11 जून 2025, बुधवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, पौर्णिमा/प्रतिपदा, विक्रम संवत 2082
तमाम विवादोंके बाद रेल प्रशासन ने सर्वसाधारण यात्रिओंके लिए ‘तत्काल’ टिकिटिंग में सकारात्मक बदलाव किया है।
दिनांक 01 जुलाई 2025 से केवल वही यात्री तत्काल टिकट बुक कर पायेंगे, जिन्होंने अपना आधार क्रमांक आईआरसीटीसी ऍप/वेबसाइट पर सत्यापित किया हुवा है। इसके साथ ही दिनांक 15 जुलाई 2025 से आधार द्वारा भेजे गए OTP वन टाइम पासवर्ड को दर्ज कराने के बाद ही तत्काल टिकट बुक किए जाएंगे।
दिनांक 15 जुलाई 2025 से, PRS (रेल आरक्षण खिड़की) पर अर्थात यात्री अथवा अधिकृत एजंटों को भी आधार प्रणाली द्वारा आए OTP, जो उनके द्वारा आरक्षण माँग पत्र में दर्ज मोबाइल क्रमांक पर भेजे जाएंगे, उस को दर्ज कराने के बाद ही तत्काल टिकट बनाया जा सकेगा।
तत्काल प्रणाली में शुरवात के आधे घण्टे, याने 30 मिनट तक किसी भी रेल विभाग द्वारा नियुक्त किए गए अधिकृत एजंटोंको तत्काल टिकट निकालने की अनुमति नही रहेंगी। वातानुकूलित टिकटों की तत्काल बुकिंग सुबह 10:00 बजे शुरू होती है और ग़ैरवातानुकूलित टिकटों की बुकिंग 11:00 बजे शुरू की जाती है। इसका अर्थ यह है, कोई भी अधिकृत रेल टिकट बुकिंग एजेंट सुबह 10:30 से पहले वातानुकूलित और 11:30 से पहले ग़ैरवातानुकूलित श्रेणी के ‘तत्काल’ टिकट की बुकिंग नही कर पाएगा।
रेल विभाग ने इस सम्बंध में निम्नलिखित सूचना जारी की है।

कुल मिलाकर यह समझ लें, आईआरसीटीसी की वेबसाइट के साथ साथ अब आधार की वेबसाइट भी दिनके दस और ग्यारह बजे जाम होने वाली है। चूँकि एक मिनट में अमूमन तीस हजार टिकट आईआरसीटीसी से निकलते है और करीबन दस गुना लोग उस वक्त तत्काल टिकट हेतु झुझते है तो …. ☺️
