Uncategorised

नागपुर – सिकंदराबाद एवं पटना – टाटानगर वन्देभारत की समयसारणी

13 सितम्बर 2024, शुक्रवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

20101/02 नागपुर – सिकंदराबाद – नागपुर वन्देभारत एक्सप्रेस

20 कोच की यह गाड़ी दोनों दिशाओंमें, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर चलाई जाएगी।

मार्ग में सेवाग्राम, चंद्रपुर, बल्हारशाह, रामागुण्डम एवं काजीपेट स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।

20893/94 टाटानगर – पटना – टाटानगर वन्देभारत एक्सप्रेस

08 कोच की यह गाड़ी दोनों दिशाओंमें, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक सोमवार को छोड़कर चलाई जाएगी।

मार्ग में चाँदील, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गोमोह, पारसनाथ, कोडरमा, गया स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।

Uncategorised

कोल्हापुर पुणे कोल्हापुर, हुब्बाली पुणे हुब्बाली त्रिसाप्ताहिक वन्देभारत

12 सितम्बर 2024, गुरुवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

20673/74 कोल्हापुर पुणे कोल्हापुर वन्देभारत

20673 कोल्हापुर पुणे वन्देभारत प्रत्येक गुरुवार, शनिवार एवं सोमवार को कोल्हापुर से पुणे के लिए रवाना होगी

20674 पुणे कोल्हापुर वन्देभारत प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को पुणे से कोल्हापुर के लिए रवाना होगी।

08 कोच की यह गाड़ी, मार्गपर मिरज, सांगली, किर्लोस्करवाड़ी, कराड़, सातारा स्टेशनोंपर ठहराव लेंगी।

20669/70  हुब्बाली पुणे हुब्बाली वन्देभारत

20669 हुब्बाली पुणे त्रिसाप्ताहिक वन्देभारत, प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को हुब्बाली से पुणे के लिए रवाना होगी।

20670 पुणे हुब्बाली वन्देभारत प्रत्येक गुरुवार, शनिवार एवं सोमवार को पुणे से हुब्बाली के लिए रवाना होगी।

मार्गपर धारवाड़, बेलगावी, मिरज, सांगली, सातारा स्टेशनोंपर ठहराव लेगी।

Uncategorised

हावड़ा गया हावड़ा, हावड़ा भागलपुर हावड़ा, हावड़ा राउरकेला हावड़ा और ब्रम्हपुर टाटानगर ब्रम्हपुर वन्देभारत की समयसारणी

12 सितम्बर 2024, गुरुवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2081

22303/04 हावड़ा गया हावड़ा वन्देभारत

16 कोच, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक गुरुवार को छोड़कर परिचालित होगी। मार्ग पर दुर्गापुर, आसनसोल, धनबाद, पारसनाथ, कोडरमा ठहराव लेंगी।

22309/10 हावड़ा भागलपुर हावड़ा वन्देभारत

08 कोच, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक शुक्रवार को छोड़कर परिचालित होगी। मार्ग पर बोलपुर शांतिनिकेतन, रामपुर हाट, दुमका, नोनिहाट, हँसडीहा, मन्दार हिल, बाराहाट ठहराव लेंगी।

20871/72 हावड़ा राउरकेला हावड़ा वन्देभारत

08 कोच, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर परिचालित होगी। मार्ग पर चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर ठहराव लेंगी।

20892/91 ब्रम्हपुर टाटानगर ब्रम्हपुर वन्देभारत

08 कोच, सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर परिचालित होगी। मार्ग पर बालूगाँव, खुर्दा रोड, भुबनेश्वर, कटक, जखपुरा, हरिचन्दनपुर, केंदुझारगढ़, बाँसपानी, चाईबासा ठहराव लेंगी।

Uncategorised

दो और नई वन्देभारत….

16 जून 2024, रविवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2081

वन्देभारत गाड़ियोंका जलवा और सिलसिला बरकरार है। वन्देभारत प्रीमियम वातानुकूलित सिटिंग रेलगाड़ी यात्रिओंको दो बड़े व्यस्ततम शैक्षणिक, व्यवसायिक, पर्यटन स्थलोंको जोड़ती है। आमतौर पर इन प्रीमियम गाड़ियोंके यात्री वहीं लोग होते है, जिन्हें अपनी रेल यात्रा तीव्रगति और आरामदायक रूप से करनी है। व्यवसायी लोग यात्रा के दौरान भी अपने कई व्यवसायिक कामकाज निपटते है। जैसे बिजनेस मीटिंग्स, टू डु चेकलिस्ट और अन्य प्रि-ऑफिस वर्क। कई यात्री यात्रा के दौरान का खाली वक्त अपना नाश्ता, भोजन करने में या श्रमपरिहार की तरह बिताते है। यह गाड़ियाँ उसके लिए उपयुक्त है।

फिलहाल 51 जोड़ी वन्देभारत एक्सप्रेस भारतीय रेल नेटवर्क पर चल रही है। इनमें दो नई गाड़ियोंका नाम जल्द ही जुड़ने जा रहा है। पहली है, मदुराई – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – मदुराई वन्देभारत एक्सप्रेस और दूसरी है, पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल – नागरकोइल – पुरुच्ची थलाइवार डॉ एम जी रामचन्द्रन चेन्नई सेंट्रल वन्देभारत एक्सप्रेस

इनमें मदुराई – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – मदुराई वन्देभारत एक्सप्रेस के ट्रायल रन्स के बारे में जारी किए गए परिपत्रक सोशल मीडिया में आ गए है।

मदुराई – सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया टर्मिनस बेंगलुरु – मदुराई वन्देभारत एक्सप्रेस की ट्रायल रन समयसारणी

और रही बात चेन्नई सेंट्रल – नागरकोइल – चेन्नई सेंट्रल वन्देभारत एक्सप्रेस की तो यह गाड़ी साप्ताहिक विशेष 06067/68 के स्वरूप में फिलहाल चलाई जा रही है और यात्रिओंका इसे उस्फूर्त प्रतिसाद भी मिल रहा है। अतः यह बात निश्चित है, इसी विशेष गाड़ी की समयसारणी 5-10 मिनट के मामूली से फर्क के साथ नई गाड़ी के लिए जारी हो सकती है।

कहा जा रहा है, 20 जून को उपरोक्त दोनों गाड़ियोंका शुभारंभ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करने जा रहे है। विस्तारित जानकारी लेकर हम जल्द ही उपस्थित होंगे।