Uncategorised

वाह री तेजस!

यह तस्वीर तेजस एक्सप्रेस की है। शॉक्ड? जी हाँ, तेजस एक्सप्रेस की ही है। 22671 चेन्नई एगमोर से मदुराई जानेवाली तेजस एक्सप्रेस।

उपरोक्त तस्वीर ट्वीटर से प्राप्त की गई है और सम्बंधित ट्वीट भी आपके लिए लेख के उपरांत प्रस्तुत है।

भारतीय रेल्वेज की सबसे प्रतिष्ठित गाड़ियोंमे से एक गाड़ी तेजस एक्सप्रेस भी है और हाल ही में कुछ 2, तेजस गाड़ियोंका संचालन IRCTC के ज़रिए प्रायवेट हाथोंमें भी सौंपा गया है। IRCTC की लखनऊ नई दिल्ली तेजस का संचालन शुरू हो गया है और मुम्बई अहमदाबाद भी जल्द ही शुरू हो जाएगी।

अब प्रश्न यह आता है, की तेजस जैसी पूर्णतया वातानुकूलित, हर कोच में रेलवे का स्टाफ़ फिर वो AC अटेंडेंट हो क्यों न हो, मौजूद। हर कोच में सीसीटीवी की निगरानी, इतनी अद्यवत गाड़ियोंमे भी जब बेगर्स, भीख मांगनेवाले पहुंच जाते है तो आम गाड़ियोंकी सुरक्षाव्यवस्था की क्या हालत अपेक्षित रह सकती है?

आज भी रेलवे के अधिकृत टिकतधारक यात्री, रेल यात्रा करते वक्त अनाधिकृत, प्रतिक्षासूची के यात्री, जनरल टिकट के यात्री, अनाधिकृत विक्रेता, तृतीय पंथी, भीख मांगने वाले, इनसे झुझते हुये अपना सफ़र करते है। यह तकलीफें कम हो इसके लिए कोशिश करते है की उच्च वर्गमे याने AC के 2 टियर, 3 टियर में ज्यादा किराया दे कर यात्रा करें, लेकिन ऐसे दृश्य देखने के बाद, ऐसा लगता है, रेलवे प्रशासन अब इतना हतबल, अक्षम हो गया हैं की अपने कर्मचारियोंसे अब अपनी ड्यूटीही नही करवा पा रहा है और शायद इसी लिए अपनी सम्पत्ति याने अपनी गाड़ियाँ प्राइवेट पार्टीज को सौप रहा है।

यह बेहद पीडादायक है।

यही वह ट्वीट है,

1 thought on “वाह री तेजस!”

  1. Indian Railway n all passages facing big problems with Hockers & baggers ….. during travelling time it may day or night ….. all Hockers n begger enter in 2 nd class, Sleepre class, AC coaches any station saleing their goods with horrible noise. All RPF n Railway police taking hafta, & if passenger take objection all Hockers come together n fight with passengers.
    I request to All DRM , RPF n Railway Minister to take seriously action against them .
    Otherwise we will file the case against railway board n concern department.
    One frusted passenger.
    Thanks

    Liked by 1 person

Leave a comment