Uncategorised

दक्षिण रेलवे की 3 जोड़ी साप्ताहिक गाड़ियाँ, कन्याकुमारी से कटरा, मदुरई से चंडीगढ़ और नई दिल्ली से पुड्डुचेरी के बीच चलेगी

06317 कन्याकुमारी श्री माता वैष्णो देवी कटरा हिमसागर साप्ताहिक विशेष दिनांक 09 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी और वापसीमे 06318 श्री माता वैष्णो देवी कटरा कन्याकुमारी हिमसागर साप्ताहिक दिनांक 12 जुलाई से प्रत्येक सोमवार को चलेगी। समयसारणी निम्नलिखित प्रकार से है।

यह परीपत्रक अधूरा ही प्राप्त हुवा है, हम प्रयत्न करेंगे कि जालन्धर से कटरा के बीच की समयसारणी उपलब्ध हो।

02687 मदुरई चंडीगढ़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 11 जुलाई से प्रत्येक रविवार को चलेगी और वापसीमे 02688 चंडीगढ़ मदुरई साप्ताहिक विशेष दिनांक 16 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चला करेगी।

यात्रीगण यह ज्ञात रहे, यह गाड़ी मदुरई देहरादून मदुरै द्विसाप्ताहिक हुवा करती थी और सहारनपुर चंडीगढ़ इस गाड़ी की लिंक हुवा करती थी, जब लिंक एक्सप्रेस का अस्तित्व खत्म किया जा चुका है तो यह गाड़ी साप्ताहिक चंडीगढ़ और दूसरी साप्ताहिक देहरादून बन गयी है।

04072 नई दिल्ली पुड्डुचेरी साप्ताहिक विशेष दिनांक 11 जुलाई से प्रत्येक रविवार को चलेगी और वापसीमे 04071 पुड्डुचेरी नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष दिनांक 14 जुलाई से प्रत्येक बुधवार को चलेगी

उपरोक्त सभी गाड़ियाँ आरक्षित विशेष है।

Leave a comment