12 जून 2024, बुधवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, षष्टी, विक्रम संवत 2081
जैसे ही आचार संहिता खत्म हुई, रेल प्रशासन के यात्री हित मे खटाखट निर्णय आने लगे है। ☺️ गौरतलब है, जिस गति से भारतीय रेल महकमें में सुपरफास्ट गाड़ियोंकी संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही थी, ऐसे लगता था की बची सभी मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ मानो सवारी गाड़ियाँ ही बन गई है। केवल सुपरफास्ट का टैग लग जाने से यात्रिओंके रेल किराए में ₹15/- से लेकर ₹75/- का सुपरफास्ट अधिभार जोड़ दिया जाता था।
सुपरफास्ट गाड़ियोंकी व्याख्या, गाड़ी का सम्पूर्ण फेरा 55 किलोमीटर प्रति घण्टे की गति से पूर्ण किया गया हो यह है। जब गाड़ियोंकी अधिकतम गति 130 किलोमीटर प्रति घण्टे की पहुँच गई हो तो सुपरफास्ट गाड़ियोंके औसत गति की सीमा बढाई जाए यह जरूरी हो जाता है। चूँकि इस बारे में अभी आधिकारिक परिपत्र जारी नही हुवा है, मगर यह बात सीधी दिखाई दे रही है, प्रत्येक क्षेत्रीय रेलवे अपनी कुछ सुपरफास्ट गाड़ियोंको मेल/एक्सप्रेस श्रेणी में ला रहा है।
पूर्वतटीय रेलवे ECOR एवं पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे NFR के निम्नलिखित परिपत्रक देखिए।
पूर्वतटीय रेलवे ECOR
पूर्वतटीय रेलवे ने अपनी पाँच जोड़ी याने दस गाड़ियोंको सुपरफास्ट से साधारण मेल/एक्सप्रेस के गाड़ी क्रमांक से बदलने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 01 जुलाई 2024 से लागू किए जा रहे है।
1: 12801/02 पुरी नई दिल्ली पुरी प्रतिदिन पुरुषोत्तम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (18401/02)
2: 12892/91 पुरी बांगरीपोसी पुरी प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस (18404/03)
3: 17488/87 विशाखापट्टनम कुड़ड़पा विशाखापट्टनम प्रतिदिन तिरुमला एक्सप्रेस (18521/22)
4: 18311/12 विशाखापट्टनम बनारस विशाखापट्टनम द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस (18523/24)
5: 18514/13 विशाखापट्टनम किरन्डुल विशाखापट्टनम प्रतिदिन एक्सप्रेस (18527/28)

पूर्वोत्तर सीमान्त रेलवे NFR : इस क्षेत्रीय रेल ने अपनी आठ जोड़ी गाड़ियोंके क्रमांक बदले जाने की सूचना दी है।
1: 12523/24 न्यू जलपाईगुड़ी नई दिल्ली न्यू जलपाईगुड़ी द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट (15725/26)
2: 12519/20 अगरतला लोकमान्य तिलक टर्मिनस अगरतला वातानुकूलित साप्ताहिक सुपरफास्ट (15660/59)
3: 12504/03 अगरतला सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बंगलुरू अगरतला वातानुकूलित द्विसाप्ताहिक हमसफ़र सुपरफास्ट (15674/73)
4: 12508/07 सिल्चर तिरुवनंतपुरम सिल्चर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (15678/77)
5: 12510/09 गौहाटी सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बंगलुरू गौहाटी त्रिसाप्ताहिक सुपरफास्ट (15680/79)
6: 12514/13 सिल्चर सिकंदराबाद सिल्चर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (15684/83)
7: 12516/15 सिल्चर कोयम्बटूर सिल्चर साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (15676/75)
8: 22504/03 डिब्रूगढ़ कन्याकुमारी डिब्रूगढ़ सप्ताह में पाँच दिवसीय सुपरफास्ट (15906/05)

निम्नलिखित चार गाड़ियोंमे उनके टर्मिनल स्टेशन के बदलाव के चलते गाड़ी क्रमांक बदले जाएंगे।
1: 13413/14 बालूरघाट बठिंडा त्रिसाप्ताहिक फरक्का एक्सप्रेस (15733/34)
2: 13483/84 बालूरघाट बठिंडा सप्ताह में चार दिवसीय फरक्का एक्सप्रेस (15743/44)

