Uncategorised

वन्देभारत एक्सप्रेस की नई स्लिपर आवृत्ति जल्द ही भारतीय रेल के दस्ते में

01 जनवरी 2026, गुरुवार, पौष, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2082

वन्देभारत एक्सप्रेस के बारे में तो रेल यात्री भली भांति जानते है। यह ट्रेनसेट गाड़ियाँ बहुत जल्दी रेल यात्रिओंके बीच लोकप्रिय हो गई। अब इसकी स्लिपर आवृत्ति यात्री सेवा में जारी हो रही है।

देश की पहली वन्देभारत स्लिपर हावड़ा से गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच जनवरी के दूसरे सप्ताह में शुरू होने जा रही है। इस संदर्भ में रेल विभाग ने निम्नलिखित जानकारी जारी की है।

हावड़ा से कामाख्या के बीच चलनेवाली यह गाड़ी आसाम के कामरूप एवं बोंगाईगांव क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, पूर्व बर्द्धमान, हुगली एवं हावड़ा क्षेत्रोंको तेज एवं आरामदायक यात्री सुविधा प्रदान करेंगी।

विशेषताएं :

01 वातानुकूलित प्रथम, 04 वातानुकूलित टू टियर, 11 वातानुकूलित थ्री टियर कुल 16 कोच का ट्रेनसेट

823 यात्री क्षमता

शानदार, आरामदायक शायिकाए

स्वयंचालित दरवाजे एवं प्रशस्त वेस्टिब्यूल ताकि यात्रिओंका पूरी गाड़ी में आवागमन सुचारू होगा।

आवाजरहित एवं झटकेरहित स्मूथ यात्रा अनुभव

टक्कर रोधी कवच सिस्टम एवं आपातकालीन टॉक बैक व्यवस्था

उन्नत वॉश रूम यात्री सुविधाए

वन्देभारत स्लिपर ट्रेनसेट की विस्तृत वीडियो

Leave a comment