Uncategorised

अजनी – पुणे – अजनी वन्देभारत की समयसारणी

06 अगस्त 2025, बुधवार, श्रावण, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082

भारत की आज तक की सबसे लम्बे अन्तर में परिचालित अजनी से पुणे 881 km की वन्देभारत शुरू होने जा रही है। इससे पहले नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 758km चलनेवाली वन्देभारत सबसे लम्बी परिचालित वन्देभारत एक्सप्रेस हुवा करती थी।

26102/01 अजनी – पुणे – अजनी वन्देभारत सप्ताह में छह दिन परिचालित

26102 अजनी पुणे वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक सोमवार को छोड़कर अजनी से सुबह 9:50 को रवाना होकर उसी दिन, रात 21:50 को पुणे पहुँचेंगी।

वापसी में 26101 पुणे अजनी वन्देभारत एक्सप्रेस सप्ताह में छह दिन, प्रत्येक मंगलवार को छोड़कर पुणे से सुबह 6:25 को रवाना होकर उसी दिन, शाम 18:25 को अजनी पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : अजनी, वर्धा, बड़नेरा, अकोला, भुसावल, जळगाव, मनमाड़, कोपरगाँव, अहमदनगर, दौंड कॉर्ड लाइन, पुणे

इस गाड़ी की उद्धाटन तिथी 10 अगस्त 2025 है। और नियमित फेरे, आरक्षण प्रारम्भ जल्द ही घोषित किया जाएगा।

3 thoughts on “अजनी – पुणे – अजनी वन्देभारत की समयसारणी”

Leave a reply to Ajay desshpande Cancel reply