Uncategorised

भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस 28 जनवरी से 31 मार्च तक दो महीने के लिए रद्द

यात्रीगण कृपया ध्यान दीजिए, 11025/26 भुसावल पुणे भुसावल हुतात्मा एक्सप्रेस दिनांक 28 जनवरी से 31 मार्च तक अर्थात दो महीने के लिए रद्द की जा रही है। मुम्बई मण्डल के कर्जत स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का कार्य शुरू किया जाएगा उसी के लिए यह निरस्तीकरण घोषित हुवा है। यूँ तो इस मार्ग से चलनेवाली और भी गाड़ियाँ है, जिसका तपसिल अभी आने को हे।

इसमे रेल प्रशासन बजाय सम्पूर्ण निरस्तीकरण करें, इस गाड़ी को भुसावल से पुणे के बीच मनमाड़, दौंड कॉर्ड होकर परिचालित कर सकता है। चूँकि 50% से भी ज्यादा यात्री भुसावल से सीधे पुणे के बीच यात्रा करनेवाले होते है और गाड़ी एक इन्टरसिटी वर्ग में समाहित है ऐसी स्थिति में गाड़ी पूर्ण रद्द हो यह यात्रिओंके लिए काफी पीड़ादायक हो सकता है।

Uncategorised

मध्य रेल के मुम्बई मण्डलमें विविध बुनियादी कार्य की निविदाएं निकली

25 जानेवारी 2023, बुधवार, माघ, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी, विक्रम संवत 2079

निविदा / सीआर / इंजीनियरिंग विभाग

  1. पनवेल कर्जत (29 किमी) दोहरीकरण परियोजना के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा डीपीआर तैयार करने के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण
  2. तटबंध में मिट्टी का काम, कटाई, पुल के रास्ते, किनारे की नालियों का निर्माण, छोटे पुल, सेवा भवन, एफओबी, लिफ्टिंग बैरियर और ऊंचाई नापने का काम, ट्रैक को बिछाने और जोड़ने, मशीन से कुचल पत्थर की गिट्टी की आपूर्ति और स्टैकिंग, मार्ग सामग्री का परिवहन सीआर पर वर्धा बल्लारशाह तीसरी लाइन परियोजना के लिए चंद्रपुर सहित – बल्लारशाह सहित स्टेशनों के बीच आदि।
  3. मुंबई सीएसएमटी कुर्ला 5वीं, 6वीं लाइन परियोजना के संबंध में कुर्ला स्टेशन पर एफओबी, स्काईवॉक, एलिवेटेड प्लेटफॉर्म और मेजेनाइन फ्लोर का निर्माण।
  4. अहमदनगर बीड परली वैजनाथ नई लाइन परियोजना के संबंध में चेनेज 191000 से 261000 तक एमबीसी स्लीपरों का परिवहन
  5. मुंबई सीएसएमटी कुर्ला 5वीं 6वीं लाइन परियोजना के संबंध में परेल रेलवे स्टेशन पर शेष कार्य।
Uncategorised

पश्चिम रेल के 492 किलोमीटर लम्बे मुम्बई – अहमदाबाद रेल मार्ग पर बाड़ लगाई जाएगी

24 जानेवारी 2023, मंगलवार, माघ, शुक्ल पक्ष, तृतीया, विक्रम संवत 2079

भारतीय रेल के रेल मार्ग शहरों, गाँवों और बस्तियों के करीब से गुजरते है। जब जंगलों से गुजरते है तो वन्य पशु और बस्तियों के पास से गुजरते है तब मवेशियों का रेल लाइनोंके पास चरना या उसे पार करने का खतरा लगा रहता है। आसाम, पश्चिम बंगाल में हाथी पटरियों पर आ जाते है।

हमने देखा, मासूम और निरपराध जानवर यूँ ही पटरियोंपर तेज गति से आनेजाने वाली गाड़ियोंके चपेट में आकर अपना प्राण गवाँ बैठते है। चूँकि यात्री गाड़ियोंकी गति अब लगातार 90/110/130/150 kmph की रफ़्तार से बढ़ रही है। मालगाड़ीयाँ भी अब 60/75/90 की गति से चल रही है। रेल पर जानवर आ जाने से न सिर्फ जीव हत्याएं हो रही अपितु रेल गाड़ियोंका भी नुकसान हो रहा है। साथ गाड़ियोंकी आवाजाही में भी खलल पड़ता है। वन्य जीवोंके लिए अब कॉरिडोर बनाकर उनकी आवाजाही को सुगम किया जा रहा है। वहीं मवेशियों के लिए बाड़ का प्रावधान किया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे ने मुम्बई – अहमदाबाद के 492 किलोमीटर लम्बे रेल मार्ग पर तक़रीबन 622 किलोमीटर लम्बी बाड़ लगाने योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। निविदाएं निकल कर काम आबंटित हो चुका है और जल्द से जल्द पूरा भी किया जाएगा। इसी तरह आगे चलकर सभी रेल मार्ग की बाड़बंदी की जाएगी ताकि रेलगाड़ीयाँ भी सुचारू रूप से चले और जानवरोंकी जीव हत्या भी न हो।

Uncategorised

पश्चिम रेलवे ने उठाए यात्री सुविधाभिमुख कदम ; लोकप्रिय गाड़ियोंमे चलाए जाएंगे अतिरिक्त कोचेस

23 जानेवारी 2023, सोमवार, माघ, शुक्ल पक्ष, द्वितीया, विक्रम संवत 2079

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली एक जोड़ी ट्रेन में अस्‍थाई रूप से तथा रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर गुजरने वाली 09 जोड़ी ट्रेनों स्‍थाई रूप से अतिरिक्‍त कोच की सुविधा उपलब्‍ध करवाई जा रही है। यह सुविधा ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्‍त भीड़ को देखते हुए उपलब्‍ध करवाई जा रही है। ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है :-

अस्‍थाई कोच की सुविधा

  1. गाड़ी संख्‍या 20917 इंदौर पुरी एक्‍सप्रेस में 06 फरवरी, 2023 से 26 फरवरी, 2023 तक तथ गाड़ी संख्‍या 20918 पुरी इंदौर एक्‍सप्रेस में 09 फरवरी, 2023 से 03 मार्च, 2023 तक स्‍लीपर श्रेणी के दो अतिरिक्‍त कोच लगेंगे।

स्‍थाई कोच की सुविधा

  1. गाड़ी संख्‍या 12227 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर दुरंतो एक्‍सप्रेस में 02 फरवरी, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 12228 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल
    दुरंतो एक्‍सप्रेस में 03 फरवरी, 2023 से सेकंड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  2. गाड़ी संख्‍या 12239 मुम्‍बई सेंट्रल हिसार दुरंतो एक्‍सप्रेस में 05 फरवरी, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 12240 हिसार मुम्‍बई सेंट्रल दुरंतो एक्‍सप्रेस में 07 फरवरी, 2023 से सेकंड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच
    लगेगा।
  3. गाड़ी संख्‍या 22209 मुम्‍बई सेंट्रल नई दिल्‍ली दुरंतो एक्‍सप्रेस में 03 फरवरी, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 22210 नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल दुरंतो एक्‍सप्रेस में 04 फरवरी, 2023 से सेकंड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  4. गाड़ी संख्‍या 12917 अहमदाबाद निजामुद्दीन एक्‍सप्रेस में 06 फरवरी, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 12918 निजामुद्दीन अहमदाबाद एक्‍सप्रेस में 11 फरवरी, 2023 से फर्स्‍ट एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  5. गाड़ी संख्‍या 20945 एकता नगर हज़रत निजामुद्दीन एक्‍सप्रेस में 08 फरवरी, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 20946 हज़रत निजामुद्दीन एकता नगर एक्‍सप्रेस में 07 फरवरी, 2023 से फर्स्‍ट एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  6. गाड़ी संख्‍या 19333 इंदौर बीकानेर एक्‍सप्रेस में 04 फरवरी, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 19334 बीकानेर इंदौर एक्‍सप्रेस में 05 फरवरी, 2023 से एक थर्ड एसी एवं एक स्‍लीपर श्रेणी का अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  7. गाड़ी संख्‍या 19320 इंदौर वेरावल एक्‍सप्रेस में 07 फरवरी, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 19319 वेरावल इंदौर एक्‍सप्रेस में 08 फरवरी, 2023 से थर्ड एक थर्ड एसी एवं एक स्‍लीपर श्रेणी का अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  8. गाड़ी संख्‍या 22933 बान्‍द्रा टर्मिनस जयपुर एक्‍सप्रेस में 06 मार्च, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 22934 जयपुर बान्‍द्रा टर्मिनस
    एक्‍सप्रेस में 07 मार्च, 2023 से एक फर्स्‍ट एसी कम थर्ड एसी का अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
  9. गाड़ी संख्‍या 20941 बान्‍द्रा टर्मिनस गाजीपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 03 मार्च, 2023 से तथा गाड़ी संख्‍या 20942 गाजीपुर सिटी बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस में 05 मार्च, 2023 से फर्स्‍ट एसी कम थर्ड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच लगेगा।
Uncategorised

ग़जब!! नान्देड़ – मुम्बई – नान्देड़ वाया अकोला, भुसावल, नई विशेष गाड़ियाँ

21 जानेवारी 2023, माघ, कृष्ण पक्ष, अमावस्या, विक्रम संवत 2079

द म रेल SCR ने नान्देड़ मुम्बई के बीच 2 जोड़ी, पूर्णतः आरक्षित विशेष गाड़ियाँ चलाने का आयोजन किया है। यह दोनोंही गाड़ियाँ अकोला, भुसावल होकर चलेंगी।

1) 07428 नान्देड़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 25 जनवरी से प्रत्येक बुधवार को नांदेड़ से रवाना होगी। यह गाड़ी 22 फरवरी तक चलाई जाएगी। वापसीमे 07429 लोकमान्य तिलक टर्मिनस नान्देड़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 26 जनवरी से 23 फरवरी तक प्रत्येक गुरुवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निकलेगी।

गाड़ी की संरचना : 10 वातानुकूल थ्री टियर, 06 स्लीपर

2) 07426 नान्देड़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष दिनांक 30 जनवरी से प्रत्येक सोमवार को नांदेड़ से रवाना होगी। यह गाड़ी 27 फरवरी तक चलाई जाएगी। वापसीमे 07427 लोकमान्य तिलक टर्मिनस नान्देड़ साप्ताहिक विशेष दिनांक 31 जनवरी से 28 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से निकलेगी। गाड़ी की संरचना : 10 वातानुकूल थ्री टियर, 06 स्लीपर रहेगी।

यह हमारे पाठकोंको शायद हर बार बताने की जरूरत नही की सभी विशेष गाड़ियाँ “विशेष किरायोंके” साथ चलती है। इन गाड़ियोंमें भी किराया दर नियमित किरायोंसे 1.3 ज्यादा रहेगा।