19 जुलाई 2024, शुक्रवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2081
यात्रीगण से निवेदन है, तम्बाराम स्टेशन से होकर रेल यात्रा का नियोजन निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार कीजिए। अधिक जानकारी हेतु रेल हेल्पलाइन 139, या रेल विभाग की अधिकृत वेबसाइट, ऍप से सम्पर्क कीजिएगा।
18 जुलाई 2024, गुरुवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081
रेल विभाग द्वारा रेल परिचालन में आमूलचूल परिवर्तन करने के उद्देश्य से ‘शून्याधारित समयसारणी’ नामक बीते वर्षों में लाया गया था। सारी यात्री गाड़ियोंके समयसारणी को सिरे से सुव्यवस्थित करना, मालगाड़ियों को एक निर्बाध रास्ता मिल सके, रेल व्यवस्था के रखरखाव हेतु निश्चित ब्लॉक समय मिल सके यह प्रमुख हेतु थे। इस कार्यक्रम के तहत कई गाड़ियोंकी समयसारणी बदली गई, सवारी गाड़ियोंको एक्सप्रेस में बदला गया और बहुतसी गाड़ियोंके ढेर सारे स्टापेजेस रद्द किए गए।
नियमित स्टापेजेस का रद्द होना यात्रिओंको गवाँरा न हुवा। लगातार माँगे उठाई जाने लगी, लोकप्रतिनिधियोंद्वारा रेल प्रशासन पर दबाव लाया जाने लगा। एकतरफ रेल विभाग का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम तो दूसरी तरफ यात्रिओं, जनप्रतिनिधियों का दबाव। हेतुतः सुवर्णमध्य खोजा गया, ‘टेम्पररी स्टापेजेस’ अर्थात अस्थायी ठहराव। दोनों पक्षोंका अहंकार, ईगो शान्त 😊
यात्रिओंको स्टापेजेस मिल गए और रेल विभाग को तसल्ली, की सांख्यिकी पर नजर रखे, मानकोंके अनुरूप न हुई तो बन्द कर दीजिएगा स्टोपेज। गौरतलब यह है, यह अस्थायी स्टापेजेस जो छह माह की निरन्तरता में बढ़ते है, शायद ही कभी रद्द हुए है। मित्रों, हमारा विशाल देश और उसमे बढ़ता शहरीकरण, यात्री संख्या, कोई व्यवस्था एक बार शुरू हो जाए तो शायद ही उसे ख़ारिज, रद्द करने देती है। दरबदर अस्थायी व्यवस्था स्थायी रूप से ‘अस्थायी’ चलते रहती है।
खैर, दक्षिण मध्य रेल SCR ने अपने अस्थायी स्टापेजेस की सूची जारी की है, 64 गाड़ियाँ है, जिनके स्टापेजेस को फिर से विस्तार दिया गया है। हाँ, इन अस्थायी स्टापेजेस को रेल परिभाषा में ‘एक्सपेरिमेंटल स्टापेजेस’ अर्थात प्रायोगिक ठहराव कहते है। 😊
14 जुलाई 2024, रविवार, आषाढ़, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2081
यह बात अब सरे आम हो चुकी है, की रेल विभाग अपनी नियमित मेल/एक्सप्रेस/सुपरफास्ट श्रेणी की गाड़ियों की कोच संरचना मे अनिवार्य रूप से कम से कम चार कोच द्वितीय श्रेणी साधारण अर्थात जनरल और छह कोच स्लिपर के रखने जा रही है।
गौरतलब यह है, प्रत्येक क्षेत्रीय रेलवे को गाड़ी संरचना को नए मानक के रूप में लाने हेतु ARP एडवांस रिजर्वेशन पीरियड अर्थात एक सौ बीस दिनोंके अग्रिम आरक्षण अवधि को समाहित करना है। जैसे ही या जिस दिन उन्हें यह समायोजन दिखाई दे रहा है, गाड़ियोंकी कोच संरचना बदलने की तिथि घोषित की जा रही है।
सम्पूर्ण भारतीय रेल नेटवर्क पर कुल 800 गाड़ियाँ नामित की गई है। यात्री गण भरोसा रखें, अमूमन सभी नियमित मेल/एक्सप्रेस श्रेणी की गाड़ियोंमे ग़ैरवातानुकूलित दस कोच किए जा रहे है।
अलग अलग क्षेत्रीय रेलवे अपने समायोजन के हिसाब से सूचियाँ जारी कर रही है। यह मध्य रेल की त्रैयालीस जोड़ी गाड़ियोंकी सूची है,
04 जुलाई 2024, गुरुवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी/चतुर्दशी, विक्रम संवत 2081
ओड़िशा के पुरी धाम में आषाढ़ शुक्ल पक्ष द्वितीया से भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम एवं बहन सुभद्रा के साथ रथ पर विराजते है। कहा जाता है, रथ के साक्षात दर्शन से हजारों यज्ञों का फल मिलता है। इस वर्ष रथयात्रा 07 जुलाई से प्रारम्भ हो रही है। रेल प्रशासन ने रथयात्रा के श्रद्धालुओंकी सुविधा हेतु रेल गाड़ियोंका नियोजन किया है।
पूर्व तट रेल ECoR क्षेत्र का यह परिपत्रक है। यात्रीगण गाड़ियोंकी परिचालन तिथि एवं समय नोट कर लेवे।
03 जुलाई 2024, बुधवार, आषाढ़, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2081
रेल प्रशासन, आम यात्रिओंको नियमित मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंमे अनारक्षित कोचों की कमी के चलते होनेवाली असुविधाओं के मद्देनजर, अपनी लगभग 800 मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंकी मानक कोच संरचना में फिर से बदलाव करने जा रही है।
कई मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंमे द्वितीय साधारण कोच की संख्या घट कर महज दो कोच रह गई थी जिसे अब सुधार कर कम से कम चार कोच किया जा रहा है। इसी कड़ी में, उत्तर रेलवे ने 01 जुलाई 2024 से 21 जोड़ी गाड़ियोंकी नई कोच संरचना का ब्यौरा दिया है।
1: 12427/28 आनंदविहार रीवा आनंदविहार प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 03 से बढ़कर 05, स्लिपर 02 बढ़कर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 04 से घटकर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 04 से घटकर 02 रह जाएंगे।
2: 14006/05 आनंदविहार सीतामढ़ी आनंदविहार प्रतिदिन लिच्छवी एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 02 से बढ़कर 04, स्लिपर 02 बढ़कर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 04 से घटकर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 04 से घटकर 02 रह जाएंगे।
3: 12488/87 आनंदविहार जोगबनी आनंदविहार प्रतिदिन सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 06 से घटकर 05, स्लिपर 08 घटकर 07 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर कोच 03 से बढकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 01 से बढकर 02 की गई है।
4: 14008/07 आनंदविहार रक्सौल आनंदविहार द्विसाप्ताहिक सद्भावना एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 02 से बढ़कर 04, स्लिपर 02 बढ़कर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 04 से घटकर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 04 से घटकर 02 रह जाएंगे।
5: 14016/15 आनंदविहार रक्सौल आनंदविहार द्विसाप्ताहिक सद्भावना एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 02 से बढ़कर 04, स्लिपर 02 बढ़कर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 04 से घटकर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 04 से घटकर 02 रह जाएंगे।
6: 14018/17 आनंदविहार रक्सौल आनंदविहार साप्ताहिक सद्भावना एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 02 से बढ़कर 04, स्लिपर 02 बढ़कर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 04 से घटकर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 04 से घटकर 02 रह जाएंगे।
7: 14008/07 आनंदविहार सुल्तानपुर आनंदविहार द्विसाप्ताहिक सद्भावना एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 02 से बढ़कर 04, स्लिपर 02 बढ़कर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 04 से घटकर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 04 से घटकर 02 रह जाएंगे।
8: 22420/19 आनंदविहार गाज़ीपुर सिटी आनंदविहार सप्ताह में चार दिन, सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 06 से घटकर 04, स्लिपर 07 घटकर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 03 से बढकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 01 से बढकर 02 की गई है।
9: 22434/33 आनंदविहार गाज़ीपुर सिटी आनंदविहार सुहेलदेव सुपरफास्ट द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 06 से घटकर 04, स्लिपर 07 घटकर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 03 से बढकर 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 01 से बढकर 02 की गई है।
10: 22428/27 आनंदविहार बलिया आनंदविहार भृगु सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 05, स्लिपर 09 घटकर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 01 से बढकर 02 की गई है।
11: 22466/65 आनंदविहार मधुपुर आनंदविहार बाबा बैद्यनाथ धाम सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 05, स्लिपर 09 घटकर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 04 एवं वातानुकूल टू टियर कोच 01 से बढकर 02 की गई है।
16: 14620/19 फिरोजपुर अगरतला फिरोजपुर त्रिपुरसुंदरी साप्ताहिक एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 03 से बढ़कर 04, स्लिपर 07 घटकर 06 की गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटकर 04 की गई है।
12: 12218/17 चंडीगढ़ कोचुवेली चंडीगढ़ केरल संपर्कक्रांति द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 04, स्लिपर 06 यथावत रखी गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 घटकर 04 की गई है। एवं वातानुकूल टू टियर कोच 02 यथावत है।
13: 12450/49 चंडीगढ़ मडगांव चंडीगढ़ गोवा संपर्कक्रांति द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 04, स्लिपर 06 यथावत रखी गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 घटकर 04 की गई है। एवं वातानुकूल टू टियर कोच 02 यथावत है।
14: 10216/15 एर्नाकुलम मडगांव एर्नाकुलम साप्ताहिक एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 04, स्लिपर 06 यथावत रखी गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 घटकर 04 की गई है। एवं वातानुकूल टू टियर कोच 02 यथावत है।
15: 22452/51 चंडीगढ़ बान्द्रा टर्मिनस चंडीगढ़ द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस के द्वितीय साधारण जनरल कोच संख्या 04, स्लिपर 06 यथावत रखी गई है। वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 घटकर 04 की गई है। एवं वातानुकूल टू टियर कोच 02 यथावत है।
17: 12472/71 श्री माता वैष्णो देवी कटरा बान्द्रा टर्मिनस श्री माता वैष्णो देवी कटरा, सप्ताह में चार दिन, स्वराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12474/73 श्री माता वैष्णो देवी कटरा गांधीधाम श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक सर्वोदय सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12476/75 श्री माता वैष्णो देवी कटरा हापा श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, 12478/77 श्री माता वैष्णो देवी कटरा जामनगर श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, इन चारों गाड़ियोंमे जनरल 04, स्लिपर 06 यथावत रखे गए है, केवल वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी कोच 00 से बढ़कर 02, वातानुकूल थ्री टियर कोच 06 से घटाकर 04 की गई है।