Uncategorised

नई गाड़ी : जयपुर दरभंगा जयपुर के बीच सप्ताह में छह दिन चलेंगी अमृतभारत एक्सप्रेस

19 जून 2026, शुक्रवार, जेष्ठ, शुक्ल पक्ष, पंचमी, विक्रम संवत 2083

19725/26 खातीपुरा (जयपुर) दरभंगा खातीपुरा (जयपुर) अमृतभारत एक्सप्रेस

19725 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक शुक्रवार के अलावा पूरे सप्ताह, खातीपुरा से रात 22:30 को रवाना होकर अगले दिन सुबह कानपुर और उसके अगले दिन 0:55 पर दरभंगा पहुँचेंगी। वापसी में 19726 अमृतभारत एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार के अलावा पूरे सप्ताह, दरभंगा से प्रातः 4:30 पर रवाना हो कर अगली सुबह 8:40 पर खातीपुरा स्टेशन पहुँचेंगी।

स्टोपेजेस : खातीपुरा, दौसा, बांदीकुई, मण्डावर महवा रोड, भरतपुर, ईदगाह आग्रा, टूण्डला, इटावा, कानपुर सेन्ट्रल, उन्नाव, ऐशबाग, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोण्डा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज, सकती, रक्सौल, बैरगनिया, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा

कोच संरचना : 08 स्लिपर, 12 द्वितीय साधारण जनरल, 01 पेंट्रीकार, 01 एसएलआर कम जनरेटर कार कुल 22 कोच का अमृतभारत रैक

माननीय रेल मन्त्री अश्विनी वैष्णव इस गाड़ी का शुभारंभ, दिनांक 21 जून को खातीपुरा स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर करेंगे।

Leave a comment