16 एप्रिल 2026, गुरुवार, वैशाख, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, विक्रम संवत 2083
सभी रेल प्रेमी मित्रोंसे रेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! आज हमारी भारतीय रेल 173 वर्ष की हुई। वर्ष 1853 में आज ही के दिन से भारतीय रेल, यात्रिओंकी सेवा में अविरत समर्पित है।

मुम्बई में उपनगरीय गाड़ियोंमें बेतहाशा भीड़ रहती है। कई बार यात्री दरवाजोंमे लटक कर यात्रा करते है और इस दौरान दुर्घटनाए भी हुई है। इन्ही अवांछित घटनाओं से बचने के लिए भारतीय रेल ने एक ग़ैरवातानुकूलित लोकल गाड़ी में स्वयंचालित दरवाजे वाला एक रैक मध्य रेल को प्रदान किया है।
इस रैक के बारे यात्रिओंको बड़ी जिज्ञासा थी की ग़ैरवातानुकूलित गाड़ी में दरवाजे बन्द हो जाएंगे तो गाड़ी में सवार यात्रिओंकी भीड़ के क्या हाल होंगे, आइए, एक समीक्षा सुनाते है,
