10 अगस्त 2026, सोमवार, श्रावण, कृष्ण पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2083
रेल प्रशासन ने हाल ही में नए स्टोपेजेस, सेवाओंको लेकर निम्नलिखित परिपत्र जारी किए है।
नए स्टोपेजेस :
12304 नई दिल्ली कानपुर शताब्दी का नई दिल्ली से प्रस्थान समय 15:50 से बदल कर 15:40 किया जाएगा। साथ ही अलीगढ़ स्टेशन पर स्टोपेजेस दिया जाएगा। उक्त बदलाव लगभग 60 दिनों बाद अर्थात ARP एडवांस रिजर्वेशन पीरियड शुरू होने के दिन से बदले जा सकेंगे। इस सन्दर्भ की प्रेस विज्ञप्ति अलग से निकलेगी।

12221/22 पुणे हावड़ा पुणे दुरन्तो एक्सप्रेस को अकोला स्टोपेज दिया जा रहा है। गौरतलब है, अभी कुछ ही महीनों पहले 12261/62 मुम्बई हावड़ा मुम्बई दुरन्तो का अकोला स्टोपेज शुरू हुवा है।

12933/34 बान्द्रा वटवा बान्द्रा कर्णावती एक्सप्रेस का नवसारी स्टोपेज

20161/62 पुणे जबलपुर पुणे साप्ताहिक सुपरफास्ट का खण्डवा स्टोपेज

63387/88 जमालपुर गया जमालपुर मेमू को पवई ब्रम्हस्थान में ठहराव घोषित

05061/62 अछनेरा टनकपुर अछनेरा विशेष का 15093/94 इस गाड़ी क्रमांक से नियमितीकरण एवं बनबासा में ठहराव घोषित।

55331/32 कासगंज अछनेरा कासगंज सवारी गाड़ी का गढ़ी बेरी में ठहराव घोषित

14319/20 इन्दौर बरेली इन्दौर एक्सप्रेस का डिबाई में ठहराव घोषित

नई सेवाएं :
15312/11 कासगंज ऐशबाग कासगंज प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस
स्टोपेजेस : कासगंज, बदायूँ, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, ऐशबाग
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित कुर्सी यान, 09 द्वितीय कुर्सीयान, 04 द्वितीय साधारण अनारक्षित, 01 एसएलआर, 01 जनरेटर कार कुल 16 LHB कोच

69149 वलसाड सूरत प्रतिदिन मेमू
स्टोपेजेस : वलसाड, डूंगरी, जोरावसन, बिलीमोरा, अमलसाड, अंचेली, वेडच्छा, गांधी स्मृति, नवसारी, मारोली, सचिन, भेस्तान, उधना, सूरत
कोच संरचना : 20 द्वितीय साधारण अनारक्षित मेमू कोच

गाड़ियोंका मार्ग विस्तार :
निम्नलिखित 3 जोड़ी गाड़ियाँ जबलपुर से मदनमहल स्टेशन के लिए विस्तारित की गई है। यह गाड़ियाँ अब जबलपुर के स्थान पर मदनमहल से प्रस्थान करेगी और लौटते फेरों में जबलपुर से आगे चलकर मदनमहल पर अपनी यात्रा समाप्त करेंगी।
1: 22189/90 रीवाँ जबलपुर रीवाँ प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस

2: 11266/65 अम्बिकापुर जबलपुर अम्बिकापुर प्रतिदिन एक्सप्रेस

3: 11651/52 जबलपुर सिंगरौली जबलपुर प्रतिदिन एक्सप्रेस

15132/31 वाराणसी सिटी गोरखपुर वाराणसी सिटी प्रतिदिन एक्सप्रेस का गोरखपुर से आगे नेपालगंज रोड तक विस्तार
विस्तारित मार्ग के स्टेशन : नकहा जंगल, पेप्पेगंज, कम्पियरगंज, आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, शोहरतगढ़, बरहनी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोण्डा, पयागपुर, बहराईच, रिसिया, नानपारा, नेपालगंज रोड

