Uncategorised

भारतीय रेल के लोको हमे देश के सैनिकोंके सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाएंगे।

15 मार्च 2024, शुक्रवार, फाल्गुन, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2080

भारतीय रेलवे ने हाल ही में अपने इंजनों, लोको का नवीनीकरण और रंग-रोगन शुरू किया है, और प्रत्येक इंजन शहीद सैनिक के नाम के साथ शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता है….🫡

यह भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई, प्रशंसनीय पहल है। देश के प्रत्येक नागरिक को यह पता होना चाहिए, देश का जवान, देश का सैनिक, देश की सुरक्षा और शांति के लिए मुस्तैद है और इसके लिए वह अपनी असीम पराकाष्ठा के साथ आवश्यकता पड़ने पर अपना सर्वोच्च बलिदान भी देने में हिचकिचाता नही। ऐसे वीर जवानों का नाम, देश को सदा स्मरण रहे, इस के लिए भारतीय रेल के लोको, जो भारतीय रेल के मानबिन्दु है, उनपर अंकित किया जाना यह पूरे देश के लिए गौरव है।

हम भारतीय रेल के इस अनुपम प्रयास की प्रशंसा करते है।

Uncategorised

दो गाड़ियाँ, जिन्होंने यात्रिओंको बडी लम्बी प्रतीक्षा करवाई; 12 मार्च को हो रहा शुभारम्भ!

सनावद – खण्डवा और उज्जैन – चित्तौड़ गढ़ के बीच मेमू गाड़ी एक लंबा इंतज़ार और आज आई तारीख़ 12 मार्च!!

10 मार्च 2024, रविवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2080

09 जनवरी 2023 को सुरक्षा निरीक्षण हो चुके खण्डवा – सनावद रेल मार्ग पर दिनांक 12 मार्च को , करीबन 14 माह के बाद यात्री गाड़ी का शुभारंभ होने जा रहा है। यूँ कहे तो यह अमान परिवर्तन के इन्दौर – खण्डवा खण्ड का छोटासा 54 किलोमीटर का खण्ड है, जिसने वर्ष 2008 में अपनी पटरियाँ, यात्री गाड़ियाँ खो दी थी। (सनावद – खण्डवा – अकोला मीटर गेज खण्ड 01 जनवरी 2017 में गेज परिवर्तन के लिए बन्द किया गया।) चलिए, देखते है लम्बी प्रतीक्षा के बाद खण्डवा – सनावद को क्या मिला है!

01091/92 खण्डवा – सनावद – खण्डवा TOD विशेष मेमू

8 कोच और परिचालन सप्ताह में पाँच दिन, दोनों दिशाओं में प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को चलेगी।

वैसे ज्ञात रहे,

यह खण्ड पश्चिम रेल के रतलाम मण्डल का है और इस पर सेवा मध्य रेल का भुसावल मण्डल देगा, क्योंकि रतलाम मण्डल की इन्दौर – खण्डवा सम्पर्कता गेज परिवर्तन के विलम्बित कार्य के वजह से अधर में है।

अब इसी रतलाम मण्डल की एक अति – विलम्बित और यात्रिओंको लम्बी प्रतिक्षा करवाने वाली उज्जैन – चित्तौड़गढ़ – उज्जैन मेमू को भी आखिरकार 12 मार्च को पटरी पर दौड़ना नसीब होने वाला है।

उद्धाटन विशेष

चूँकि इस गाड़ी के शुरू होने में कई स्थानीय रुकावटें, उलझनें थी और उनके चलते यह गाड़ी बार बार घोषित होते चलने की रह जाती थी। यूँ तो परिपत्रक में इसे प्रतिदिन परिचालित दिखाया गया है, मगर ‘फ़ुटनोट’ देखें, समस्याएं अभी खत्म नही हुई है और नियमित समयसारणी जारी होने के लिए हो सकता है, थोड़ी प्रतीक्षा बढ़ सकती है। 😊

Uncategorised

आ गई, ‘हिंगोली जनशताब्दी’ की समयसारणी

07 मार्च 2024, गुरुवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

दिनांक 09 मार्च को हिंगोली से उद्धाटन विशेष जनशताब्दी चलेंगी और 10 मार्च 2024 से, मुम्बई से हिंगोली के बीच और वापसी का नियमित फेरा चल पड़ेगा। आइए, इनकी समयसारणी देखते है,

उद्धाटन विशेष 02071 दिनांक 09 मार्च को हिंगोली से जालना के बीच चलेगी।

और यह है, 12071/72 मुम्बई – हिंगोली – मुम्बई जनशताब्दी के नियमित दौड़ की समयसारणी। यह दिनांक 10 मार्च 2024 से लागू हो जाएगी।

Uncategorised

12 जोड़ी नई वन्देभारत, अधिकृत सूची आ गई!

07 मार्च 2024, गुरुवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

सामने देश की लोकशाही का बड़ा उत्सव है और सभी रेल प्रेमियोंको जिस बात की प्रतीक्षा थी वह कागजात मीडिया में आ गए। अब तक कई अटकलें लग चुकी थी, नयी वन्देभारत गाड़ियोंकी घोषणा के बारे। लेकिन अब यह अटकल नही, पक्की खबर है। आइए, देखते है कौनसी 12 वन्देभारत चलने वाली है,

1: अहमदाबाद – मुम्बई सेंट्रल वन्देभारत

2: कोल्हापुर – मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस वन्देभारत

3: सिकन्दराबाद – पुणे वन्देभारत

4: सिकन्दराबाद – विशाखापट्टनम वन्देभारत

5: पुरी – विशाखापट्टनम वन्देभारत

6: मैसूरु – पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल वन्देभारत

7: न्यू जलपाईगुड़ी – राजेन्द्रनगर टर्मिनल पटना वन्देभारत

8: राजेन्द्रनगर टर्मिनल पटना – लखनऊ जंक्शन वन्देभारत

9: राँची – बनारस वन्देभारत

10: क्रान्तिवीर सांगोळा रायन्ना बेंगलुरु – कलबुर्गी वन्देभारत

11: पुणे – वडोदरा वन्देभारत

12: हज़रत निजामुद्दीन – खजुराहो वन्देभारत

रेल विभाग को उपरोक्त गाड़ियोंकी सूची मिल चुकी है और 12 मार्च को उद्धाटन समारोह के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। जल्द ही इन गाड़ियोंकी समयसारणी भी सामने आ जाएंगी।

Uncategorised

होली आयी रे s s ! मध्य रेल, विशेष गाड़ियाँ लाई।

07 मार्च 2024, गुरुवार, फाल्गुन, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

1: 01053/54 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बनारस लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस बनारस साप्ताहिक दिनांक 13, 20 एवं 27 मार्च, बुधवार को दोपहर 12:15 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी और अगले दिन गुरुवार, दोपहर 16:05 को बनारस पहुँचेंगी। वापसीमे 01054 बनारस लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक दिनांक 14, 21 एवं 28 मार्च को, बनारस से गुरुवार शाम 20:30 को चल कर शुक्रवार रात 23:55 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।

गाड़ी के स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, वाराणसी एवं बनारस

संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टू टियर, 09 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 03 स्लिपर, 03 द्वितीय श्रेणी सिटिंग, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 20 LHB कोच

समयसारणी :

2: 01409/10 लोकमान्य तिलक टर्मिनस दानापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष

01409 लोकमान्य तिलक टर्मिनस दानापुर द्विसाप्ताहिक दिनांक 23, 25 एवं 30 मार्च, सोमवार, शनिवार को दोपहर 12:15 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी और अगले दिन गुरुवार, शाम 17:00 को दानापुर पहुँचेंगी। वापसीमे 01410 दानापुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक दिनांक 24, 26 एवं 31 मार्च को, दानापुर से मंगलवार, रविवार शाम 18:15 को चल कर बुधवार, सोमवार को रात 23:55 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।

गाड़ी के स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिंवकी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा एवं दानापुर

संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टू टियर, 09 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 03 स्लिपर, 03 द्वितीय श्रेणी सिटिंग, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 20 LHB कोच

समयसारणी-

3: 01043/44 लोकमान्य तिलक टर्मिनस समस्तीपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष

01043 लोकमान्य तिलक टर्मिनस समस्तीपुर साप्ताहिक दिनांक 21 एवं 28 मार्च, गुरुवार को दोपहर 12:15 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी और अगले दिन शुक्रवार, रात 21:15 को समस्तीपुर पहुँचेंगी। वापसीमे 01044 समस्तीपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक दिनांक 22, एवं 29 मार्च को, समस्तीपुर से शुक्रवार रात 23:20 को चल कर रविवार सुबह 07:40 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।

गाड़ी के स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन (?), पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर

संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 02 वातानुकूल टू टियर, 09 वातानुकूल थ्री टियर इकोनॉमी, 03 स्लिपर, 03 द्वितीय श्रेणी सिटिंग, 01 जनरेटर वैन, 01 एसएलआर कुल 20 LHB कोच

समयसारणी –

4 : 01045/46 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज जंक्शन लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक विशेष

01045 लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रयागराज जंक्शन साप्ताहिक दिनांक 13, 19, 26 मार्च एवं 02 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर 12:15 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलेगी और अगले दिन बुधवार, सुबह 11:00 को प्रयागराज जंक्शन पहुँचेंगी। वापसीमे 01046 प्रयागराज जंक्शन लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक दिनांक 13, 20, 27 मार्च, एवं 03 अप्रैल को, प्रयागराज जंक्शन से बुधवार शाम 18:00 को चल कर गुरुवार दोपहर 16:05 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुँचेंगी।

गाड़ी के स्टोपेजेस : लोकमान्य तिलक टर्मिनस, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन

संरचना : 01 वातानुकूल प्रथम, 03 वातानुकूल टू टियर, 15 वातानुकूल थ्री टियर, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 LHB कोच

यात्रीगण से निवेदन है, विशेष गाड़ियोंका लाभ लेवे। सभी विशेष गाड़ियाँ फुल्ली आरक्षित है, परिपत्रक में विशेष किरायोंका उल्लेख नही है, परन्तु परिपाठी के चलते लागू रहेंगे यह लग रहा है। 😊