Uncategorised

कैसे रेल नेटवर्क के संतृप्त मार्गोंपर देश की प्रीमियम गाड़ियाँ ठूंसी जा रही है!!

03 अप्रैल 2023, सोमवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, त्रयोदशी, विक्रम संवत 2080

देश भर में वन्देभारत प्रीमियम गाड़ियोंकी धूम है। औसत प्रत्येक महीनेमें नयी वन्देभारत का उद्धाटन किया जा रहा है। अब तक 11 वन्देभारत गाड़ियाँ शुरू हो चुकी है और तकरीबन 4 से 6 करीबी दिनोंमें पटरियों पर आने की सम्भावना है। जहाँ यात्री प्रतिक्रिया कम मिलने की अपेक्षा है, उन मार्गोंपर मिनी याने 8 कोच की वन्देभारत चलाई जाने की रेल प्रशासन की तैयारी है। जिस तरह से रेल प्रशासन जी जान लगाकर यह प्रीमियम गाड़ी लॉन्च करते चली जा रही है, आम रेल यात्री के मन मे कुछ खटक रहा है।

देश में उत्पादित, अत्याधुनिक, आरामदायक और उन्नत दर्जे की यात्री सुविधा, वन्देभारत एक्सप्रेस उपलब्ध कराती है तो इसमें खटकनेवाली बात क्या हो सकती है? यातायात में सुपर लक्जरी किसे नही चाहिए? यात्री सुविधाऐं बढ़े, यात्रा आरामदायक हो इसके कौन खिलाफ हो सकता है, मगर कुछ अनसुलझे प्रश्न है, जिनके उत्तर शायद ही किसी रेल प्रेमी या युँ कहे वन्देभारत प्रेमियों के पास होंगे।

इन बातोंको समझने के लिए हमें, वन्देभारत एक्सप्रेस का बोलबाला होने के थोड़े से पूर्वकाल मे चलना पड़ेगा। याद कीजिये, संक्रमण काल और वह सब गाड़ियोंका परिचालन रुकना खासकर यात्री गाड़ियाँ। मानों रेल की साँसे ही थम गई थी।वह वक्त का तक़ाज़ा भी था। संक्रमण के फैलाव रोकने के लिए इससे उचित कदम भला क्या होता? मगर रेल विभाग का एक इवेंट और भी था। गाड़ियोंके थमने से, जरा सा पहले वह “शून्याधारित समयसारणी” प्रचलित करने की कवायद। रेल प्रशासन ने बरसोंसे चली आ रही समयसारणी को शून्य कर, शुरू से यात्री गाड़ियोंकी पुनर्रचना करने के विशुद्ध(?) हेतु से ZBTT शून्याधारित समयसारणी का क्रांतिकारी प्रयोग अपनाने निर्णय लिया था।

ZBTT के नाम पर अक्षरशः हजारों स्टोपेजेस और बरसोंसे चलती आ रही यात्री गाड़ियाँ रद्द करने के प्रस्ताव आम यात्रिओंपर थोपे गए। यह एक झटका था। यह तो संयोग की बात है, उसी दौरान संक्रमण कालीन यात्री गाड़ियोंके रद्द की सूचना आना और फिर महीनों तक यात्री गाड़ियोंमे सुविधाओंका प्रतिबंधित रहना, रेल यात्रिओंको शून्याधारित समयसारणी के झटके का अलगसे एहसास ही नही हुवा। गाड़ियाँ और स्टोपेजेस रद्द करने के पीछे विविक्षित रेल मार्ग का संतृप्त होना बताया गया था। रेल मार्ग संतृप्त रहना याने, उस मार्ग की क्षमता से ज्यादा गाड़ियोंका परिचालन किया जाना।

एक वक्त था, रेल बजट में ढेर नई गाड़ियाँ, प्रचलित गाड़ियोंका मार्ग विस्तार, फेरे बढाना इत्यादि घोषणाओंका होना आम बात थी, या रेल बजट में रेल विभाग की कमाई के आँकड़ों से ज्यादा आम यात्रिओंको गाड़ियोंके घोषणाओंकी अहमियत ज्यादा रहती थी। आम जनता रेल बजट देखती ही उसके लिए थी यह भी कहा जाए तो अतिशयोक्ति नही होगी। रेल बजट के दौरान ही राजनियिकोंका हल्लागुल्ला सुनने को मिलता था। आम तौर पर जिस क्षेत्र से रेल मंत्रालय को प्रतिनिधित्व मिला होता उसी क्षेत्र के इर्दगिर्द यात्री सुविधा की भरमार रहती थी। जैसे रेल बजट का अलग से सादरीकरण रुका यह सारा रेल बजट का आकर्षण ही खत्म हो गया।

हम यह बीती बातें इसलिए कर रहे है, क्योंकि तब रेल गाड़ियों सम्बंधित घोषणाओंका, समयसारणी के किसी भी बड़े बदलाव का एक नियोजित वक्त होता था, वह था रेल बजट भाषण। मगर अब पूरा रेल परिचालन ही अनियमित सा लगने लगा है। वर्ष 2019 से 2022 तक रेल समयसारणी का कोई ठौर ही नही था। एक परिपत्रक आता था और बदलाव की तारीख से बदलाव जारी हो जाता था। अभी भी यही चल रहा है। हाल ही में 02 अप्रैल की गाड़ी का 100 मिनट से प्रास्थगन, प्रिपोनमेन्ट किया गया वह भी मात्र 18 से 20 घण्टे पहले घोषणा कर किया गया, है न बड़ी हैरत की बात!!

चलिए, हम फिर अपने मुद्दे पर आते है, जब रेल मार्ग संतृप्त है, नियमित गाड़ियाँ रेल प्रशासन रद्द कर देता है, फिर यह प्रीमियम वन्देभारत गाड़ियोंको किस तरह से स्लॉट मिल सकता है? किस तरह से लगभग 80% स्टोपेजेस यात्री माँग के दबाव में, फिर से पुन:स्थापित किये जाते है फिर भले ही वह छह माह के प्रायोगिक तत्वों पर क्यों हो? एक एक वन्देभारत की जगह बनाने के लिए किस तरह नियमित गाड़ियोंको खिसका खिसकाकर स्लॉट बनाया जाता है? क्या आम रेल की गाड़ियोंका एक रात में समय परिवर्तन करना उचित है?

यूँ तो देशभर में रेल के बुनियादी ढांचे का विकास कार्य अपने चरम पर है। जहाँ एकहरी पटरी है, उसका दोहरीकरण, जहाँ दोहरी रेल है है उसका तिहरी करण, चौपदरी करण किया जा रहा है। लगभग सारे रेल मार्ग विद्युतीकृत किये जा रहे है। रेल सिग्नल प्रणाली अत्याधुनिक हो रही है। मालगाड़ियों के लिए समर्पित रेल गलियारों के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर DFC बन रहे है। जहाँ DFC नही है, वहां मालगाड़ी के लिए अलगसे पटरियाँ बिछाई जा रही है। स्टेशन बिल्डिंग यात्री सुविधाओं में हवाई अड्डे की तर्ज पर सुधारी जा रही है। सवारी गाड़ियाँ मेमू एक्सप्रेस बनाई जा रही है। ग़ैरवातानुकूल डिब्बे दिनोंदिन हटाये जा रहे है। गाड़ियोंकी गति 130 KMPH हो गयी है और 160 KMPH होने वाली है।

मगर अन्दरखाने यात्री रेल यातायात की स्थिति क्या है, गाड़ियोंकी गति भले ही 160 kmph पहुंच गई हो औसत गति जस की तस है जो आज भी 40/50 kmph से ज्यादा नही है। आज भी औसत 55kmph की गाड़ी हमारे देश मे सुपरफास्ट की श्रेणी में नापी जा रही है। भले ही गाड़ियोंमें वातानुकूलित कोच बढ़ गए है, मगर आज भी ग़ैरवातानुकूल कोचोंमे जानवरों से बदतर हालातोंमें यात्री यात्रा कर रहे है। मात्र चवन्निभर प्रति किलोमीटर किराये देकर मासिक पास धारी मनचाही गाड़ियोंमे यात्रा कर रहे है। रेल प्रशासन आम यात्रिओंको कौनसा सपना दिखा रही है? वर्षों पहले जिस तरह प्रचलित समयसारणी में ही नई गाड़ियाँ ठूंस दी जाती थी, उसी तरह अभी भी प्रीमियम गाड़ियाँ ठुसी जा रही है।

प्रीमियम गाड़ियोंका लॉन्चिंग हो, वह चले, मगर आम यात्रिओंकी कोई तो व्यवस्था हो? आम यात्रिओंकी गाड़ियोंका बलिदान कर चलनेवाली यह कैसी प्रीमियम गाड़ियाँ? एक उन्नत रेल परिचालन प्रणाली की चाह में, पुनर्रचना के महत्वाकांक्षी ZBTT, शून्याधारित समयसारणी कार्यक्रम को क्या रेल प्रशासन भुला चुकी है? आम रेल यात्री अब यात्री सुविधाओंके ऐवज में ज्यादा किराया चुका रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के साथ साथ कई किराया रियायतें रेल प्रशासन बन्द कर चुकी है। सवारी गाड़ियोंका परिचालन पता नही दोबारा होगा या नही, फिलहाल तो नदारद है। ऐसी स्थिति में रेल प्रशासन को चाहिए की प्रीमियम गाड़ियोंसे पहले आम यात्रिओंकी जिनकी संख्या बहुत अधिक है, इंटरसिटी, डेमू, मेमू, कम अंतर में चलने वाली गाड़ियाँ प्रचलन में लाये।

यह सुना गया है, जहाँ डेमू, मेमू गाड़ियाँ उत्पादित की जानेवाली थी उन रेल कारखानों में फिलहाल पूर्ण क्षमता से वन्देभारत के रैक बनाये जा रहे है। प्रीमियम गाड़ियोंको लाने की आखिर ऐसी भी क्या जल्दी है, जो आम रेल यात्रिओंकी रोजमर्रा गाड़ियोंकी माँग को दूर रख निभाई जा रही है? यात्री गाड़ियाँ बढ़े इसमे कोई हर्ज नही, मगर पहले रोजगार पर जानेवाली जनता सुविधाओं को प्राधान्य मिले यही अपेक्षा है, बस और क्या!😊

Uncategorised

अबब!! 12190 निजामुद्दीन जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस आज ही से निजामुद्दीन से 100 मिनट जल्द छूट जाएगी।

02 अप्रैल 2023, रविवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, द्वादशी, विक्रम संवत 2080

अहं, इसे कोई अप्रैल – फुल वाला मज़ाक बिल्कुल न समझे, बल्कि हक़ीक़त में उत्तर रेल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

यात्रीगण कृपया ध्यान दे, 12190 निजामुद्दीन जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस आज ही 02 अप्रैल से निजामुद्दीन से नियमित प्रस्थान समय 14:33 की जगह 1 घण्टा 40 मिनट जल्द याने 12:53 को छूट जाएगी और यह बदलाव स्थायी रूप से किया जा रहा है। हाँ, 12189 जबलपुर हज़रत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस के परिचालन में कोई बदलाव नही किया गया है।

परिपत्रक में इस बदलाव का कारण परिचालन संबंधित, यह बताया गया है। जो निश्चित ही, हाल ही है नई परिचालित रानी कमलापति – हज़रत निजामुद्दीन – रानी कमलापति वन्देभारत एक्सप्रेस से जुड़ा है। खैर, कोई भी कारण हो, महाकौशल एक्सप्रेस की समयसारणी और आकर्षक, यात्रिओंके लिए उपयुक्त हो गयी। बस, गड़बड़ यह है, की पूर्वसूचना का वक्त बहुत कम है। चलिए, नई बदली समयसारणी देखते है।

Uncategorised

राजकोट – महबूबनगर के बीच साप्ताहिक विशेष; सुरत, भुसावल, अकोला, नान्देड़, निजामाबाद, काचेगुड़ा होकर चलेगी।

1 अप्रैल 2023, शनिवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, एकादशी, विक्रम संवत 2080

यात्रियों की सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे द्वारा राजकोट और महबूबनगर (तेलंगाना) के बीच विशेष किराए पर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष चलाई जाएंगी। राजकोट डिविजन के सीनियर डीसीएम सुनील कुमार मीना के अनुसार इन गाड़ियोंका विवरण निम्नलिखित है:

गाड़ी क्रमांक 09575/09576 राजकोट महबूबनगर स्पेशल [12 फेरे]

09575 राजकोट – महबूबनगर विशेष 10 अप्रैल से लेकर 26 जून तक की अवधि के दौरान प्रत्येक सोमवार को राजकोट से दोपहर 13.45 को प्रस्थान करेगी और मंगलवार को शाम 19.35 बजे महबूबनगर पहुंचेंगी।

इसी प्रकार गाड़ी क्रमांक 09576 महबूबनगर – राजकोट विशेष दिनांक 11 अप्रैल से लेकर 27 जून तक की अवधि के दौरान प्रत्येक मंगलवार को महबूबनगर से रात 21.35 को प्रस्थान करेगी और गुरुवार को प्रातः 05.00 बजे राजकोट पहुंचेंगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वांकानेर, सुरेंद्रनगर, अहमदाबाद, नडियाद, आणंद, वडोदरा, सूरत, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बसमत, पूर्णा, नांदेड़, मुदखेड़, धरमाबाद, बासर, निजामाबाद, कामारेड्डी, मेडचाल, काचीगुड़ा, शादनगर और जाडचेर्ला स्टेशनों पर रुकेगी।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।

गाड़ी क्रमांक 09575 की आरक्षण बुकिंग 3 अप्रैल से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया NTES ऍप या रेल्वे वेबसाइट http://www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

09575 राजकोट महबूबनगर साप्ताहिक विशेष की समयसारणी
Uncategorised

ग्यारहवीं वन्देभारत! रानी कमलापति – हज़रत निजामुद्दीन के बीच

31 मार्च  2023, गुरुवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, दशमी, विक्रम संवत 2080

अटकलोंके बाज़ार के बीच, आखिरकार यह परिपत्रक अंतिम एवं अधिकृत लग रहा है। 😊 जी! 02 अप्रैल से हज़रत निजामुद्दीन से और 03 अप्रैल से रानी कमलापति से देश की ग्यारहवीं वन्देभारत एक्सप्रेस नियमित रूप से चलने लगेगी।

20171 रानी कमलापति हज़रत निजामुद्दीन वन्देभारत एक्सप्रेस और 20172 हज़रत निजामुद्दीन रानी कमलापति वन्देभारत एक्सप्रेस दोनोंही दिशाओंसे शनिवार छोड़ सप्ताह में 6 दिन चलने वाली है। रेल और वन्देभारत के चहेतों की, देश की सबसे तेज, भोपाल – नई दिल्ली को जोड़नेवाली इन अपेक्षाओं पर फ़िलहाल तो खरी न उतरती, मध्यप्रदेश की पहली और देश की ग्यारहवीं वन्देभारत चलने को तैयार है। भले ही गति 160kmph चलेंगी मगर औसत गति 94 kmph रहनेवाली है और इस वजह से देश की पहली और अब तक भी सबसे तेज नई दिल्ली – वाराणसी वन्देभारत के गति मुकाबले में दूसरी ही रहेंगी।

Uncategorised

भुसावल – भादली चौथी रेल लाइन का CRS स्पीड ट्रायल

30 मार्च  2023, गुरुवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

आज भुसावल – भादली चौथी रेल लाइन की सुरक्षा जाँच शुरू मध्य रेल के CRS श्री मनोज अरोरा इन के निरीक्षण में शुरू हुई। सुबह भादली से भुसावल तक मोटर ट्रॉली निरीक्षण हुवा। और अभी दोपहर 15:30 को स्पीड ट्रायल की शुरवात हुई।

CRS स्पेशल
स्पीड ट्रायल की तैयारी में…
स्पीड ट्रायल शुरू