Uncategorised

नई गाड़ी : बिहार की ‘चौथी’ अमृत भारत एक्सप्रेस; बापूधाम मोतिहारी – नई दिल्ली

18 जुलाई 2025, शुक्रवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2082

बिहार के लिए घोषित चार अमृतभारत एक्सप्रेस गाड़ियोंमे से तीन की जानकारी हम पहले दे चुके है। आज लीजिए, यह चौथी अमृतभारत एक्सप्रेस जो द्विसाप्ताहिक सेवा देंगी।

रेल मुख्यालय से जारी परिपत्रक :

नियमित परिचालन :

15567/68 बापूधाम मोतिहारी आनंदविहार टर्मिनस बापूधाम मोतिहारी द्विसाप्ताहिक अमृतभारत एक्सप्रेस

15567 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 30 जुलाई से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को बापूधाम मोतिहारी से सुबह 8:00 रवाना होगी और अगले दिन प्रातः 6:10 को आनन्द विहार टर्मिनस पहुँचेंगी। वापसी में 15568 अमृतभारत एक्सप्रेस दिनांक 29 जुलाई से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को से दोपहर 14:00 आनन्द विहार टर्मिनस रवाना होगी और अगले दिन सुबह 10:40 को बापूधाम मोतिहारी पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : बापूधाम मोतिहारी, सागौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा, सिसवा बाजार, कप्तानगंज, गोरखपुर जंक्शन, बस्ती, मनकापुर, गोण्डा, लखनऊ चारबाग, बरैली, मोरादाबाद, गाजियाबाद, आनन्द विहार टर्मिनस

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 11 द्वितीय साधारण जनरल, 01 पेंट्रीकार, 02 एसएलआर कुल 22 LHB कोच

Leave a Reply