Uncategorised

अब मुम्बई से त्रिपुरा की राजधानी अगरतला का सम्पर्क

19 अक्तूबर 2023, गुरुवार, आश्विन, शुद्ध पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2080

त्रिपुरा टूरिज़म के सौजन्य से

🟩भारतीय रेलवे की 12519/20 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – कामाख्या – लोकमान्य तिलक टर्मिनस वातानुकूल साप्ताहिक एक्सप्रेस को अगरतला (त्रिपुरा) तक नियमित आधार पर विस्तार करने का निर्णय लिया है।

➡️02520 उद्घाटन विशेष :
दिनांक 19.10.23 को 15.50 बजे अगरतला से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 5.20 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी।

➡️12519/12520 लोकमान्य तिलक टर्मिनस अगरतला लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस नियमित सेवा –

12519 लोकमान्य तिलक टर्मिनस अगरतला वातानुकूल साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 22.10.23 से प्रत्येक रविवार को 07.50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी और तीसरे दिन 17.50 बजे अगरतला पहुंचेगी।

12520 अगरतला – लोकमान्य तिलक टर्मिनस वातानुकूल साप्ताहिक एक्सप्रेस दिनांक 26.10.23 से प्रत्येक गुरुवार को 07.20 बजे अगरतला से रवाना होगी और तीसरे दिन 16.15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

विस्तारित रन, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कामाख्या तक कोई समय परिवर्तन है।

कोच संरचना : कुल 23 एलएचबी कोच
01 फर्स्ट एसी, 04 एसी टु टियर, 14 एसी थ्री टियर, 01 पार्सल वैन, 01 एसी पेंट्री कार और 02 जेनरेटर कार।

Leave a comment