Uncategorised

साईं की खिचड़ी

आज साई नगर शिर्डी स्टेशन पर, साईं भक्त रेल यात्रिओंको शिर्डी स्टेशन के वाणिज्यिक कर्मचारिओंकी सेवा का सच्चा अनुभव प्राप्त हुवा।

शिर्डी बन्द के चलते, शिर्डी की तमाम होटलें, रेस्टोरेंट्स बन्द थे और इस अवस्था के पीड़ित यात्रिओंकी ऐसी परेशानी का हल ढूंढा वहाँके कमर्शियल स्टाफ़ ने। उन्होंने स्टेशनपर सभी यात्रिओंके लिए अपने खर्चे से एक लंगर चलाया। सभी यात्रिओंको खिचड़ी का भोजन करवाया।

मध्य रेलवे के सोलापुर सोलापुर डिवीजन के शिर्डी स्टेशन के सभी वाणिज्यिक कर्मचारी निश्चित ही बधाई के पात्र है। उन्होंने न सिर्फ साईं भक्तों की सेवा की बल्कि रेलवे की ओरसे अपनी मेज़बानी का भी कर्तव्य निभाकर एक नई मिसाल दी है।

Leave a comment