भूतपूर्व रेल मंत्री सी. के. जाफर शरीफ का आज निधन हो गया, वे 85 वर्ष के थे।
रेल मंत्री जाफर शरीफ ने 1991 से 1995 तक रेल मंत्रालय का कामकाज सम्भाला था। उनकी अपने कार्यकाल की यह विशेष उप्लब्धियाँ थी।
उन्होंने सभी छोटी लाइनोंको यूनिगेज प्रोग्राम तहत ब्रॉड गेज के बदलने का महत्वकांक्षी मिशन चालू करवाया।
दूसरी बड़ी उपलब्धि यह की थ्री टियर सेकंड क्लास स्लिपर को एक अलग स्लिपर क्लास को भारतीय रेल में शुरूवात की।
यूनिगेज भारतिय रेल में सैनिकी मुव्हमेंट, उद्योग जगत में माल ढुलाई के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय था, वैसे ही स्लिपर क्लास का इज़ाद करना भी रेलवे के फायदे में इजाफा करनेवाला निर्णय था, जो आज भी भारतीय रेल में सबसे ज्यादा कमाऊं क्लास है।
रेलदुनिया, उन्हें भावपूर्ण श्रद्धान्जलि देते हुए उनके कार्य का गौरव करता है।
