04 अप्रैल 2024, गुरुवार, चैत्र, कृष्ण पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

हाल ही में गरीब रथ सम्बन्धित पोस्ट हमारे ब्लॉग पर आई थी, जिसमे पुराने मिडल बर्थ वाले कोच बदले जाने की खबर थी। ज्ञात रहें, इस बदलाव की शुरुआत उत्तर रेलवे द्वारा संचालित गरीब रथ गाड़ियोंसे होनी थी। जिसे इस माह से लागू कर दिया गया है और जिन कोच की ‘कोडल लाइफ’ अभी बाकी है, उन्हें अन्य क्षेत्रीय रेल द्वारा संचालित गरीब रथ गाड़ियोंके लिए भेज दिया गया है। जैसे जैसे वातानुकूल थ्री टियर इकोनोमी कोच उपलब्ध होंगे, अन्य गरीब रथ गाड़ियाँ भी इन्ही के तरह बदल जाएगी।

1: 12212/11 आनन्द विहार टर्मिनस मुजफ्फरपुर आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस, आनन्द विहार टर्मिनस से 10 अप्रैल एवं मुजफ्फरपुर से 12 अप्रैल को नए रैक से रवाना होगी।
2: 22410/09 आनन्द विहार टर्मिनस गया आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस, आनन्द विहार टर्मिनस से 13 अप्रैल एवं मुजफ्फरपुर से 14 अप्रैल को नए रैक से रवाना होगी।
3: 12436/35 आनन्द विहार टर्मिनस जयनगर आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक गरीब रथ एक्सप्रेस, आनन्द विहार टर्मिनस से 13 अप्रैल एवं मुजफ्फरपुर से 15 अप्रैल को नए रैक से रवाना होगी।
गौरतलब यह है, इन गाड़ियोंके किरायोंमें वातानुकूल थ्री टियर के इकोनॉमी कोच के ही सही मगर उसके कुछ महंगे किरायोंकी, वृद्धि का तड़का फिलहाल लगा हुवा दिखाई नही दे रहा है, अर्थात परिपत्रक में तो इसका कोई उल्लेख नही है।
