Uncategorised

भुसावल जंक्शन के 30, 31 मार्च वाले रेल ब्लॉक की विस्तृत जानकारी

30 मार्च  2023, गुरुवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, नवमी, विक्रम संवत 2080

भुसावळ – भादली चौथी रेल लाईन कमीशन की जानी है, दरम्यान दि. 30 और 31 मार्च को निम्नलिखित गाड़ियाँ अपने प्रारम्भिक स्टेशन से रद्द रहेंगी। JCO का अर्थ है, जर्नी कमिन्स ऑन, गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से प्रस्थान की तिथि।

1) 22117 पुणे अमरावती साप्ताहिक वातानुकूलित एक्सप्रेस
JCO दि.29 मार्च को रद्द

2) 22118 अमरावती पुणे साप्ताहिक वातानुकूलित एक्सप्रेस
JCO दि.30 मार्च को रद्द,

3) 20925 सूरत अमरावती त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस
JCO दि.30 & 31 मार्च को रद्द

4) 20926 अमरावती सूरत त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस
JCO दि.31 मार्च & 01 एप्रिल को रद्द

5) 01135/36 भुसावळ दौंड भुसावळ साप्ताहिक मेमु JCO दि.30 मार्च को रद्द

6) 11025 पुणे भुसावळ हुतात्मा प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.30 & 31 मार्च को रद्द

7) 11026 भुसावळ पुणे प्रतिदिन हुतात्मा एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च & 01 एप्रिल को रद्द

8) 01365 भुसावळ बडनेरा प्रतिदिन मेमू जको दि.31 मार्च को रद्द

9) 01366 बडनेरा भुसावळ प्रतिदिन मेमू JCO दि.30 मार्च को रद्द

10) 11115/16 भुसावळ ईटारसी प्रतिदिन मेमु JCO दि.30 मार्च को रद्द

11) 19005 सूरत भुसावळ एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च को रद्द (सूरत से नरडाणा तक आएगी, आगे भुसावळ तक रद्द)

12) 19006 भुसावळ सूरत एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को रद्द (नरडाणा से सूरत के बीच चलेगी)

13) 11113/14 भुसावळ देवळाली भुसावळ एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को रद्द

14) 11127 भुसावळ कटनी एक्सप्रेस JCOदि.30 मार्च को रद्द

15) 11128 कटनी भुसावळ एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को रद्द

16) 22137 नागपुर अहमदाबाद त्रिसाप्ताहिक प्रेरणा एक्सप्रेस JCO दि.29 मार्च को रद्द

17) 22138 अहमदाबाद नागपुर त्रिसाप्ताहिक प्रेरणा JCO दि.30 मार्च को रद्द,

18) 22141 पुणे नागपुर साप्ताहिक हमसफर JCO दि.30 मार्च को रद्द

19) 22142 नागपुर पुणे साप्ताहिक हमसफ़र JCO दि.31 मार्च को रद्द

20) 11119/20 भुसावळ ईगतपुरी भुसावळ एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को रद्द

21) 11121/22 भुसावळ वर्धा भुसावळ एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को रद्द

22) 11039 कोल्हापुर गोंदिया महाराष्ट्र प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.29 मार्च को रद्द,

23) 11040 गोंदिया कोल्हापुर महाराष्ट्र प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को रद्द

24) 12187 जबलपुर मुंबई गरीबरथ त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दि.29 मार्च को रद्द

25) 12188 मुंबई जबलपुर गरीबरथ प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च को रद्द

निम्नलिखित गाड़ियाँ भुसावल जंक्शन होकर नही चलेगी, अपने नियमित मार्ग के बदले, परावर्तित मार्ग से अपने गन्तव्य स्टेशन पर पहुंचेगी।

1) 12618/12617 हज़रत निजामुद्दीन एर्नाकुलम हज़रत निजामुद्दीन मंगला प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च रोजी (दोनों दिशाओं के प्रस्थान स्टेशन से) भोपाल से पनवेल के बीच परावर्तित मार्ग निशातपुरा,संत हिरदाराम नगर, वडोदरा, सूरत, बोरिवली, पनवेल से चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : इटारसी, खण्डवा, बुरहानपुर, भुसावल, मनमाड़, नासिक, कल्याण

2) 20904 बनारस एकतानगर साप्ताहिक महामना एक्सप्रेस JCO दिनांक 30 मार्च इटारसी से वडोदरा के बीच निशातपुरा,संत हिरदाराम नगर, वडोदरा मार्ग पर परावर्तित रहेगी।। स्किप्ड स्टेशन्स : भुसावल, अमलनेर, नंदुरबार, सूरत भरूच.

3) 12715 नांदेड अमृतसर सचखंड प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.30 एवं 31 मार्च को पूर्णा से खंडवा के बीच परावर्तित मार्ग अकोला,भुसावळ कॉर्ड लाईन,मलकापुर,खंडवासे चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : परभणी, सेलू, जालना, संभाजिनगर, मनमाड, चलिसगाव, जलगांव, भुसावल

4) 12716 अमृतसर नांदेड सचखंड प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.29 एवं 30 मार्च को अपने नियमित मार्ग भुसावळ,मनमाड की जगह परावर्तित मार्ग मलकापुर,भुसावळ कॉर्ड लाईन,अकोला होकर चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : भुसावल, जलगाँव, चालीसगांव, मनमाड, संभाजिनगर, जालना, सेलू, परभणी

5) 12655/12656 अहमदाबाद चेन्नई नवजीवन प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च को दोनों ही दिशाओंमे मलकापुर से वडोदरा के बीच परावर्तित मार्ग छायापुरी,रतलाम,भोपाळ,खंडवा,भुसावळ कॉर्ड लाईन से चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : भुसावल, जलगांव, धरनगांव, अमलनेर, नंदुरबार, सूरत, अंकलेश्वर

6) 19045 ताप्तीगंगा एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को सूरत से इटारसी के बीच परावर्तित मार्ग वडोदरा, रतलाम, संत हिरदाराम नगर होकर चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : उधना, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, बरहांपुर, खंडवा हरदा

7) 22688 वाराणसी म्हैसुर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च रोजी खंडवा से मनमाड के बीच परावर्तित मार्ग भुसावल कॉर्ड अकोला, परभणी, अंकाई, मनमाड,अंकाई होकर चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : भुसावल

8) 12629 यशवंतपुर निजामुद्दीन द्विसाप्ताहिक कर्नाटक संपर्कक्रांती एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च को परावर्तित मार्ग कल्याण, बोरिवली, सूरत, रतलाम, संत हिरदाराम नगर, निशातपुरा होकर चलेगी स्किप्ड स्टेशन्स : मनमाड भुसावल, इटारसी, भोपाल

8) 12534 मुम्बई लखनऊ पुष्पक प्रतिदिन एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च कल्याण से भोपाल के बीच बोरिवली,सूरत,रतलाम,संत हिरदाराम नगर,निशातपुरा मार्ग पर परावर्तित रहेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : नासिक, मनमाड भुसावल खंडवा, इटारसी, रानी कमलापति

9) 11427 पुणे जसीडिह साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च पुणे से कटनी के बीच लोणावळा, बोरिवली, वडोदरा, नादियाड, संत हिरदाराम नगर, निशातपुरा ,बीना, कटनी परावर्तित मार्ग से चलेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : दौंड कॉर्ड, अहमदनगर कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर

10) 15029 गोरखपुर पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दि.31 मार्च को बीना से परावर्तित मार्ग कटनी, निशातपुरा, संत हिरदाराम नगर, नादियाड, वडोदरा, बोरिवली, लोणावळा होकर पुणे पहुचेगी। स्किप्ड स्टेशन्स : भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, अहमदनगर

11) 22687 म्हैसुर वाराणसी द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस JCO दि.30 मार्च को परावर्तित मार्ग दौंड, पुणे, लोणावळा, बोरिवली, वडोदरा, नादियाड, संत हिरदाराम नगर, निशातपुरा, बीना होकर चलेगी स्किप्ड स्टेशन्स : भुसावल, इटारसी

आँशिक रद्द गाड़ियाँ :

नियंत्रित कर चलनेवाली गाड़ियाँ

Uncategorised

मनमाड़ – दौंड खण्ड पर बेलापुर – पुण्ताम्बा रेल मार्ग हुवा दोहरा

29 मार्च  2023, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

मनमाड़ से पुणे, मध्य रेल का महत्वपूर्ण रेल दोहरीकरण कार्य जारी है। छोटे छोटे खण्डों में यह कार्य साकार हो रहा है। यूँ तो दौंड से पुणे खण्ड मुम्बई – सोलापुर – वाड़ी रेल मार्ग का हिस्सा है, जो दोहरा विद्युतीकृत रेल मार्ग है। अब मनमाड़ से लेकर दौंड तक सम्पूर्ण मार्ग की स्थिति निम्नलिखित है,

मनमाड़ – कोपरगाँव : सम्पूर्ण विद्युतीकरण के साथ दोहरी रेल लाईन

कोपरगाँव – पुण्ताम्बा : सम्पूर्ण विद्युतीकरण के साथ एकहरी रेल लाईन

पुण्ताम्बा – बेलापुर : सम्पूर्ण विद्युतीकरण के साथ दोहरी रेल लाईन

बेलापुर – बेलवंडी : सम्पूर्ण विद्युतीकरण के साथ एकहरी रेल लाईन

बेलवंडी – काष्टी : सम्पूर्ण विद्युतीकरण के साथ दोहरी रेल लाईन

काष्टी – दौंड कॉर्ड कैबिन/दौंड जंक्शन : सम्पूर्ण विद्युतीकरण के साथ एकहरी रेल लाईन

बेलापुर – पुण्ताम्बा रेल दोहरीकरण के कार्य की तस्वीरें, वीडियो

तस्वीरें, वीडियो @archers_arrow, RailPost.in Telegram से साभार!

Uncategorised

मध्य रेल, भुसावल जंक्शन पर, 30, 31 मार्च को मेगा रेल ब्लॉक!

30 गाड़ियाँ रद्द, 17 गाड़ियाँ भुसावल होकर नही चलेंगी, 6 गाड़ियाँ आँशिक रद्द तो 24 गाड़ियाँ ब्लॉक में रोक कर, नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

29 मार्च  2023, बुधवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, अष्टमी, विक्रम संवत 2080

मध्य रेलवे CR के भुसावल मंडल में भुसावल – भादली खण्ड पर चौथी रेल लाइन, यार्ड का रिमॉडलिंग और एन आइ कार्य, इसी काम जे साथ साथ गेट न. 153 और गेट न.147 के गर्डर का काम के कारण दिनांक 30.03.23 और 31.03.23 रेल ब्लॉक प्रस्तावित किया गया है।

इस रिमॉडलिंग के पश्चात, पश्चिम रेल में सूरत की ओर जाने वाली माल गाडी सीधा यार्ड से पश्चिम रेलवे लाइन जायेगी। इस लाइन का विद्युतीकरण पूरा हुआ है यह लाइन दि. 30.03.23 को शाम से कार्यान्वित हो जाएगी। माल गाडीयोंके समर्पित लाइन से जानेसे मुख्य रेल मार्ग पर दबाव घटेगा और अन्य यात्री गाडियों का परिचालन सुचारू रूप से हो पायेगा।

इसी रेल ब्लॉक में साथ ही साथ गेट न. 153 का अंडर पास रोड के ऊपरी गर्डर का काम किया जाएगा। उसी तरह गेट न. 147 पर आर ओ बी का गर्डर का काम किया जाएगा। एक ही रेल ब्लाक के समय का उपयोग कर, एक साथ ही तीन कामों को अंजाम दिया जाएगा।
इस रेल ब्लॉक में कुछ ट्रेन रद्द, शॉर्ट टर्मिनेट/आंशिक रूप से रद्द, डायवर्ट और रेगुलेट की जा रही है, जो निम्नलिखित परिपत्रक के अनुसार रहेगी। ज्ञात रहे, JCO अर्थात गाड़ी के प्रारम्भिक स्टेशन से छूटने की तिथि

प्रारम्भिक स्टेशन से पूर्णतः रद्द गाड़ियाँ

निम्नलिखित गाड़ियाँ भुसावल जंक्शन होकर नही चलेगी, अन्य मार्गसे चलेगी।

नियंत्रित कर चलाई जानेवाली गाड़ियाँ

आँशिक रद्द गाड़ियाँ

Uncategorised

बड़ी खबर : नए स्टोपेजेस, नाडु नागपुर मुम्बई दुरन्तो दोनों ओरसे बड़नेरा रुकेंगी, मराठवाड़ा सम्पर्क भुसावल और हुतात्मा म्हसावद

25 मार्च  2023, शनिवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2080

अभी की ताज़ा खबर है,

12290/89 नागपुर मुम्बई नागपुर प्रतिदिन दुरन्तो दोनों ओरसे बड़नेरा रुकेंगी, 12753/54 मराठवाड़ा सम्पर्क क्रांति साप्ताहिक एक्सप्रेस, भुसावल में और 11025/26 हुतात्मा प्रतिदिन एक्सप्रेस म्हसावद स्टेशन पर ठहराव लेना शुरू कर रही है। उपरोक्त स्टोपेजेस छह माह के प्रयोगात्मक ठहराव है और कहा गया है, रेल प्रशासन इनकी समीक्षा कर इन्हें स्थायी करनेपर विचार करेगा।

ज्ञात रहे, यह खबर अब तक रेल विभाग के अधिकृत हैंडल से जारी नही की गई है, अपितु सोशल मीडिया में वायरल हुई है। जैसे ही इस खबर की विस्तृत जानकारी हम तक आये, हम फिर परिपत्रक के साथ हाजिर होंगे।

Uncategorised

हमारी मेल/एक्सप्रेस गाड़ियाँ धीमे धीमे सम्पूर्ण आरक्षित, वातानुकूलित बनने की ओर जा रही है। रेल प्रशासन की यह सोच रेल यात्रिओंको रेलों में सुरक्षित वातावरण देने में सक्षम रहेगी?

24 मार्च  2023, शुक्रवार, चैत्र, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2080

एक निरन्तर प्रक्रिया के तहत सभी मेल/एक्सप्रेस गाड़ियोंको पुराने ICF कोच संरचना से नई LHB कोच संरचना में बदला जा रहा है। इस बदलाव में लगभग सभी गाड़ियोंमे अधिकतम कोच वातानुकूलित रहेंगे और मात्र 2,3 स्लीपर और उतने ही द्वितीय श्रेणी अनारक्षित कोच रहेंगे।

आरक्षण कोच के यात्री कुल संख्या 589.6 दशलक्ष

आम रेल यात्रिओंमें स्लीपर कोच बहुत लोकप्रिय है। यह आरक्षित श्रेणी यात्रिओंको लम्बे, मंझौले रेल यात्रा के लिए काफी किफ़ायती और ज्यादा सुविधाजनक लगती है। वहीं द्वितीय श्रेणी अनारक्षित कोच का लम्बे अंतर की रेल यात्रा में क्या औचित्य है यह समझ से बाहर है। जब हम रेल विभाग द्वारा जारी आँकड़े देखते है तो पता चलता है, तकरीबन 90% रेल यात्री अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा करते है। निम्नलिखित चार्ट देखिए,

विभिन्न क्षेत्रीय रेल पर यात्री संख्या, दशलक्ष में
(अप्रैल 2022 से फरवरी 2023)

मध्य रेल CR, पश्चिम रेल WR, पूर्व रेल ER और दक्षिण रेल SR इन क्षेत्रीय रेल के आँकड़े बहुत इतर रेल मुख्यालयोंसे कई बड़े है। उसका कारण है, इन क्षेत्रीय रेल्वेमे चलने वाली उपनगरीय यातायात। इसके बावजूद महानगर मुम्बई, कोलकाता, दिल्ली और चेन्नई की ओर चलनेवाली लम्बी दूरी की गाड़ियोंमे अनारक्षित यात्रिओंकी संख्या कम नही है। उपरोक्त सारे संख्या की मिलाया जाए तो कुल 5864 दशलक्ष यात्रिओंने विगत वर्ष 22-23 में रेल से यात्रा की है। अब निम्नलिखित कथन देखिए,

रेल प्रशासन कहती है, हर रोज 96,000 यात्री प्रतिक्षासूची में रह जाते है।

इस बयानपर एक क्या कई प्रश्न और उपस्थित किये जा सकते है,

1: 96000 प्रतिक्षासूची यात्रिओंमें से PRS काऊंटर्स के छपे टिकट धारक कितने और ई-टिकट धारक कितने यात्री होंगे?चलिए, एक और सांख्यिकी बताती है, आजकल लगभग 80% आरक्षण डिजिटल प्रक्रिया से हो रहा है, अर्थात कुल प्रतिक्षासूची के 20% अर्थात करीबन 19,000 यात्री PRS टिकट धारक है जो प्रतिक्षासूची में रह गए।

2: ई-टिकट प्रतिक्षासूची का रिफण्ड ऑटोमैटिक हो जाता है मगर जो 19 हजार PRS प्रतिक्षासूची यात्री है उनमें से कितने धनवापसी के लिए रेल प्रशासन के पास पहुंचते है?

3: और जो प्रतीक्षा सूची टिकट धारी यात्री, धनवापसी नही लेते है, क्या रेल प्रशासन बता सकती है, उनके टिकट के धन का विवरण क्या है? रेल प्रशासन ऐसे धन को किस खाते में दिखाती है?चूँकि यह PNR गाड़ी के प्रस्थान समय से 30 मिनट उपरान्त ड्रेन अर्थात रद्द हो जाते है।

4: रेल प्रशासन क्या यह मान्य करती है, जो PRS प्रतिक्षासूची टिकट धारक रिफण्ड नही लेते, वह स्लीपर या अन्य कोचों में अपनी यात्रा पूर्ण करते है?

5: क्या इस तरह रद्द PNR के साथ यात्रा करता वह यात्री अधिकृत है? यदि नही, तो सम्पूर्ण रेल यात्रा में उसे अभियोजित क्यों नही किया जाता?

6: सबसे महत्वपूर्ण निरीक्षण ; रेल प्रशासन द्वारा जारी किए अमर्याद अनारक्षित द्वितीय श्रेणी टिकट लेकर जो यात्री, रेल प्रशासन के ही पुरस्कार प्राप्त टिकट जाँच दल द्वारा दण्ड/जुर्माना रसीद लेकर (जिसे आम यात्री रेल के आरक्षित कोच में यात्रा करने का परमिट बताते है) आरक्षित कोच में यात्रा करते है उनकी गिनती रेल प्रशासन कौनसी श्रेणी में करती है? आरक्षित, अनारक्षित, अनाधिकृत या टिकट जाँच दल द्वारा आरक्षित कोच में लादे गए विशेष टिकटधारी यात्री? *क्योंकी उनके हाथ रसीद देख कर उन्हें न कोई चेकिंग स्टाफ पूछता है न ही कोई सुरक्षा बल का सिपाही।*

इन सारे अनारक्षित, अनधिकृत यात्रिओंको स्लीपर के आरक्षित यात्री अक्षरशः झेलते है। स्लीपर कोच की ऊपरी बर्थस पर, साइड बर्थ के कोनोंपर, पैसेज में, टॉयलेट के बरामदे में यह यात्री ठूंसे भरे रहते है। न कोई चल टिकट निरीक्षक, न रेल सुरक्षा बल का जवान इन्हें अभियोजित करता है। ऐसी स्थिति में रेल प्रशासन अब लम्बी दूरी की गाड़ियोंमे अनारक्षित द्वितीय श्रेणी और स्लीपर के कोच लगातार कम करते जा रही है। लेकिन केवल इतना ही करने से इन अवैध यात्रिओंपर कोई खास असर नही पड़ने वाला है।

रेल प्रशासन को चाहिए,

द्वितीय श्रेणी टिकटों का आबंटन 500 km से ज्यादा दूरी का बन्द किया जाए।

स्लीपर टिकटों का प्रतिक्षासूची टिकट का आबंटन केवल और केवल डिजिटल अर्थात ई-टिकट के रूप में ही किया जाए, ताकी चार्ट बनने के बाद प्रतिक्षासूची में टिकट रह जाये तो अपनेआप धनवापसी हो कर रद्द हो जाये।

इंटरसिटी, डेमू, मेमू गाड़ियोंका परिचालन अभ्यासपूर्ण तरीके से बढाया जाए और द्वितीय श्रेणी टिकट पर गाड़ी प्रस्थान की समय सीमा अंकित हो। टिकट पर मेल/एक्सप्रेस में यात्रा करनेपर “प्रतिबंधित” ऐसे छपना चाहिए।

अग्रिम रेल आरक्षण की समय सीमा को 120 दिनोंसे घटाकर 30/45 दिन की जाए। या तत्काल वर्ग के आसनोंकी संख्या सीधे 75% की जाए।

अवैध यात्रिओंपर लगने वाला दण्ड/जुर्माना ₹250/- से बढ़ाकर ₹500 से 1000/- तक किया जाए। जुर्माना वसूल करने के बाद भी यात्री को रेल में यात्रा करने की अनुमति नही होनी चाहिए। जुर्माने की रसीद लेकर यात्री दोबारा यात्रा करते धरा जाता है, या गन्तव्य पर धरा जाता है तो जुर्माने की रकम दुगनी या यात्री को अभियोजित करने की प्रक्रिया की जानी चाहिए।

मान्यवर रेल प्रशासन, अपने ही कानून, नियम में लूप होल्स निकाल यात्रिओंको अवैध तरीक़े से यात्रा करने देते है जो सर्वथा अधिकृत आरक्षित यात्रिओंके साथ अन्याय, अत्याचार है।

एक और सांख्यिकी यह दर्शाती है, रेल्वेज में वातानुकूलित वर्ग मे यात्रिओंका रुझान बढ़ा है। इसे रेल प्रशासन यात्रिओंकी मजबूरी समझे न की यात्रिओंका रुझान। आम यात्री ग़ैरवातानुकूल कोच के अवैध, अनाधिकृत यात्रियों, विक्रेताओं से बेहाल हो चुका है और बेचारा सोचता है, वातानुकूलित श्रेणी में वह सुरक्षित यात्रा कर पायेगा। मगर अवैध यात्रिओं, विक्रेताओं का अतिक्रमण अब इन कोचेस को भी नही बख्शता है, इधर भी हालात बदतर हो रहे है। रेल प्रशासन को जागना, मुस्तैदी दिखाना अब आवश्यक हो गया है।