16 सितंबर 2026, बुधवार, भाद्रपद, शुक्ल पक्ष, षष्ठी, विक्रम संवत 2083
अहिल्यानगर बीड़ के बीच नया रेल मार्ग पूर्ण रूप से तैयार हो चुका है। बीड़ से अहिल्यानगर प्रतिदिन मेमू गाड़ी भी चल रही है। इसके आगे जाकर अब बीड़ से पुणे प्रतिदिन संपर्क कराने वाली ओवरनाइट एक्सप्रेस गाड़ी जल्द ही शुरू होने जा रही है।
नई गाड़ी की जानकारी निम्नलिखित है,
11433/34 पुणे बीड़ पुणे प्रतिदिन एक्सप्रेस
11433 एक्सप्रेस गाड़ी प्रतिदिन रात में 22:45 को पुणे से रवाना होकर अहिल्यानगर होते हुए सुबह 6:00 बजे बीड़ को पहुँचेंगी। वापसी में 11434 एक्सप्रेस गाड़ी प्रतिदिन रात 21:30 को बीड़ से रवाना हो कर प्रातः 5:20 को पुणे पहुँचेंगी।
स्टोपेजेस : पुणे, उरुली, दौण्ड कॉर्ड, श्रीगोन्दा रोड, अहिल्यानगर, नारायण डोह, न्यू आष्टी, अमळनेर भांडयांचे, बीड़
कोच संरचना : 01 वातानुकूलित टू टियर, 02 वातानुकूलित थ्री टियर, 06 स्लिपर, 04 द्वितीय साधारण, 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआर कुल 15 LHB कोच
संक्षिप्त समयसारणी :

उद्धाटन विशेष: 01401 बीड़ पुणे उद्धाटन विशेष दिनांक 17 सितम्बर को सुबह 11:30 को बीड़ से रवाना होकर शाम 19:45 को पुणे पहुँचेंगी।

उक्त परिपत्र में स्पष्ट किया है, पुणे बीड़ पुणे के नियमित फेरे 11433/34 के, आरम्भ की तिथि अलग से घोषित की जाएगी।
