23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार, आश्विन, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2083
मध्य रेल द्वारा पूजा, दिवाली एवं छठ पर्व के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए अमरावती–उधना के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन
मध्य रेल द्वारा आगामी पूजा, दिवाली एवं छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए अमरावती और उधना के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने तथा अतिरिक्त यात्री यातायात को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से ये विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन विशेष ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है।
अमरावती–उधना साप्ताहिक विशेष ट्रेन (12 फेरे)
गाड़ी संख्या 09014 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 26.10.2026 से 30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को अमरावती से 23:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन मंगलवार को 09:35 बजे उधना पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09013 साप्ताहिक विशेष ट्रेन दिनांक 26.10.2026 से 30.11.2026 तक प्रत्येक सोमवार को उधना से 11:30 बजे प्रस्थान करेगी तथा उसी दिन 21:20 बजे अमरावती पहुंचेगी।
ठहराव: बडनेरा, मूर्तिजापुर, अकोला, शेगांव, नांदुरा, मलकापुर, बोदवड, भुसावल, जलगांव, धरणगांव, अमलनेर, नरडाना, सिंदखेड़ा, दोंडाईचा, नंदुरबार, नवापुर एवं व्यारा।
कोच संरचना: 1 वातानुकूलित चेयर कार, 4 नॉन-एसी चेयर कार, 2 शयनयान श्रेणी के कोच, 7 सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच तथा 1 द्वितीय आसन श्रेणी सहित गार्ड ब्रेक वैन।
यात्री अपने टिकटों की बुकिंग के लिए RailOne ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

इन विशेष ट्रेनों के विभिन्न स्टेशनों पर आगमन एवं प्रस्थान के विस्तृत समय की जानकारी के लिए यात्री NTES ऐप डाउनलोड कर सकते हैं अथवा भारतीय रेल की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट पर जा सकते हैं।
