Uncategorised

भुसावल पुणे भुसावल मेमू साप्ताहिक फेरोंमें नियमित चलेंगी

मध्य रेल्वे, प्रसिद्धि पत्रक

भुसावल से पुणे के बीच, पाक्षिक तौर पर चलाई गई मेमू स्पेशल के सफल परिचालन को देखते हुए, इस गाडीके फेरोंमें विस्तार किया जा रहा है। अब यह मेमू विशेष साप्ताहिक चलाई जाएगी। खबर विस्तार से,

  • 01136 पुणे – भुसावल विशेष (शुक्रवार) सेवा दि. 07 मई से 30 जुलाई तक चलेगी।
  • 01135 भुसावल – पुणे विशेष (गुरुवार) सेवा दि. 06 मई से 29 जुलाई तक चलेगी।
    उसी तरह,
  • पुणे दानापुर पुणे के बीच विशेष गाड़ी का एक फेरा बढाया गया है।
    क) 01451 पुणे – दानापूर विशेष (बुधवार) दि. 05 मई को एक अतिरिक्त एकल फेरा करेंगी।
    ब) 01310 दानापूर – नागपूर विशेष (शुक्रवार) दि. 07 मई को एकल फेरा करेंगी।

इन गाड़ियोंकी संरचना और शेड्यूल पूर्वघोषित समयसारणी के अनुसार ही रहेगा।

केवल कन्फर्म आरक्षण टिकट धारकों को ही विशेष गाड़ियोंमे यात्रा की अनुमति है। समयसारणी के लिए रेलवे की हेल्पलाइन 139, वेबसाइट या ऍप का उपयोग कीजिए।

यह गाड़ी की घोषणा होते ही, इसके स्वागत में हमने इसके पाक्षिक याने पन्द्रह दिन के अन्तराल में चलने पर आश्चर्य व्यक्त किया था। हमारा यह विश्वास है, यह गाड़ी प्रतिदिन भी चलें तो, भुसावल, पुणे के यात्रिओंके बीच बेहद लोकप्रिय रहेंगी। रेल प्रशासन इसे अब साप्ताहिक चलाना शुरू कर रहा है, और संक्रमण नियंत्रण में आते आते हमे आशा है, की रेल प्रशासन इसे प्रतिदिन भी चलवा दे तो कोई आश्चर्य नही।

1 thought on “भुसावल पुणे भुसावल मेमू साप्ताहिक फेरोंमें नियमित चलेंगी”

  1. गाडी के फेरों में वृद्धी कर इसे रेल प्रशासन द्वारा प्रतिदिन करनी चाहिए

    Liked by 1 person

Leave a comment