Uncategorised

मध्य रेल की मुम्बई और पुणे से गोरखपुर के लिए और सोलापुर से गुवाहाटी के लिए अतिरिक्त विशेष गाड़ियाँ चलाई जा रही है।

प्रेस विज्ञप्ति

1) मुंबई गोरखपुर के बीच अतिरिक्त विशेष ट्रेनें
01049 विशेष लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दिनाँक 12.4.2021 को सुबह 06:35 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन शाम 18:40 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
01050 विशेष गोरखपुर से दिनाँक 14.4.2021 को सुबह 08:45 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन, रात 22:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस,मुंबई पहुंचेगी।
हाल्ट: ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन, जंघई, भदोही, वाराणसी जंक्शन, मऊ, भटनी, देवरिया सदर
संरचना: दो, थ्री एसी टीयर, 10 स्लीपर, 9 द्वितीय श्रेणी सीटिंग।

2)सोलापुर से गुवाहाटी के बीच अतिरिक्त विशेष गाड़ी
01303 विशेष सोलापुर से दिनाँक 12.4.2021 से 26.4.2021 तक (तीन फेरे) प्रत्येक सोमवार को शाम 17:30 बजे रवाना होगी और चौथे दिन 00:30 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।
01304 विशेष गुवाहाटी से दिनाँक 16.4.2021 से 30.4.2021 तक (तीन फेरे) प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 05:30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 07.55 बजे सोलापुर पहुंचेगी।
हाल्ट: दौंड, पुणे, पनवेल, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पं.दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, पाटलिपुत्र, बरौनी जं., कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, न्यू कूच बिहार, न्यू बोंगईगांव, रंगिया
संरचना: दो एसी 3-टीयर, 4 स्लीपर, 18 द्वितीय श्रेणी सीटिंग।

3) पुणे और गोरखपुर के बीच विशेष ट्रेन
01425 विशेष पुणे से दिनाँक 11.4.2021 को रात में 22:00 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 06:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
01426 विशेष गोरखपुर से दिनाँक 13.4.2021 को रात 21:15 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 06.25 बजे पुणे पहुंचेगी।
हाल्ट: दौंड कार्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झाँसी, कानपुर, लखनऊ, गोंडा और बस्ती
संरचना: दो एसी- 3 टीयर, 10 स्लीपर, 9 सेकंड सीटिंग।

4) 01101 दादर मंडुआडीह द्विसाप्ताहिक विशेष 11 से 28 अप्रैल के बीच प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को चलेगी, वापसीमे 01102 मंडुआडीह से 13 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी।

आरक्षण: पूरी तरह से आरक्षित विशेष ट्रेनों   01049 , 01303 , 01425 के लिए बुकिंग विशेष शुल्क के साथ रेलवे आरक्षित टीकट की वेबसाइट www.irctc.co.in पर व सभी
कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों पर 11.4.2021 को शुरू होगी।

इस विशेष ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी व हाल्ट के लिए http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES App डाउनलोड करें।

इन विशेष ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति है।

यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर यात्रा के दौरान COVID19 से संबंधित सभी मानदंडों, एसओपी का पालन करने की सलाह दी जाती है।


दिनांक: 10 अप्रैल, 2021
पीआर नंबर 2021/04/19

Leave a comment