में था, अपनी मूलभूत सुविधाओं के लिए छटपटाने लगा। ज्ञापन, निवेदन, पत्राचार से शुरू हुए स्टोपेजेस को नियमित करने की माँगोका यह सिलसिला धरना, उपोषण आंदोलन तक बढ़ गया। सम्बंधित राजनयिकों ने अपने अपने क्षेत्र के जनता के उग्र तेवरों की सुध लेते हुए फिर से स्टोपेजेस बहाल करवाए।

मित्रों, किसी भी सीधी, बिना रुके चलनेवाली यात्री गाड़ी को कोई स्टेशनपर महज दो मिनट का स्टोपेज लेने में ऐसी कौनसी बड़ी दिक्कत है, की रेल प्रशासन की भँवे तन जाती है? रेल परिचालन ने इसका विस्तारपूर्वक उत्तर दिया है,

किसी भी यात्री गाड़ी को मामूली दो मिनट का स्टोपेज दिए जाने की क्या कीमत रेल परिचालन को चुकानी पड़ती है, उसका पूरा ब्यौरा आपके सन्मुख है।

रेल गाड़ी यदि डीज़ल लोको से परिचालित हो रही हो तो उसे करीबन 1763 रुपए का अतिरिक्त ईंधन खर्चना पड़ता है। लोको के रखरखाव खर्च में ₹4401/- की बढ़ोतरी होती है और उसकी अर्जन क्षमता ₹1464/- से घटती है ऐसे कुल मिलाकर डीजल लोको की गाड़ी का एक स्टोपेज का खर्च ₹7628/- पड़ता है और इन्ही मदों में डीज़ल की जगह विद्युत लोको परिचालित गाड़ी को अनुक्रम नुसार ₹733, 1918 और 1628 ऐसे कुल खर्च ₹5451/- पड़ता है। ऐसी स्थिति में उक्त स्टोपेजेस से आय प्राप्ति की संभावनाओं का अभ्यास किया जाता है, स्टोपेजेस को छह महीने तक अस्थायी रूप से जारी रखा जाता है और बाद में उसे नियमित किए जाने पर निर्णय लिया जाता है।

रेल प्रशासन यह कहती है, अनावश्यक स्टोपेजेस को रद्द करने से डीज़ल लोको संचालित गाड़ी में वार्षिक ₹27,84000/- एवं विद्युत लोको संचालित गाड़ी में वार्षिक ₹18,25000/- की बचत की जा सकती है। उपरोक्त सारा गुणा-गणित वर्ष 2021/22 के मूल्यांकन से किया गया है।

सुधारित मानकोंके अनुसार उक्त आँकड़ोंको जब यात्री किराया तालिकाओं से जोड़ा गया तब किसी भी स्टोपेज की अनुमानित लागत ₹16672/- से ₹22442/- तक जाती है। स्टोपेज दिए जाने के बाद स्टेशन की आय यदि उस मात्रा में बढ़ती है, तभी उस स्टोपेज को नियमित किया जाता है। अब चालू वित्त वर्ष के अनुसार अब यह मूल्य कहांतक पहुँचा है, इस की जानकारी फिलहाल उपलब्ध नही है।

अतः रेल यात्री अपने अपने स्टेशनोंपर मेल/एक्सप्रेस या कोई भी यात्री गाड़ी के स्टोपेजेस के लिए लामबंद है और अस्थायी स्टोपेजेस पा भी लेते है तो उसे टिकाए रखने, नियमित करने हेतु प्रयत्नशील रहे। उस स्टोपेज के उपयोग करने हेतु क्षेत्र के रेल यात्रिओंको प्रोत्साहित करें।

Uncategorised

भारतीय रेलवे ने ‘सोशल मीडिया’ के अधकचरे प्रकाशनोंपर आपत्ति उठाई!

11 अगस्त 2024, रविवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, सप्तमी, विक्रम संवत 2081

आजकल सोशल मीडिया का उपयोग अवांछनीय तरीके से किया जाने लगा है। भारतीय रेलवे ने इस पर बड़ी आपत्ति उठाई है। रेल प्रशासन ने आज एक ‘प्रेस ब्रीफ’ जारी किया है, उसे हम यहाँपर यथावत, जस की तस प्रस्तुत कर रहे है।

दरअसल सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफार्म है, जिसकी पहुँच अमर्याद है और इसका दुरुपयोग कर किसी की भी छवि बनाई या बिगाड़ी जाना सहज हो गया है।

यह अवांछनीय प्रयोगों की कड़ी टूटना जरूर चाहिए।
रेल विभाग अपने रिलीज समय चलते सोशल मीडिया पर ही दे दे तो सोशल मीडिया की फेक न्यूज का जवाब, सोशल मीडिया पर ही अन्य लोग रेलवेज की ऑथेंटिक न्यूज को टैग कर कर दे दिया करेंगे।

Uncategorised

नई गाड़ी : रीवा – भोपाल – रीवा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस

29 जुलाई 2024, सोमवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

भोपाल से रीवा के बीच एक नई सेवा शुरू करने को रेल मुख्यालय ने अनुमति दे दी है। यह गाड़ी सप्ताह में दो दिन चलाई जाएगी।

भोपाल से रीवा के लिए यह गाड़ी, प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को रात 23:00 को चलेगी और सुबह 9:15 को रीवा पहुँचेंगी। वापसी में रीवा से प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को रात 22:30 को भोपाल के लिए रवाना होकर अगली सुबह 8:00 बजे भोपाल पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवाड़ा, नरसिंगपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना

कोच संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम/वातानुकूल टू टियर, 01 वातानुकूल टू ईयर, 01 वातानुकूल टू ईयर/वातानुकूल थ्री टियर, 04 वातानुकूल थ्री टियर, 11 स्लिपर, 04 द्वितीय श्रेणी साधारण, 02 एसएलआर कुल 24 ICF कोच

गाड़ी शुरू होने के तिथि की घोषणा जल्द ही की जा सकती है।