Uncategorised

नंदादेवी जाएगी कोटा

12206 / 12205 देहरादून नई दिल्ली नंदादेवी एक्सप्रेस का मार्गविस्तार होने जा रहा है। यह गाड़ी दिनांक 25 अगस्त 2019 से देहरादून से कोटा और दिनांक 26 अगस्त से, कोटा से देहरादून की बीच चलेगी।

नंदादेवी एक्सप्रेस का मार्गविस्तार पहले ही हो जाता, मगर इंदौर और जबलपुर दोनोंही स्टेशन के बीच काफी खींचतान चली। एक वक्त तो ऐसा आया की 4 दिन इंदौर और 3 दिन जबलपुर ऐसा मार्गविस्तार लगभग तय हो गया।

परदे के पीछे क्या हलचल हुई, और नसीब कोटा वासियोंके खुले, उन्हें एक निजामुद्दीन होते हुए देहरादून के लिए एक रोजाना चलनेवाली, वातानुकूलित ट्रेन मिल गई।

हालाँकि कोटा से दिल्ली के लिए बहोत सारी गाड़ियाँ है और देहरादून के लिए भी एक सीधी डेली ट्रेन है। जबलपुर स्टेशन मोस्ट इलिजेबल केंडिडेट था। खैर, कोटा वासियोंको नए ट्रेन की बधाई।

Leave a comment