Uncategorised

मनमाड़ – दौंड डिरेलमेंट अगले बुलेटीन्स

सुधार: 06528 नई दिल्ली बेंगालुरु कर्णाटक एक्सप्रेस जो 22 तारीख को नई दिल्ली से चली, पिछले बुलेटिन में उसे खण्डवा, अकोला होकर चलने की बात कही थी, उसे अब मनमाड़ के बाद वाड़ी तक मनमाड़, अंकाई, परभणी, लातूर रोड, कुरडुवाडी होकर वाड़ी तक ले जाया जाएगा आगे वह अपने नियमित मार्ग से चलेगी।

आज की 23 दिसम्बर को दानापुर से चलने वाली 02150 दानापुर पुणे स्पेशल और 24 दिसम्बर को गोंदिया से चलने वाली कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस मनमाड़ और पुणे के बीच परावर्तित मार्ग मनमाड़ इगतपुरी पनवेल लोनावला होकर पुणे जाएगी। महाराष्ट्र एक्सप्रेस पुणे से आगे अपने नियमित मार्ग से कोल्हापुर जाएगी।

02136 मंडुआडीह पुणे जो कि 23 दिसम्बर को मंडुआडीह से चलेगी, भुसावल से पुणे के बीच परावर्तित मार्गपर चलाई जाएगी। यह मार्ग जलगाव, सूरत, वसई रोड, पनवेल लोनावला पुणे ऐसा होगा।

दिनांक 24 तारिख की 02015 मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल पुणे एक्सप्रेस रद्द की जाती है।

Leave a comment