Uncategorised

खबर दपुमरे SECR से;

मित्रों, दपुमरे की खबर याने कहीं ब्लॉक की योजना तो नही? यह डर यात्रिओंके मन मे सबसे पहले आता है। और क्यों न हो, झारसुगुड़ा से नागपुर तक पूरे दपुमरे रेल नेटवर्क पर रेल तिहरीकरण या रेल विकास का कार्य ज़ोरोंपर है।

मगर यह खबर फिलहाल तो रेल ब्लॉक की नही है। अपितु रेल दोहरीकरण और नई रेल लाइन के लिए किये जानेवाले सर्वे की है।

कार्य का नाम: हाइब्रिड आधुनिक सर्वेक्षण के साथ अंतिम स्थान सर्वेक्षण आयोजित करना
DGPS एकीकृत RTK/PPK UAS DRONE (NPNT से अनुपालन) का उपयोग करने वाली प्रौद्योगिकी
डीजीसीए आधारित फोटोग्रामेट्री और लिडार सिस्टम द्वारा मिट्टी की जांच और संचालन
विभिन्न विस्तृत रेखाचित्रों की तैयारी और प्रस्तुति और की तैयारी
गोंदिया – चाँदा फोर्ट – बल्हारशाह के बीच दोहरीकरण लाइन का अनुमान और डीपीआर
(250.0 किमी) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल।

कार्य का नाम: “हाइब्रिड आधुनिक सर्वेक्षण के साथ अंतिम स्थान सर्वेक्षण आयोजित करना
DGPS एकीकृत RTK/PPK UAS DRONE (NPNT से अनुपालन) का उपयोग करने वाली प्रौद्योगिकी
डीजीसीए आधारित फोटोग्रामेट्री और लिडार सिस्टम द्वारा मिट्टी की जांच और संचालन
विभिन्न विस्तृत रेखाचित्रों की तैयारी और प्रस्तुति और की तैयारी
वडसा – गढ़चिरौली नई रेल लाइन (52.0 किमी) के बीच दोहरीकरण लाइन का अनुमान और डीपीआर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल।

उपरोक्त निविदाएं पढ़ेंगे तो ध्यान आएगा, गोंदिया से बल्हारशाह के बीच रेल दोहरीकरण और वड़सा से गढ़चिरौली के बीच नई रेल दोहरीकरण कार्य का सर्वे किया जाना है। एक तरफ रेल प्रेमियोंमे यह चर्चा भी है, की सम्बन्धित रेल की ब्रांच लाइनोंको अब केवल मालवहन के लिए उपयोग में लाया जाएगा। खास कर गोंदिया – जबलपुर रेल मार्ग। इस मार्ग को शुरू होकर खासा वक्त बीत गया है और यह जबलपुर सम्पर्क मार्ग न सिर्फ कम दूरी का बल्कि नागपुर और इटारसी जैसे प्रमुख और व्यस्ततम रेल स्टेशनोंको बाईपास भी करता है। फिर भी इस मार्गपर कुछएक मेमू गाड़ियाँ और एक्सप्रेस चलाई जा रही है। शायद रेल प्रशासन की मालवहन नीति के तहत इस मार्ग पर ना ही कोई नियमित गाड़ियाँ जो जबलपुर – इटारसी – नागपुर – बल्हारशाह होकर चलती है, परावर्तित की जा रही है और न ही कोई नई लम्बी दूरी की सेवा की घोषणा हो रही है।

ऐसे में उपरोक्त सर्वे की सूचना देखकर रेलप्रेमियोंका चौंकना सहज प्रतिक्रिया हो सकती है। अब आगे प्रश्न यह है, क्या गोंदिया – चाँदा फोर्ट – बल्हारशाह के बीच विद्यमान एकल लाइन को ही दोहरीकरण में बदला जाएगा या यह एक नई DFC डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की नींव रखी जा रही है?

खैर! यह सारे तकनीकी प्रश्न रेल क्षेत्र में अन्दरतक जानकारी रखनेवाले रेल प्रेमी पता कर ही लेंगे। हम केवल आप तक जानकारी के अद्यायावत हिस्सोंको लाते रहेंगे।

Uncategorised

हावडा अहमदाबाद हावडा एक्स्प्रेस LHB कोच से संचालित होगी

यूँ तो आम यात्रिओंको इतनी तकनीकी जानकारियों में ज्यादातर रस नही होता की उनकी गाड़ी के कोच किस मेक के है, गाड़ी कौनसे लोको से चल रही है या मार्ग की गति निर्धारण क्या है? लेकिन खोजी और उत्साही यात्रिओंके लिए ऐसी बातें बहुत मायने रखती है।

LHB कोच भारतीय रेल के अत्याधुनिक रेल कोच है, जो हाई स्पीड, शॉक प्रूफ एवं अद्यायावत सुरक्षा प्रणाली से समृद्ध है। यात्री क्षमता तकरीबन 10 प्रतिशत ज्यादा होती है। डिस्क ब्रेक और गाड़ी में यात्री को आरामदायक यात्रा का एहसास होता है।

Uncategorised

द म रेल SCR की 10 जोड़ी गाड़ियाँ, जिनके गन्तव्यों में बदलाव होने जा रहा है।

रेल मुख्यालय ने द म रे SCR क्षेत्र की 10 जोड़ी गाड़ियोंके मार्ग विस्तार के प्रस्ताव को अनुमति दे दी है और क्षेत्रीय रेलवे की सुविधा के साथ ही यथासंभव जल्द ही इनके बदले हुए परिचालन, गन्तव्यों के साथ यह गाड़ियाँ चल पड़ेंगी।

17208/09 विजयवाड़ा साईं नगर शिर्डी विजयवाड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस को मछलीपट्टनम तक विस्तारीत किया जाएगा।

17215/16 विजयवाड़ा धर्मावरम विजयवाड़ा प्रतिदिन एक्सप्रेस को मछलीपट्टनम तक विस्तारीत किया जाएगा।

17225/26 विजयवाड़ा हुब्बाली विजयवाड़ा प्रतिदिन एक्सप्रेस को नरसापुर तक विस्तारीत किया जाएगा।

17215/16 तन्दूर परभणी/हुजूर साहिब नान्देड़ तन्दूर प्रतिदिन एक्सप्रेस को रायचूर तक विस्तारीत किया जाएगा।

17013/14 हड़पसर हैदराबाद हड़पसर त्रिसाप्ताहिक एक्सप्रेस को काजीपेट तक विस्तारीत किया जाएगा।

77401/02 नाँदयाल कुड्डापाह नाँदयाल प्रतिदिन डेमू को रेनिगुंटा तक विस्तारीत किया जाएगा।

77259/60 निजामाबाद करीमनगर निजामाबाद प्रतिदिन डेमू को बोधन तक विस्तारीत किया जाएगा।

12861/62 विशाखापट्टनम काचेगुड़ा विशाखापट्टनम प्रतिदिन एक्सप्रेस को महबूबनगर तक विस्तारीत किया जाएगा।

19713/14 जयपुर सिकंदराबाद जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को करनूल सिटी तक विस्तारीत किया जाएगा।

22701/02 विशाखापट्टनम विजयवाड़ा विशाखापट्टनम सप्ताह में पाँच दिवसीय उदय एक्सप्रेस को गुण्टूर तक विस्तारीत किया जाएगा।

यह सारे दमरेल SCR के प्रस्तावों को रेल मुख्यालय से मिली अनुमति के दस्तावेज है, हक़ीकत में जब भी विस्तार लागू होगा तब समयसारणी में और भी कुछ बदलाव किया जा सकता है, जिसकी घोषणा यथावत की जाएगी।